त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-V)

Total Questions: 50

1. शहनाई एक सरकंडा युक्त वाद्य (reed instrument) है इसमें नलिका के ऊपर कितने छिद्र होते हैं। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) सात
Solution:शहनाई भारत के प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों में से एक है। यह एक सरकंडा युक्त वाद्य है, जिसमें नलिका के ऊपर सात छिद्र होते हैं। ध्यातव्य है कि भारत के प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान थे।

2. प्रसिद्ध संगीतकार टी. आर. महालिंगम निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र के वादन के लिए प्रसिद्ध थे? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बांसुरी
Solution:प्रसिद्ध संगीतकार टी. आर. महालिंगम बांसुरी वाद्ययंत्र (कर्नाटक संगीत) के वादन के लिए प्रसिद्ध थे।

3. हरिप्रसाद चौरसिया का नाम निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से संबंधित है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) बांसुरी
Solution:हरिप्रसाद चौरसिया प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं। उनका जन्म इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1992 में पद्म भूषण तथा वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

4. भारतीय बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया निम्नलिखित में से किस संगीत घराने से संबंधित हैं? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सेनिया
Solution:प्रसिद्ध भारतीय बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया सेनिया संगीत घराने से संबंधित थे। वर्ष 1992 में उन्हें पद्म भूषण और वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

5. पंडित राम नारायण एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार हैं, जो ....... बजाते हैं। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पातली), CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सारंगी
Solution:पंडित राम नारायण एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार हैं, जो सारंगी बजाते हैं।

6. श्री बिस्मिल्लाह खां संगीत वाद्ययंत्र ....... के प्रसिद्ध वादक थे। [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली), CHSL (T-I) 11, 14 अगस्त, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 15 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) शहनाई
Solution:बिस्मिल्लाह खान भारत के मशहूर शहनाई वादक थे। उन्हें वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

7. अरविंद पारिख का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सितार
Solution:प्रसिद्ध संगीतकार अरविंद पारिख का संबंध सितार वाद्ययंत्र से है, जबकि फैयाज खान और बिस्मिल्लाह खां का संबंध क्रमशः तबला और शहनाई वाद्ययंत्र से है।

8. रविशंकर निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र के लिए प्रसिद्ध हैं? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सितार
Solution:7 अप्रैल, 1920 को वाराणसी में जन्मे पं. रविशंकर प्रसिद्ध सितार वादक थे। उन्हें वर्ष 1999 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 11 दिसंबर, 2012 को 92 वर्ष की अवस्था में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो (San Diego) में उनका निधन हो गया।

9. तोताराम शर्मा का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (VI-पाली)]

Correct Answer: (a) पखावज
Solution:तोताराम शर्मा का संबंध पखावज वाद्ययंत्र से है, वहीं संगीतकार पंडित राम नारायण का संबंध सारंगी वाद्ययंत्र से है।

10. आरके बीजापुरे निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते थे? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) हारमोनियम
Solution:संगीतकार आरके बीजापुरे, हारमोनियम वादक थे, जबकि पंडित किशन महराज और पंडित रवि शंकर का संबंध क्रमशः तबला और सितार वाद्ययंत्र से है।