त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-VII)

Total Questions: 47

31. हिंदू मंदिर का अंतरतम पवित्रतम स्थल जहां प्रमुख देवी/देवता की मूर्ति रखी जाती है, ....... कहलाता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गर्भगृह
Solution:हिंदू धर्म के मंदिर में अंतरतम पवित्र स्थल को गर्भगृह कहा जाता है। ध्यातव्य है कि यह एक ऐसा स्थल है, जहां प्रमुख देवी-देवताओं की मूर्ति रखी होती है।

32. निम्नलिखित में से किस राज्य में, कॉफी, एक प्रमुख बागान फसल है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:भारत के कर्नाटक राज्य में कॉफी, एक प्रमुख बागान फसल है। ध्यातव्य है कि भारत में कॉफी बोर्ड का मुख्यालय बंगलुरू, कर्नाटक में है।

33. रोहिंग्या मुख्य रूप से म्यांमार के किस राज्य में रहते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) रखाइन
Solution:म्यांमार देश के मुख्यतः रखाइन राज्य (प्रांत) में रोहिंग्या मुस्लिम रहते हैं

34. हम्पी के विठ्ठल मंदिर में ....... स्तंभ हैं, जो संगीत स्वर उत्पन्न करते हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 56
Solution:भारत के कर्नाटक राज्य के हम्पी में विजय विठ्ठल मंदिर अवस्थित है। इस मंदिर में लगे 56 स्तंभों में से संगीत स्वर उत्पन्न होते हैं। गौरतलब है कि यह भगवान विष्णु का मंदिर है।

35. वर्ष 1955 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) राजपथ
Solution:26 जनवरी, 1955 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रथम बार राजपथ पर आयोजित की गई थी। जिसके उपरांत प्रत्येक वर्ष इसी स्थान पर गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जाने लगा। वर्ष 1950 में पहला गणतंत्र दिवस इरविन एम्फीथिएटर (वर्तमान नाम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम) में आयोजित किया गया था।

36. दिए गए स्मारकों में से कौन-सा स्मारक कर्नाटक में स्थित नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) पलक्कड़ किला
Solution:उपर्युक्त स्मारकों में से पलक्कड़ किला भारत के केरल राज्य में है, जबकि अन्य तीनों स्मारक कर्नाटक राज्य में हैं।

37. एलोरा गुफाओं में कितने मंदिर और मठ हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 34
Solution:एलोरा गुफा भारत के महाराष्ट्र राज्य में अवस्थित है। ध्यातव्य है कि इसमें कुल 34 मंदिर और मठ हैं

38. निम्नलिखित में से कौन-सा मंदिर उत्तराखंड में स्थित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) नीलकंठ महादेव
Solution:नीलकंठ महादेव मंदिर उत्तराखंड राज्य में अवस्थित है, जबकि कामाख्या-असम, रणकपुर-राजस्थान और गोमतेश्वर कर्नाटक राज्य में अवस्थित है।

39. किस राज्य में भारतीय रेलवे जोन के दो मुख्यालय हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:भारत के मुख्यतः उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय रेलवे जोन के दो मुख्यालय इलाहाबाद (प्रयागराज) और गोरखपुर में हैं।

40. मदर टेरेसा ने 'निर्मल हृदय' धर्मशाला (रोगीशाला) की स्थापना क्यों की थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) एक ऐसी जगह प्रदान करने के लिए, जहां गंभीर रूप से बीमार लोग शांति से मर सकें
Solution:मदर टेरेसा ने 'निर्मल हृदय' धर्मशाला (रोगीशाला) की स्थापना कोलकाता, पश्चिम बंगाल में की थी। गौरतलब है कि इसकी स्थापना एक ऐसी जगह के रूप में की गई, जहां गंभीर रूप से बीमार लोग शांति से मर सकें।