दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 (PGT मनोविज्ञान – महिला) 22-06-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

31. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण कब किया था?

Correct Answer: (c) 1303
Solution:मेवाड़ के शासक राणा रतन सिंह थे, जिनकी राजधानी चित्तौड़ थी, जिस पर खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी ने 28 जनवरी, 1303 ई. को आक्रमण कर चित्तौड़ के किले पर अधिकार कर लिया।

अलाउद्दीन खिलजी ने 1296 ई. से 1316 ई. तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया, जो अपने बाजार व्यवस्था के लिए जाना जाता है।

32. संयुक्त देयता समूह _______ व्यक्तियों से बना एक अनौपचारिक समूह होता है जो पारस्परिक गारंटी पर ऋण लेते हैं।

Correct Answer: (d) 4 से 10
Solution:संयुक्त देयता समूह 4-10 व्यक्तियों से बना एक अनौपचारिक समूह होता है जो पारस्परिक गारंटी पर ऋण लेते हैं।

इस समूह में प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक क्रियाओं का नियंत्रण सामूहिक रूप से अन्य व्यक्तियों द्वारा होता है।

संयुक्त देयता समूह योजना नाबार्ड द्वारा वर्ष 1992 में शुरू की गई थी।

33. निम्नलिखित में से किस क्रिकेटर ने दिसंबर 2020 तक की स्थिति के अनुसार, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे तेज़ 12000 रन बनाए?

Correct Answer: (b) विराट कोहली
Solution:विराट कोहली ने दिसंबर, 2020 में कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सबसे तेज 12000 रन बनाए।

उन्होंने यह रिकॉर्ड सबसे कम पारियों (242) में हासिल किया।

34. एक संपर्ण के केंद्र और एक आसन्न विरलन के बीच की दूरी ______ के बराबर होती है।

Correct Answer: (d) तरंग दैर्ध्य के आधे
Solution:एक संपर्ण के केंद्र और एक आसन्न विरलन के बीच की दूरी तरंगदैर्ध्य के आधे के बराबर होती है।

तरंग दैर्ध्य को हम λ (लैम्ब्डा) से निरूपित करते हैं।

(तरंग आरेख चित्र दिया गया है)

35. नेफ्थलीन बॉल्स निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ का उत्पाद है?

Correct Answer: (b) कोल तार
Solution:नेफ्थलीन बॉल्स कोलतार का उत्पाद है।

यह एक हाईड्रोकार्बन है जिसका सूत्र  है।

यह सबसे सरल पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन है तथा एक विशिष्ट गंध वाला सफेद क्रिस्टली ठोस है।

36. पारंपरिक शास्त्रीय संगीत शैली "सोपाना संगीत" को भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से उत्पन्न माना जाता है?

Correct Answer: (b) केरल
Solution:सोपाना संगीतम् का प्रारंभ केरल के मंदिरों से माना जाता है।

सोपाना संगीत का आधार मंदिर की सीढ़ियों के किनारे से गाना है।

यह दो प्रकार होता है -

  1. कोटियट्टम सेवा
  2. रंग सोपानम्

37. निम्नलिखित में से किसने सत्रीय नृत्य की शुरुआत की थी?

Correct Answer: (d) शंकरदेव
Solution:15वीं शताब्दी में असम के महान वैष्णव संत और सुधारक श्रीमंत शंकरदेव द्वारा सत्रीय नृत्य की शुरुआत की गई थी।

यह एक विशेष माध्यम के रूप में प्रयोग किया गया था।

सत्रीय भारत के 8 शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।

वर्ष 2000 में इसे शास्त्रीय नृत्य के रूप में मान्यता मिली थी।

38. निम्नलिखित में से किसने मौलिक अधिकारों को 'हमारे लोगों की प्रतिज्ञा और सत्य संसार के साथ एक समझौते' के रूप में वर्णित किया?

Correct Answer: (c) एस राधाकृष्णन
Solution:डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने मौलिक अधिकारों को 'हमारे लोगों की प्रतिज्ञा और सत्य संसार के साथ एक समझौते' के रूप में वर्णित किया है।

39. कोशिकीय अंगक और उनकी भूमिकाओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा संयोग सही है?

Correct Answer: (b) राइबोसोम - प्रोटीन संश्लेषण
Solution:
कोशिकांगकार्य
जीवद्रव्यजीवन की भौतिक आधारशिला
हरित लवकप्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण
राइबोसोमप्रोटीन का संश्लेषण
केन्द्रककोशिका का नियंत्रण कक्ष
माइटोकॉन्ड्रियाकोशिकीय श्वसन द्वारा ATP का निर्माण

40. विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में ऐसी किस हस्ती की प्रतिमा गया है जिसने भारत की स्वतंत्रता और एकता में काफी योगदान दिया है?

Correct Answer: (a) सरदार वल्लभभाई पटेल
Solution:स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है, जिसकी ऊँचाई 182 मीटर है।

यह गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर बाँध के सामने है।

इसका अनावरण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की स्वतंत्रता व एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।