डिविजनल अकाउंटेन्ट (24.06.2016)

Total Questions: 100

61. 'चैन' शब्द का विलोम पद है

Correct Answer: (1) बेचैन
Solution:'चैन' शब्द का विलोमार्थी 'बेचैन' होता है।

62. 'कहानी' शब्द का बहुवचन रूप

Correct Answer: (1) कहानियाँ
Solution:'कहानी' शब्द का बहुवचन रूप 'कहानियाँ' है।

63. 'आसमान' का पर्यायवाची शब्द है

Correct Answer: (4) आकाश
Solution:आसमान शब्द के पर्यायवाची आकाश, नभ, क्षितिज हैं।

64. 'बालक' शब्द का स्त्रीलिंग रूप है

Correct Answer: (3) बालिका
Solution:'बालक' शब्द का स्त्रीलिंग रूप 'बालिका' है।.

65. बूढ़े धीरे चलते हैं। इसमें रेखांकित शब्द ....... है।

Correct Answer: (2) क्रिया विशेषण
Solution:बूढ़े धीरे चलते हैं, में रेखांकित पद क्रिया विशेषण है।

व्याख्या - जो क्रिया की विशेषता बतलाए क्रिया विशेषण कहलाते हैं। उक्त उदाहरण में चलना क्रिया है, तथा धीरे उसकी विशेषता को बता रहा है।

66. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय निम्न में से कौन करता है?

Correct Answer: (2) लोक सभा अध्यक्ष
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 के अनुसार, यदि यह प्रश्न उठता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं तो उस पर लोक सभा के अध्यक्ष का निर्णय अन्तिम होगा। लोक सभा का अध्यक्ष प्रमाणित करता है कि विधेयक धन विधेयक है या नहीं। धन विधेयक को केवल लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है।

67. PDF का पूर्ण अर्थ रूप क्या है?

Correct Answer: (3) पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट
Solution:संक्षिप्त शब्द पीडीएफ से तात्पर्य पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट से है। यह एक फाइल फॉर्मेट है और इसका प्रयोग विश्वसनीय रूप से डॉक्यूमेंट का आदान- प्रदान करने और सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाता है। एडॉब द्वारा आविष्कृत पीडीएफ अब अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा सम्पोषित एक ओपन स्टैंडर्ड है।

68. हर वेबपेज के लिए एक अनूठा पता है जिसे ....... कहा जाता है।

Correct Answer: (3) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर
Solution:हर वेबपेज का अपना एक विशेष पता होता है जिसे (URL) यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर कहा जाता है।

69. कपटपूर्ण समझौता का अध्ययन है

Correct Answer: (1) कपटपूर्ण अल्पाधिकार
Solution:कपटपूर्ण अल्पाधिकार, कपटपूर्ण समझौते का अध्ययन है।

70. प्रतिगामी का सिद्धांत विकसित किया

Correct Answer: (1) सर फ्रांसिस गेल्टन ने 1877
Solution:सर फ्रांसिस गेल्टन (1877) द्वारा प्रतिगामी सिद्धांत विकसित किया गया।