दिल्ली सल्तनत (भाग-II)

Total Questions: 26

1. सैय्यद वंश का प्रथम शासक कौन था? [MTS (T-I) 11 गई. 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) खिज्र खां
Solution:खिज्र खां सैय्यद राजवंश का संस्थापक था। तैमूर के 1398 ई. में (नासिरुद्दीन महमूद के शासनकाल में) आक्रमण के समय खिज्र खां ने उसकी सहायता की थी। अतः जाने से पहले तैमूर ने खिज्र खां को मुल्तान, दीपालपुर और लाहौर का सूबेदार नियुक्त किया।

2. तुगलक वंश के बाद किस वंश ने शासन किया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सैय्यद वंश
Solution:तुगलक वंश के बाद सैय्यद वंश ने शासन किया। सल्तनत कालीन विभिन्न राजवंशों का क्रम निम्न प्रकार से है-गुलाम वंश → खिलजी वंश तुगलक वंश सैय्यद वंश लोदी वंश।

3. इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की "दोहरे गुंबद" (Double Dome) वाली विशेषता दिल्ली सल्तनत के किस वंश द्वारा शुरू की गई थी? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) लोदी वंश
Solution:इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की दोहरे गुंबद (Double Dome) वाली विशेषता दिल्ली सल्तनत के लोदी वंश की देन है। सिकंदर लोदी का मकबरा अष्टकोणीय है। इसमें पहली बार दोहरे गुंबद का निर्माण किया गया।

4. किस लोदी शासक (1489 ई. से 1517 ई.) का वास्तविक नाम निज़ाम खां था? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सिकंदर लोदी
Solution:लोदी शासक सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.) का वास्तविक नाम निजाम खां था। उसने सिकंदरशाह की उपाधि धारण की। सिकंदर लोदी ने गुलराखी उपनाम से कविताएं भी लिखी।

5. सिकंदर लोदी ने निम्नलिखित में से किस वर्ष आगरा की स्थापना की थी? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 1504 ई.
Solution:1504 ई. में सिकंदर लोदी ने राजस्थान के शासकों पर नियंत्रण के ध्येय से यमुना नदी के किनारे आगरा नामक नवीन नगर बसाया और इसे अपनी राजधानी बनाया।

6. दिल्ली सल्तनत के तहत कौन-सा राजवंश भारत में पहला अफगान पश्तून राजवंश था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) लोदी
Solution:लोदी राजवंश भारत के दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक परिवार था। यह राजवंश अफगान मूल का था।

7. लोदी वंश का अंतिम सुल्तान कौन था? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) इब्राहिम लोदी
Solution:दिल्ली सल्तनत में लोदी वंश के शासक अफगान मूल के थे। लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने 1451 ई. में किया था। इस वंश का शासनकाल 1451-1526 ई. तक रहा। अंतिम लोदी शासक इब्राहिम लोदी था, जिसको 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में पराजित करके बाबर ने मुगल वंश को स्थापित किया।

8. लोदी वंश की वास्तुकला में निम्नलिखित में से किस आकृति के मकबरे पाए गए हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) अष्टभुजाकार
Solution:लोदी वंश के मकबरों को दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है- 1. अष्टकोणीय आकार के मकबरे सुल्तानों द्वारा बनवाए गए थे, 2. आयताकार आकार के मकबरे इस काल से संबंधित अमीरों द्वारा बनवाए गए थे।

9. दिल्ली सल्तनत के दौरान राज्य के लिए की गई सेवाओं के बदले प्रशासनिक अधिकारियों और रईसों को सुपुर्द एक क्षेत्रीय कार्य था। [C.P.O.S.J. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) इक्ता (Iqta)
Solution:भारत में दिल्ली सल्तनत काल के दौरान इल्तुतमिश द्वारा 'इक्ता प्रणाली' का प्रचलन किया गया था। इक्ता व्यवस्था के तहत इक्ता के धारक (इक्तादार या मुक्ती) को उस भू-क्षेत्र से राजस्व और करों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। इक्ता से एकत्रित राजस्व सीधा सुल्तान के खाते में नहीं जाता था, बल्कि इसी राजस्व से मुक्ती अपने सैन्य और प्रशासनिक व्यय पूरे करता था तथा उसे इस राजस्व से सुल्तान की सेवा हेतु सैनिक रखने पड़ते थे।

10. दिल्ली सल्तनत के अधीन, भारत में धनवान मुसलमानों पर एक धार्मिक कर ....... लगाया गया था। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली]

Correct Answer: (a) जकात
Solution:दिल्ली सल्तनत के अधीन, भारत में धनवान मुसलमानों पर एक धार्मिक कर जकात लगाया गया था, जो कुल आय का लगभग 1/40वां हिस्सा होता था।