Correct Answer: (b) दामोदर घाटी परियोजना
Solution:स्वतंत्र भारत की प्रथम बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी निगम 7 जुलाई, 1948 को अस्तित्व में आया। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का सृजन संयुक्त राज्य अमेरिका के टैनेसी वैली अथॉरिटी (टीवीए) के समरूप किया गया था। यह तत्कालीन बिहार (अब झारखंड) एवं पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी के विकास हेतु गठित किया गया था। दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत मैथान, बाल पहाड़ी और तिलैया बांधों का निर्माण दामोदर नदी के सहायक नदी बराकर नदी पर किया गया है, जबकि कोनार बांध कोनार नदी पर तथा पंचेत हिल बांध का निर्माण दामोदर नदी पर किया गया है।