तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-4)

Total Questions: 50

11. 'मेंढक का तत्सम रूप क्या है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (a) मण्डूक
Solution:मेंढक तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मण्डूक' होता है।

12. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 2006]

Correct Answer: (d) मयूर
Solution:'मयूर' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मोर' है, जबकि 'पोथी', 'अँगीठी' तथा 'अगहन' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'पुस्तक', 'अग्निष्ठिका' तथा 'अग्रहायण' हैं।

13. मक्खी' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) मक्षिका
Solution:'मक्खी' शब्द का तत्सम 'मक्षिका' होता है।

14. 'मक्षिका' किसका तत्सम शब्द है? [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) मक्खी
Solution:'मक्खी' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम शब्द 'मक्षिका' है।

15. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1994]

Correct Answer: (d) मनुष्य
Solution:'मनुष्य' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मानस' है, जबकि 'सुहाग', 'भाभी' तथा 'रीस' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'सौभाग्य', 'भ्रातृभार्या' तथा 'ईर्ष्या' हैं।

16. 'मुदरी' का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013 UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (d) मुद्रिका
Solution:'मुदरी' का तत्सम रूप 'मुद्रिका' है, अन्य विकल्प ग्राह्य नहीं हैं।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [U.P. P.S.C. (R.I.), 2014]

Correct Answer: (a) मुमुक्षु
Solution:'मुमुक्षु' तत्सम शब्द है, शेष तद्भव हैं।

18. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) मुख
Solution:'मुख' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'मुँह' है। 'कान' का तत्सम 'कर्ण', 'जीभ' का तत्सम 'जिह्वा' तथा 'दाँत' का तत्सम 'दन्त' है।

19. मक्खन' का तत्सम शब्द कौन है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) म्रक्षण
Solution:'मक्खन' का तत्सम 'म्रक्षण है। इसे 'मन्थज' भी कहते हैं।

20. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) मोती
Solution:'मोती' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मौक्तिक' होता है। 'अग्नि' का तद्भव 'आग' तथा 'घोटक' का तद्भव 'घोड़ा' होता है। 'घट' का तद्भव 'घड़ा' होता है।