दिल्ली सल्तनत (भाग-I)

Total Questions: 50

41. मुहम्मद बिन तुगलक ने किस देश का उदाहरण लेकर तांबे और पीतल के सिक्कों का प्रयोग कर टोकन मुद्रा बनवाई थी? [C.P.O. S.1. 5 जून, 2016 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक ने चीन के शासक कुबलाई खां के सांकेतिक मुद्रा के सफलतापूर्वक प्रयोग से प्रेरित होकर हिंदुस्तान में भी सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन शुरू किया था, हालांकि यह प्रयोग असफल रहा था।

42. मुहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के सिक्के के स्थान पर ....... नामक तांबे का सिक्का चलाया। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) जीतल
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के सिक्के (टंका) के स्थान पर तांबे की मुद्रा जीतल को चलाया तथा यह आदेश जारी किया कि इसे टंका के रूप में स्वीकार किया जाए।

43. निम्नलिखित में से किसने अजीज खुम्मार (Aziz Khummar) एक वाइन डिस्टलरी (शराब बनाने और बेचने वाला) को ऊंचे प्रशासनिक पद पर बैठाया था? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) मुहम्मद तुगलक
Solution:मुहम्मद तुगलक (मुहम्मद बिन तुगलक) ने अजीज खुम्मार (Aziz Khummar) एक वाइन डिस्टलरी (शराब बनाने वाले और बेचने वाले) को ऊंचे प्रशासनिक पद पर बैठाया था। जियाउद्दीन बरनी ने इस नियुक्ति के लिए सुल्तान की आलोचना की थी।

44. सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने ......., जो एक शराब बनाने वाला था, को दिल्ली सल्तनत में एक उच्च प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) अजीज खुम्मार
Solution:दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने अजीज खुम्मार जो एक शराब बनाने वाला था, को दिल्ली सल्तनत में एक उच्च प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया था। इसके अलावा उन्होंने लाधा और पीरा नाम के दो बागबानों को भी उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया।

45. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद गद्दी पर कौन बैठा? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:गयासुद्दीन तुगलक (गियासुद्दीन तुगलक) की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र मुहम्मद बिन तुगलक (1325 ई.) दिल्ली की गद्दी पर बैठा। मुहम्मद बिन तुगलक का शासनकाल 1325-1351 ई. तक था।

46. निम्नलिखित में से कौन मोरक्को यात्री मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल के दौरान भारत आया थे? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली), MTS (T-I) 20 अक्टूबर 2021 (I-पाली), JE सिविल परीक्षा 30 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) इब्न बतूता
Solution:इब्न बतूता मोरक्को का निवासी था। विभिन्न देशों की यात्रा के बाद यह 1333 ई. में दिल्ली सल्तनत के शासक मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया। सुल्तान ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया। 1342 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे अपने राजदूत के रूप में चीन भेजा। स्वदेश लौटने पर इसने रेहला नामक ग्रंथ में अपने यात्रा संस्मरणों का संकलन किया।

47. बेगमपुरी मस्जिद का निर्माण सुल्तान ....... के शासनकाल के दौरान किया गया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली]

Correct Answer: (c) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:बेगमपुरी मस्जिद का निर्माण जहांपनाहनगर में सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक के शासन में किया गया है। मुहम्मद बिन तुगलक ने जहांपनाह नगर की स्थापना की थी।

48. निम्नलिखित में से किस स्थान पर अहमद शाह अल वली बहमनी के मकबरे का निर्माण किया गया है? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली]

Correct Answer: (a) अश्तूर (बीदर)
Solution:अहमद शाह अल वली बहमनी के मकबरे का निर्माण कर्नाटक के बीदर जिले के अश्तूर में किया गया है। इसके अलावा अक्तूर में कई अन्य बहमनी सुल्तानों के मकबरे हैं। जैसे- सुल्तान अलाउद्दीन शाह-॥ का मकबरा, सुल्तान हुमायूं का मकबरा आदि।

49. निम्नलिखित में से किस राजवंश के शासनकाल में तैमूर या तामेरलेन ने 1398 ई. में भारत पर आक्रमण किया था? [CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) तुगलक वंश
Solution:तैमूर द्वारा 1398 ई. में दिल्ली पर किए गए आक्रमण को तुगलक साम्राज्य के अंत के रूप में देखा जाता है। यह आक्रमण उसने तुगलक सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद के समय में किया था।

50. निम्नलिखित में से वह कौन तुर्की शासक था जिसने 1398 में लूट के इरादे से भारत पर आक्रमण किया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) तैमूर लंग
Solution:तैमूर लंग 1398 में तुगलक वंश के अंतिम शासक नासिरुद्दीन महमूद शाह तुगलक (1394-1412 ई.) के शासनकाल के दौरान भारत पर आक्रमण किया था। जाने से पहले तैमूर ने खिज्र खां को मुल्तान, दीपालपुर और लाहौर का सुबेदार नियुक्त किया।