डिविजनल अकाउंटेन्ट (24.06.2016)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 

A, B, C, D, E तथा F एक वृत्त में केन्द्राभिमुख बैठे हैं। D, F और B के बीच है। A, D के बाएं तरफ दूसरे स्थान पर है और E के दाहिने तरफ से दूसरे स्थान पर है।

निम्नलिखित में से कौन D के सम्मुख है?

Correct Answer: (2) C
Solution:

D के सम्मुख C है।

32. पिंजौर में स्थित गार्डन का क्या नाम है?

Correct Answer: (1) यादवेन्द्र गार्डन
Solution:पिंजौर स्थित गार्डन का नाम यादवेंद्र गार्डन है। यह 17वीं सदी का बना मुगल शैली जैसा लगने वाला उद्यान है, जिसका निर्माण पटियाला राजवंश के शासकों द्वारा करवाया गया था।

33. हरियाणा में 'परसमराम', सिर पर पहनी जाने वाली पगड़ी को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (3) खंडवा
Solution:हरियाणा में परंपरागत सिर पर पहने जाने वाली पगड़ी को खंडवा कहा जाता है।

34. सदा बहने वाली नदी कौन सी है?

Correct Answer: (4) यमुना
Solution:यमुना सदानीरा नदी है, जिसका उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर (बंदर पूँछ) से होता है। यह गंगा की दाएँ तट पर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदी है।

35. प्रशासन के प्रयोजन के लिए, भारत को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, ...... राज्य एवं 6 केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटा गया।

Correct Answer: (4) 29
Solution:भारत में 29 राज्य तथा 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन किया गया है। अनुच्छेद 370 और 35 (A) की समाप्ति और जम्मू-कश्मीर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो नए केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठन के पश्चात् भारत में कुल 28 राज्य एवं 9 केन्द्रशासित प्रदेश हो गए हैं।

36. ओलंपिक 2012 में भारत ने कितने पदक जीते?

Correct Answer: (3) 6
Solution:ओलंपिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक (2) रजत, 4 कॉस्य) जीते थे। ओलंपिक 2016 में दो पदक (1 रजत तथा 1 कॉस्य) पी. वी. सिंधु (रजत) तथा साक्षी मलिक (कॉस्य) जीते थे। अगले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन 2020 में टोक्यो (जापान) में। ओलंपिक 2024 पेरिस में तथा ओलंपिक 2028 अमेरिका में आयोजित होगा।

37. तीज का त्योहार किस महीने में आता है?

Correct Answer: (2) सावन
Solution:तीज का त्योहार सावन के माह में आता है।

38. धरमटेक औद्योगिक क्षेत्र किस राज्य पर स्थित है?

Correct Answer: (3) दिल्ली-जयपुर
Solution:धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली- जयपुर राजमार्ग पर स्थित है। (राष्ट्रीय राजमार्ग-8)

39. फ्रेंच ओपन 2015 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?

Correct Answer: (2) स्टान वावरिंका
Solution:स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका ने जून 2015 में फ्रेंच ओपन 2015 के पुरुष एकल के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था। यह वावरिंका का दूसरा प्रमुख खिताब था। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी जाता था। फ्रेंच ओपन 2020 का खिताब राफेल नाडाल ने जीता।

40. भारत का राष्ट्रपति बनने से पहले लोकसभा अध्यक्ष रह चुके वो व्यक्ति कौन थे?

Correct Answer: (4) एन. संजीवा रेड्डी
Solution:नीलम संजीव रेड्‌डी भारत के 6वें राष्ट्रपति रहे। कार्यकाल - 1977-82 इससे पूर्व वह लोकसभा अध्यक्ष का दायित्वं भी संभाल चुके थे।