दिशाएं (भाग-I)

Total Questions: 50

41. मनोहर पश्चिम की ओर X km साइकिल चलाता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और अपने कार्यालय पहुँचने के लिए Y km साइकिल चलाता है। अब प्रारंभिक बिंदु और उसके कार्यालय के बीच की न्यूनतम दूरी 13 km है। X और Y का मान क्रमशः (km में) कितना हो सकता है ? [SSC CPO 04/10/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) 12 और 5
Solution:

42. X अपने घर से पूर्व की ओर 200 कदम दौड़ता है, और फिर एक मठ तक पहुंचने के लिए अपनी दाईं ओर मुड़कर 30 कदम दौड़ता है। फिर वह अपनी दाईं ओर 30 कदम दौड़ता है, और एक बिंदु W पर पहुंचता है। वहां से वह फिर से अपनी दाईं ओर मुड़ता है, और 30 कदम दौड़ता है। वहां से अपनी दाईं ओर मुड़कर वह 130 कदम दौड़ता है। फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ता है, और एक बेकरी तक पहुंचने के लिए 10 कदम दौड़ता है। X के घर के सापेक्ष बेकरी किस दिशा में है? [SSC CPO 04/10/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) उत्तर-पूर्व
Solution:बेकरी X के घर के संबंध में उत्तर-पूर्व दिशा में है।

43. सोना प्रतिदिन पार्क में टहलने जाती है। एक सुबह, वह अपने घर से टहलना आरंभ करती है, और उत्तर की ओर 40 km चलती है। फिर वह दाईं ओर मुड़ती है, और 60 km चलती है। वह फिर से दाईं ओर मुड़ती है, और 40 km चलती है। अंत में, वह बाईं ओर मुड़ती है, और 60 km चलती है। वह अपने घर से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है? [SSC CPO 04/10/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (c) पूर्व, 120 km
Solution:

44. पूजा बिंदु A से पूर्व की ओर 4 किमी ड्राइव करती है। वह दाएं मुड़ती है, और 2 किमी ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, और 3 किमी ड्राइव करती है वह पुनः बाएं मुड़ती है, और बिंदु B तक पहुंचने के लिए 2 किमी ड्राइव करती है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए अब उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए ? [SSC CPO 05/10/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) पश्चिम की ओर 7 किमी
Solution:बिंदु A पर दोबारा पहुंचने के लिए पूजा को पश्चिम की ओर 7 किमी ड्राइव करनी चाहिए।

45. P, Q के उत्तर में है। T, Q के पूर्व में है, और S, P के पूर्व में है। S, T के उत्तर-पूर्व में, और R के दक्षिण पश्चिम में है। Q के सापेक्ष R की स्थिति क्या है ? (सभी स्थितियों को ग्रिड पैटर्न में व्यवस्थित किया गया है) [SSC CPO 05/10/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) उत्तर-पूर्व
Solution:

46. परम, बिंदु A से उत्तर की ओर 8 km ड्राइव करता है। वह दाएं मुड़ता है, और 8 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है, और 4 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है. और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 8 km ड्राइव करता है। फिर से बिंदु A पर पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए ? [SSC CPO 05/10/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) 4 km दक्षिण की ओर
Solution:बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे फिर से दक्षिण दिशा की ओर 4 किमी चलना चाहिए।

47. स्टैनली स्थान A से साइकिल चलाना शुरू करता है। वह पश्चिम की ओर x km साइकिल चलाता है, और फिर दाएं मुड़ता है, और 3 km साइकिल चलाता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है, और X+1 km साइकिल चलाता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है, और 2X+1 km साइकिल चलाता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है, और 1 km साइकिल चलाकर स्थान B पर रुकता है। स्थान B, स्थान A से 6 km दक्षिण में है। X का मान क्या है? [SSC CPO 05/10/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) 4
Solution:

48. Q, S के पूर्व में है। E, S के दक्षिण में है। P., Q के उत्तर-पूर्व में, और के उत्तर में है। यदि T, Q की स्थिति के दक्षिण-पूर्व में है, तो के सापेक्ष क्या है? (सभी स्थितियों को ग्रिड पैटर्न में व्यवस्थित किया गया है) [SSC CPO 05/10/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) उत्तर-पश्चिम
Solution:

49. नेहा अपने घर से निकलती है और दक्षिण की ओर 51 m चलती है और फिर बाएँ मुड़कर 44m चलती है। अब वह फिर से बाएँ मुड़ती है और 83m चलती है। वह उस खम्भे से कितनी दूर है, जो अब उसके घर से ठीक 32m उत्तर में है? (यह मानते हुए कि सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं) [SSC CPO 09/11/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 44 m
Solution:अतः , हम उपरोक्त आकृति में देख सकते हैं कि उसका अंतिम गंतव्य खम्भे से 44 मीटर दूर है।

50. सुमन बिंदू A से उत्तर की ओर 3 km ड्राइव करती है। वह दाएँ मुड़ती है और 4 km और ड्राइव करती है। वह फिर से दाएँ मुड़ती है और 3 km ड्राइव करती है। अंत में वह एक और बार दाएँ मुड़ती है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 6 km ड्राइव करती है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? [SSC CPO 09/11/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 2 km पूर्व की ओर
Solution: