दक्षिण भारत की नदियां (Part-I)

Total Questions: 31

1. पश्चिम की ओर (Westward) प्रवाहित होने वाली नदियां (Rivers) हैं- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

(i) नर्मदा
(ii) ताप्ती
(iii) राप्ती

Correct Answer: (a) (i) एवं (ii)
Solution:भारत में पश्चिम दिशा में प्रवाहित होने वाली तीन प्रमुख नदियां- नर्मदा, ताप्ती और माही हैं। राप्ती, घाघरा की सहायक नदी है, जो त्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। अतः सही उत्तर विकल्प (a) है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) नर्मदा
Solution:भारत में पश्चिम दिशा में प्रवाहित होने वाली तीन प्रमुख नदियां- नर्मदा, ताप्ती और माही हैं। राप्ती, घाघरा की सहायक नदी है, जो त्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। अतः सही उत्तर विकल्प (a) है।

3. भारत की निम्नलिखित नदियों में कौन पश्चिमी घाट से नहीं निकलती है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) ताप्ती/तापी
Solution:ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के मुल्ताई (बेतूल जिला) से निकलती है तथा अरब सागर में गिरती है। जबकि गोदावरी, कावेरी एवं कबाम पश्चिमी घाट से निकलती हैं।

4. पूर्णा नदी निम्नलिखित में से किसकी सहायक नदी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) ताप्ती
Solution:दिए गए विकल्पों में से ताप्ती नदी के बाएं किनारे की सहायक नदी पूर्णा है। पूर्णा नदी का उद्गम गाविलगढ़ पहाड़ियों से होता है। पूर्णा की प्रमुख सहायक नदी मैन, चन्द्रभागा और वैन हैं। पूर्णा नदी गोदावरी नदी की भी सहायक नदी है। पूर्णा नदी पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए अरब सागर में मिलती है।

5. निम्न में अरब सागर में गिरने वाली नदी कौन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) ताप्ती
Solution:दिए गए विकल्पों में से ताप्ती नदी के बाएं किनारे की सहायक नदी पूर्णा है। पूर्णा नदी का उद्गम गाविलगढ़ पहाड़ियों से होता है। पूर्णा की प्रमुख सहायक नदी मैन, चन्द्रभागा और वैन हैं। पूर्णा नदी गोदावरी नदी की भी सहायक नदी है। पूर्णा नदी पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए अरब सागर में मिलती है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी तीन बार दो धाराओं में विभक्त हो जाती है और कुछ मील आगे जाकर पुनः मिल जाती है और इस प्रकार श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम और श्रीरंगम के द्वीपों का निर्माण करती है? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) कावेरी
Solution:कावेरी नदी (Kaveri River) कर्नाटक के कोडागू जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ी के तालकावेरी से निकलकर 800 किमी. लंबाई तथा 81155 वर्ग किमी. अपवाह क्षेत्र में प्रवाहित होती है। यह पूमपुहार (तमिलनाडु) के निकट बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका अपवाह क्षेत्र केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में विस्तृत है। पहाड़ी से नीचे उतरने के पश्चात कावेरी नदी दक्कन पठार में प्रवाहित होती है, जहां यह श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम एवं श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है।

7. कावेरी नदी का उद्गम है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2011 U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) ब्रह्मगिरि पहाड़ियों में
Solution:कावेरी नदी (Kaveri River) कर्नाटक के कोडागू जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ी के तालकावेरी से निकलकर 800 किमी. लंबाई तथा 81155 वर्ग किमी. अपवाह क्षेत्र में प्रवाहित होती है। यह पूमपुहार (तमिलनाडु) के निकट बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका अपवाह क्षेत्र केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में विस्तृत है। पहाड़ी से नीचे उतरने के पश्चात कावेरी नदी दक्कन पठार में प्रवाहित होती है, जहां यह श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम एवं श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है।

8. कावेरी नदी कौन-से राज्यों से होकर गुजरती है? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु
Solution:कावेरी नदी (Kaveri River) कर्नाटक के कोडागू जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ी के तालकावेरी से निकलकर 800 किमी. लंबाई तथा 81155 वर्ग किमी. अपवाह क्षेत्र में प्रवाहित होती है। यह पूमपुहार (तमिलनाडु) के निकट बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसका अपवाह क्षेत्र केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में विस्तृत है। पहाड़ी से नीचे उतरने के पश्चात कावेरी नदी दक्कन पठार में प्रवाहित होती है, जहां यह श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम एवं श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है।

9. निम्नलिखित नदियों में से किसको दक्षिण की गंगा कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) कावेरी को
Solution:इस प्रश्न का उत्तर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विकल्प (a) अर्थात कावेरी जारी किया गया था। वहीं NCERT के अनुसार, गोदावरी को दक्षिण गंगा कहा जाता है।

10. कृष्णा नदी जल विवाद किन राज्यों के मध्य है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) कर्नाटक एवं महाराष्ट्र
Solution:कृष्णा नदी जल विवाद तत्कालीन आंध्र प्रदेश (वर्तमान-आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना) कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य वर्ष 1957 से चला आ रहा है।