दिल्ली सल्तनत : साहित्य (UPPCS)

Total Questions: 40

1. 'किताब-उल-हिंद' रचना के प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम था ? [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) अलबरूनी
Solution:

किताब-उल-हिंद की रचना अलबरूनी ने की थी। अरब से आने वाले यात्रियों में अलबरूनी प्रमुख था, इसका वास्तविक नाम अबू रेहान था। वह आधुनिक उजबेकिस्तान के ख्वारिज्म का रहने वाला था। वह 11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। उसकी महत्वपूर्ण कृति तहकीके-हिंद अथवा किताब-उल-हिंद है। इस पुस्तक को 'भारत का दर्पण' भी कहा जाता है क्योंकि इसमें तत्कालीन भारत के धर्म, दर्शन, खगोल विज्ञान, रीति-रिवाजों और सामाजिक जीवन का विस्तृत वर्णन मिलता है। अल-बरूनी पहला मुस्लिम विद्वान था जिसने पुराणों का अध्ययन किया था।

2. "तहकीक-ए-हिन्द" किताब के लेखक कौन हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) अलबरूनी
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. अमीर खुसरो का जन्म हुआ था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2003 & U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) एटा में
Solution:

अबुल हसन यामिनुद्दीन खुसरो जिसे प्रायः अमीर खुसरो के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1253 ई. में उत्तर प्रदेश के एटा जिले (वर्तमान-कासगंज जिला) के पटियाली नामक स्थान पर हुआ था। इन्हें 'तोता-ए-हिंद' या 'भारत का तोता' कहा जाता है। ये प्रसिद्ध सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया के प्रिय शिष्य थे। इन्होंने दिल्ली सल्तनत के 8 सुल्तानों का शासनकाल देखा था (बलबन से लेकर गयासुद्दीन तुगलक तक)। इन्हें खड़ी बोली, कव्वाली, सितार और तबले का आविष्कारक/जनक माना जाता है।

नोट-अमीर खुसरो का जन्म 1252 ई. (N.C.E.R.T. मध्यकालीन भारत) अथवा 1253 ई. (हरिश्चंद्र चंद्र वर्मा भाग-1 के अनुसार) है

4. 'तूती-ए-हिंद' अमीर खुसरो का जन्म हुआ था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) पटियाली में
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

5. निम्नलिखित में से किसने स्वयं को 'हिंदोस्तान का तोता' कहा? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) अमीर खुसरो
Solution:

मध्यकालीन भारत के प्रसिद्ध कवि, संगीतकार और विद्वान अमीर खुसरो ने स्वयं को 'हिंदुस्तान का तोता' (तूती-ए-हिंद) कहा था।

6. अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2002 & U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) खड़ी बोली
Solution:

खुसरो ने विभिन्न भारतीय बोलचाल की भाषाओं को सीखा, विशेषतः हिंदी जिससे वह सर्वाधिक प्रेम करता था। खुसरो पहला मुसलमान था, जिसने भारतीय होने का दावा किया था। वह स्वयं कहता है कि-"वह संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाएं, जो हिंदवी के भाग हैं, जानता है।" एक दोहे में वह कहता है" मै एक भारतीय तुर्क हूं, मै हिंदवी बोलता हूं। मुझे अरबी में बोलने की मधुरता नही है।" उसने खड़ी बोली के विकास में अग्रगामी भूमिका निभाई थी।

7. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली के सात सुल्तानों का शासनकाल देखा था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005 & I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) अमीर खुसरो
Solution:

दिल्ली के सात (या उससे अधिक) सुल्तानों का शासनकाल देखने वाले अमीर खुसरो और उनके आध्यात्मिक गुरु हजरत निजामुद्दीन औलिया दोनों ही प्रसिद्ध हैं। हालांकि, परीक्षा के विकल्पों में अक्सर अमीर खुसरो का नाम प्रमुखता से पूछा जाता है।

8. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो निम्नांकित में से किस बादशाह के दरबार से संबद्ध था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) गयासुद्दीन बलबन
Solution:

अमीर खुसरो, नासिरुद्दीन महमूद, बलबन, कैकुबाद, क्यूमर्स जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी, शिहाबुद्दीन उमर, मुबारक शाह, नासिरुद्दीन खुसरो शाह, गयासुद्दीन तुगलक तथा मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के अंतर्गत रहा। अमीर खुसरो, अलाउद्दीन खिलजी का दरबारी कवि था। 1325 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के सत्ता संभालने के वर्ष में ही अमीर खुसरो की मृत्यु हो गई। वह सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था।

9. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो दरबार में रहे- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) अलाउद्दीन खिलजी के
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

10. अमीर खुसरो किसका दरबारी कवि था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।