दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 (PGT मनोविज्ञान – महिला) 22-06-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

11. K, P, T, N, L और J एक पंक्ति में पश्चिम की ओर अभिमुख होकर खड़े हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों।

  • P, T के ठीक दाएँ खड़ा है।
  • K और T के बीच में केवल N है, जबकि L और K के बीच में "केवल" J खड़ा है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

Correct Answer: (a) P किसी एक अंतिम छोर पर है।
Solution:प्रश्नानुसार, छह व्यक्तियों के खड़े होने का क्रम इस प्रकार है—

P ← T ← N ← K ← J ← L

अतः उपरोक्त से स्पष्ट है कि, दिए गए विकल्पों के अनुसार विकल्प (a) सही है।

12. छह बक्से, C, D, E, F, G और H एक के ऊपर एक रखे गए हैं। सबसे ऊपर स्थान पहला और सबसे निचला स्थान अंतिम है।

  • D और C के बीच तीन बक्से हैं, जहाँ D को दूसरे अंतिम स्थान पर रखा गया है।
  • C और G के बीच चार बक्से रखे गए हैं।
  • D और E के बीच एक बक्सा रखा गया है।
  • बक्सा F, H के ऊपर है।

F और D के बीच कितने बक्से हैं?

Correct Answer: (a) दो
Solution:प्रश्नानुसार,

1C

2F

3E

4H

5G

6D

F और D के बीच में दो बक्से (E और H) हैं।

अतः विकल्प (a) सही है।

13. निम्नलिखित समीकरण में X का मान क्या है?

0.00005×X=0.5

Correct Answer: (b) 10000
Solution:जब हम 0.00005 में 10,000 का गुणा करते हैं, तो हमें 0.5 प्राप्त होता है।

0.00005×X=0.5

अतः विकल्प (b) सही है।

14. छह विद्यार्थी, दिव्या, मोनिका, नीतू, सान्वी, तानिया और याशिका, अलग-अलग वर्षों - 1990, 1993, 1997, 2000, 2002 और 2004 में पैदा हुई हैं।

उनकी आयु वर्तमान वर्ष, यानी 2023, के संदर्भ में समान अंतर और समान नियति है:

  • नीतू और मोनिका में 14 वर्ष का अंतर है।
  • मोनिका का जन्म 1993 से पहले हुआ था।
  • दिव्या, तानिया से 5 वर्ष बड़ी है।
  • सान्वी, मोनिका से 3 वर्ष छोटी है।

याशिका का जन्म किस वर्ष में हुआ था?

Correct Answer: (b) 2000
Solution:छह विद्यार्थियों का जन्म वर्ष निम्नवत् है:
  • मोनिका का जन्म 1993 से पहले हुआ था।
  • मोनिका का जन्म वर्ष = 1990
विद्यार्थीजन्म वर्ष
मोनिका1990
सान्वी1993
दिव्या1997
याशिका2000
तानिया2002
नीतू2004

अतः उपरोक्त क्रम से स्पष्ट है कि याशिका का जन्म वर्ष 2000 में हुआ था।

15. यदि किसी कूट भाषा में ‘STEADY’ को ‘7-2-8-5-0-1’ तथा ‘ENTRY’ को ‘8-3-2-6-1’ लिखा गया है, तो उसी कूट भाषा में ‘ARREST’ किस रूप में लिखा जाएगा?

Correct Answer: (c) 5-6-6-8-7-2
Solution:जिस प्रकार दिया गया कूट -

16. वर्णों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिसे दिए गए वर्ण श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूरी हो जाएगी।

 

Correct Answer: (c) abcabxzyabc
Solution:अक्षर श्रृंखला निम्नवत् है—

अतः विकल्प (c) सही है।

17. A, B, C और D एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार से बैठे हैं कि सभी भुजाओं के बीच में B और C के बीच कोई अभिमुख है।

(उन्हें अलग-अलग फल, सेब, केला, तरबूज और अनानास पसंद हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)।)

  • C, केले को पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है।
  • A और D के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है।
  • वह व्यक्ति जिसे सेब पसंद है, वह A के ठीक दाएँ बैठा है।
  • A को अनानास पसंद नहीं है।
  • A, C के ठीक आमने-सामने बैठा है।

 

निम्नलिखित में से संता को किसे पसंद है?

Correct Answer: (c) A
Solution:

प्रश्नानुसार,

(स्थिति आरेख दर्शाया गया है)

अतः A को संत्रा पसंद है।

18. उस विकल्प का चयन करें जो अधिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सत्य है।

  • अभिकथन (A) : धातुओं में चांदी की विद्युत चालकता सबसे अच्छी होती है।
  • कारण (R) : लकड़ी विद्युत-रोधी है।
Correct Answer: (d) ‘A’ और ‘R’ दोनों सत्य हैं लेकिन ‘R’ ‘A’ की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:धातुओं में चांदी की विद्युत चालकता सबसे अच्छी होती है। और लकड़ी विद्युत-रोधी है।

अतः 'A' और 'R' दोनों सत्य हैं लेकिन 'R', 'A' की सही व्याख्या नहीं है।

19. निम्नलिखित कथनों एवं निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए।

यह मान लीजिए कि कथनों में दी गई जानकारी सही है जबकि यह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती है।
यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन तार्किक रूप से कथनों के अनुसार है।

कथन :

  • अधिकांश इन्जर शार्पनर हैं।
  • कुछ शार्पनर पेंसिल हैं।
  • सभी पेंसिल इन्जर हैं।

निष्कर्ष :

I. कुछ शार्पनर इन्जर हैं।
II. सभी शार्पनर पेंसिल नहीं हैं।
III. कोई पेंसिल शार्पनर नहीं है।

Correct Answer: (d) सिर्फ निष्कर्ष I कथनों के अनुसार है।
Solution:प्रश्नानुसार, आरेख बनाने पर—

निष्कर्ष :

  • (I) ✔
  • (II) ✘
  • (III) ✘

अतः सिर्फ निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

20. एक कथन दिया गया है, जिसके बाद I और II से क्रमांकित दो संभावित कारण दिए गए हैं।

कथन को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि दोनों में से कौन-सा कथन में दी गई घटना/अवलोकन/जानकारी की व्याख्या करता है।

कथन :

शहर A में वर्ष 2018 में एक फ्लाई-ओवर बनाया गया था।

कारण :

I. शहर X में उसी वर्ष एक फ्लाई-ओवर बनाया गया था।
II. उस विशेष राज्य, जहाँ शहर A स्थित है, में विपक्षी दल ने अपने 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में ‘7 फ्लाई ओवर का निर्माण’ करने की बात कही थी।

Correct Answer: (d) न तो I संभावित कारण है और न ही II संभावित कारण है।
Solution:निम्नलिखित कथन के अनुसार शहर A में वर्ष 2018 में एक फ्लाई-ओवर बनाया गया था।
  • कारण I में शहर X दर्शाया गया है जबकि कथन में शहर A है।
  • कारण II में विपक्षी दल ने 2019 में 7 फ्लाई-ओवर बनवाने की योजना की थी किंतु फ्लाई-ओवर का निर्माण 2018 में हो चुका था।

इस प्रकार कारण I और II दोनों ही कथन से संबंध नहीं रखते हैं।

अतः विकल्प (d) सही है।