तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-4)

Total Questions: 50

41. निम्न में से कौन-सा शब्द तत्सम शब्द है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) सपत्नी
Solution:'सपत्नी' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'सौत' है। खीर, घोड़ा तथा सत्तू तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः क्षीर, घोटक एवं सक्तु हैं।

42. निम्नलिखित में से एक शब्द तत्सम है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) सरीसृप
Solution:'सरीसृप' तत्सम शब्द है। सपूत, साँकल तथा साँझ तद्भव शब्द हैं, इनका तत्सम क्रमशः सुपुत्र, श्रृंखला तथा सन्ध्या होता है।

43. इनमें से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है। [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) सिंगार
Solution:'सिंगार' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम शब्द 'श्रृंगार' है। दधि, उष्ट्र एवं चक्षु तत्सम शब्द हैं।

44. स्वर्ण शब्द है- [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) तत्सम
Solution:'स्वर्ण' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'सोना' होता है।

45. 'तत्सम' शब्द कौन-सा है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) स्वर्ण
Solution:सूरज, कुआँ तथा कपूत तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः सूर्य, कूप तथा कुपुत्र हैं। स्वर्ण तत्सम शब्द है। इसका तद्भव सोना है।

46. सिंघाड़ा का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (a) श्रृंगाटक
Solution:'सिंघाड़ा' का तत्सम रूप श्रृंगाटक होता है। सँडसी का तत्सम-संदंशिका, सगा का स्वक, सजाना का सज्जापन तथा सत्त का तत्सम सत्त्व होता है।

47. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (b) साक्षी
Solution:'साखी' का मूल तत्सम 'साक्षी' है। सनीचर का तत्सम शनैश्चर, सुथरा का 'सुस्थिर' सुहाग का 'सौभाग्य' तथा साँई का तत्सम 'स्वामी' होता है।

48. सींग' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) श्रृंग
Solution:'सींग' का तत्सम 'श्रृंग' होता है। साड़ी का तत्सम शाटी, साग का तत्सम शाक तथा सिर का तत्सम शिर होता है।

49. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2012]

Correct Answer: (b) सप्तशती
Solution:'सप्तशती' तत्सम शब्द है इसका तद्भव 'सतसई' है। 'शक्कर', 'होली' तथा 'मोती' तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः 'शर्करा', 'होलिका' तथा 'मौक्तिक' होते है।

50. सीस' का तत्सम रूप क्या है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2017]

Correct Answer: (b) शीर्ष
Solution:'सीस' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'शीर्ष' होता है। साला का तत्सम श्यालक, सितार का तत्सम सप्ततार तथा सौरी का तत्सम सूतिग्रह होता है।