तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-5)Total Questions: 5041. अट्टालिका' का तद्भव रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014 UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)](a) अटाला(b) अटल(c) अटारा(d) अटारीCorrect Answer: (d) अटारीSolution:'अट्टालिका' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'अटारी' होता है।42. निम्नलिखित विकल्पों में से 'तद्भव' शब्द है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) अगम(b) आश्रय(c) अवगुण(d) स्नेहCorrect Answer: (a) अगमSolution:'अगम' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अगम्य' होता है। आश्रय, अवगुण तथा स्नेह तत्सम शब्द है। इनके तद्भव क्रमशः आसरा, अवगुन तथा स्नेह हैं।43. तद्भव शब्द है- [UP. TET Exam 2nd Paper (VI-VIII), 2016](a) अँधेरा(b) प्रकाश(c) रात्रि(d) चन्द्रCorrect Answer: (a) अँधेराSolution:अँधेरा तद्भव शब्द है. इसका तत्सम अन्धकार होता है। रात्रि तथा चन्द्र तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः रात और चाँद हैं।44. अकार्य' शब्द का तद्भव रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) अकाम(b) अकाज(c) अकारथ(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) अकाजSolution:'अकार्य' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अकाज' है।45. इनमें से कौन-सा तद्भव शब्द है? [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023](a) अश्रु(b) आक(c) अन्धकार(d) आषाढ़Correct Answer: (b) आकSolution:अश्रु, अन्धकार, तथा आषाढ़ क्रमशः आँसू, अँधेरा तथा अषाढ़ के तत्सम शब्द है, जबकि आक या अरक का तत्सम 'अर्क' होता है। आक को मन्दार भी कहते हैं।46. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1997, 2006](a) आग(b) अवर(c) वंश(d) मन्थजCorrect Answer: (a) आगSolution:'आग' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अग्नि' है, जबकि 'अवर', 'वंश' तथा 'मन्थज' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव क्रमशः 'ओर', बंश' तथा 'मक्खन' हैं।47. निम्नलिखित में से 'आकाश' का तद्भव रूप कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 2002](a) आसमान(b) अम्बर(c) असमान(d) नभCorrect Answer: (a) आसमानSolution:'आकाश' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव रूप 'आसमान' है, जबकि 'अम्बर' तथा 'नभ', 'आकाश' के पर्यायवाची शब्द हैं। 'असमान' शब्द 'समान' का विलोम है।48. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) आलस(b) कुष्ठ(c) अन्धकार(d) उल्लासCorrect Answer: (a) आलसSolution:'आलस' तद्भव है, जिसका तत्सम 'आलस्य' है। अन्धकार एवं कुष्ठ तत्सम हैं, जिनके तद्भव क्रमशः अँधेरा तथा कोढ़ हैं। उल्लास तत्सम है। इसका तद्भव 'हुलास' होता है।49. तद्भव' शब्द निर्दिष्ट कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) आधा(b) कूप(c) विद्या(d) व्योमCorrect Answer: (a) आधाSolution:'आधा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अर्ध' होता है। 'कूप' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'कुआँ' होता है।50. आँसू शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2010](a) तत्सम(b) तद्भव(c) देशज(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) तद्भवSolution:'आँसू' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम अश्रु' है।Submit Quiz« Previous12345