तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-5)Total Questions: 501. सुई' का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006, U.P. Lower Sub. (Mains), 2015 UP- TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017](a) सूजी(b) सूई(c) सूचि(d) शूचकCorrect Answer: (c) सूचिSolution:'सुई' का तत्सम 'सूचि' या 'सूचिका' है। शेष विकल्प से इसका कोई साम्य नहीं है।2. 'ससुर' शब्द का तत्सम रूप होगा- [U.P. S.D.I., 2006, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) सस्वर(b) स्वश्रु(c) श्वसुर(d) सुसुरCorrect Answer: (c) श्वसुरSolution:'ससुर' शब्द का तत्सम रूप 'श्वसुर' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द इस सन्दर्भ में उचित प्रतीत नहीं होते हैं।3. 'सियार' का तत्सम क्या है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2009](a) श्रृंगार(b) स्यार(c) श्यालक(d) शृगालCorrect Answer: (d) शृगालSolution:'सियार' का तत्सम 'शृगाल' है। 'श्रृंगार' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव सिंगार होता है। 'श्यालक' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'साला' होता है।4. इनमें से 'सौत' का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 2006](a) सौतन(b) सौतर्न(c) सपत्नी(d) सहपत्नीCorrect Answer: (c) सपत्नीSolution:'सौत' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम रूप 'सपत्नी' है, जबकि 'सौतन' शब्द 'सौत' का पर्यायवाची है। 'सौतर्न' शब्द इस सन्दर्भमें त्रुटिपूर्ण है। 'सहपत्नी' का अर्थ 'पत्नी के साथ' होता है।5. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008](a) सौत(b) सपत्नी(c) बहन(d) भाभीCorrect Answer: (b) सपत्नीSolution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 'सपत्नी' सौत शब्द का तत्सम है सौत को सौतन भी कहते हैं।6. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) क्षीर(b) मयूर(c) सफेद(d) शीर्षCorrect Answer: (c) सफेदSolution:सफेद तद्भव शब्द है, इसका तत्सम श्वेत है। क्षीर, मयूर तथा शीर्ष तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः खीर, मोर तथा सीस होते हैं।7. निम्नलिखित दिए गए शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006](a) कुंजी(b) नहना(c) नैहर(d) षष्ठCorrect Answer: (d) षष्ठSolution:'षष्ठ' तत्सम है, इसका तद्भव 'छठा/छठवाँ' है, जबकि 'कुंजी' का तत्सम 'कुञ्जिका/कुंजिका' तथा 'नहना' का तत्सम 'नखहरण' है। 'नैहर' का तत्सम 'ज्ञातिगृह' है।8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPPCL JE Exam, 04-मार्च, 2016 (प्रथम पाली)](a) श्वसुर(b) बहू(c) ब्याह(d) जोगCorrect Answer: (a) श्वसुरSolution:उपर्युक्त विकल्पों में से 'श्वसुर' शब्द तत्सम है और बहू, ब्याह, जोग तद्भव है।9. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तत्सम है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) शुष्क(b) सीख(c) साँवला(d) सींगCorrect Answer: (a) शुष्कSolution:'शुष्क' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव सूखा होता है। शेष शब्दों के तत्सम इस प्रकार हैं-तद्भवतत्समसीखशिक्षासाँवलाश्यामलसींगशृंग10. निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से शुद्ध है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) शाटिका(b) रस्सी(c) रैन(d) सरसोंCorrect Answer: (a) शाटिकाSolution:'शाटिका' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव साड़ी है। रस्सी, रैन तथा सरसों, तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः रज्जु, रजनी तथा सर्षप हैं।Submit Quiz12345Next »