तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-5)

Total Questions: 50

31. किस विकल्प में सभी शब्द तद्भव है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) छकड़ा, काजल, खेत
Solution:छकड़ा, काजल तथा खेत तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः हैं- शकट, कज्जल तथा क्षेत्र।

32. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) अरघट्ट
Solution:'अरघट्ट-रहट' तत्सम तद्भव का युग्म सही है। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। इनके सही युग्म इस प्रकार हैं-लौहकार-लोहार, लक्ष-लाख, मिष्ट-मीठा।

33. निम्नलिखित में से तद्भव तत्सम का सही शब्द-युग्म कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1997]

Correct Answer: (d) पुराना-पुराण
Solution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'पुराना-पुराण' या 'पुरातन' होता है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म सही रूप में इस प्रकार हैं-'विसरना-विस्मृति', 'गेहूँ-गोधूम' तथा 'पनही-उपानह'।

34. किस विकल्प में सभी शब्द तद्भव शब्द है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) आग, जीभ, घर
Solution:विकल्प (a) में सभी शब्द तद्भव हैं, इनके तत्सम क्रमशः अग्नि, जिह्वा, गृह हैं। विकल्प (b) में 'पत्र' तत्सम तथा फूल और हाथी तद्भव हैं। इसी प्रकार विकल्प (c) में बरखा तथा रात तद्भव हैं, जबकि 'सत्य' तत्सम है। विकल्प (d) में सभी शब्द तत्सम है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) अधर
Solution:'अधर' तत्सम शब्द है। दाँत, आँख तथा कान तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः दन्त, अक्षि तथा कर्ण हैं।

36. निम्न में से तत्सम शब्द के उचित विकल्प का चयन करें। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) अन्धा
Solution:'अन्ध' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव अन्धा होता है। बहिर/बहरा का तत्सम शब्द वधिर होता है। अँधियारा का तत्सम अन्धकार होता है। मूक का तत्सम मौन होता है। मुँह का तत्सम मुख होता है।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा तद्भव शब्द है? [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) अमिय
Solution:'अमिय' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अमृत' होता है। उलूक, इष्टिका तथा कुपुत्र तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः उल्लू, ईंट तथा कपूत हैं।

38. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) अटल
Solution:'अटल' तद्भव शब्द है, जबकि 'आतुर', 'अतिथि' तथा 'अजिर' तत्सम शब्द हैं।

39. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) अचरज
Solution:'अचरज' तद्भव शब्द है, जबकि अंगरक्षक, अन्धकार एवं आशा तत्सम शब्द हैं।

40. अंगोछा' तद्भव शब्द का तत्सम रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (c) अंगप्रौक्षा
Solution:'अंगोछा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अंगप्रौक्षा' है, जबकि 'अग्निष्ठिका' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'अँगीठी' है। 'अँगरखा' तदभव शब्द है, इसका तत्सम 'अंगरक्षक' है।