द्वीप

Total Questions: 35

11. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप कैरीबियन सागर में अवस्थित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) मडीरा
Solution:मडीरा पुर्तगाल के दो स्वायत्त क्षेत्रों में से एक है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। ग्रेनाडा कैरीबियन सागर में अवस्थित द्वीपीय देश, जबकि ऐंगुइला एवं मोंटसेराट कैरीबियन सागर में अवस्थित ब्रिटिश समुद्रपारीय क्षेत्र हैं।

12. निम्नलिखित में से कौन एक पोलिनेशिया द्वीपसमूह का भाग नह हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 202]

Correct Answer: (d) तीनिअन
Solution:टोंगा, तुवालु एवं ताहिती पोलिनेशिया द्वीपसमूह के भाग हैं। ताहिती, फ्रेंच पोलिनेशिया का द्वीप है एवं फ्रेंच पोलिनेशिया समग्र रूप से पोलिनेशिया का भाग है। तीनियन द्वीप प्रशांत महासागर में अवस्थित है। यह पोलिनेशिया द्वीपसमूह का भाग नहीं है।

13. निम्नलिखित में से किस द्वीपसमूह को 'शीप द्वीप' कहा जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) फरो द्वीप
Solution:फरो द्वीपसमूह (Faroe Islands) को 'शीप द्वीप' (Sheep Island) कहा जाता है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रफल के आधार पर वृहत्तम है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) न्यूजीलैंड दक्षिणी द्वीप
Solution:दिए गए द्वीपों का क्षेत्रफल के आधार पर क्रम निम्नवत है- न्यूजीलैंड दक्षिणी द्वीप (150416 वर्ग किमी.), जावा (138,794 वर्ग किमी.), न्यूजीलैंड उत्तरी द्वीप (114,687 वर्ग किमी.) तथा न्यू फाउंडलैंड (111,390 वर्ग किमी.)।

15. संसार का सबसे बड़ा द्वीप है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993 M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) ग्रीनलैंड
Solution:संसार का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (Greenland) है। उपर्युक्त सभी द्वीपों का क्षेत्रफल इस प्रकार है-

ग्रीनलैंड (डेनमार्क) एवं अन्य छोटे द्वीपों सहित 21,66,086 वर्ग किमी.
न्यू गिनी-785,753 वर्ग किमी.
बोर्नियो-751,929 वर्ग किमी.
मालागासी या मेडागास्कर-587,041 वर्ग किमी.
उल्लेखनीय है कि ये चारों विश्व के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े द्वीप हैं।

16. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) न्यू गिनी
Solution:न्यू गिनी (इंडोनेशिया एवं पापुआ न्यू गिनी) विश्व का दूसरा सबसे बड़ी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 785753 वर्ग किमी. है। विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (डेनमार्क) है, जिसका क्षेत्रफल 2166086 वर्ग किमी. है। विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियों (इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई) है। विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप तथा अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है।

17. दुनिया में सबसे बड़ा (ग्रीनलैंड के बाद) द्वीप है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) न्यू गिनी
Solution:न्यू गिनी (इंडोनेशिया एवं पापुआ न्यू गिनी) विश्व का दूसरा सबसे बड़ी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 785753 वर्ग किमी. है। विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (डेनमार्क) है, जिसका क्षेत्रफल 2166086 वर्ग किमी. है। विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियों (इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई) है। विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप तथा अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है।

18. निम्नलिखित में कौन-सा एक कथन सही है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) नूक की समुद्रतल से ऊंबाई 3 मीटर है।
Solution:ग्रीनलैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का बृहत्तम द्वीप है। ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन है। नूक ग्रीनलैंड का सबसे बड़ा एवं राजधानी नगर है। नूक की समुद्रतल से ऊंचाई 1-3 मीटर तक है।

19. ग्रीनलैंड निम्न देशों में से किस देश का भाग है? [66 B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) डेनमार्क
Solution:ग्रीनलैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का बृहत्तम द्वीप है। ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन है। नूक ग्रीनलैंड का सबसे बड़ा एवं राजधानी नगर है। नूक की समुद्रतल से ऊंचाई 1-3 मीटर तक है।

20. निम्नलिखित में से पूर्वी द्वीपसमूह का कौन-सा द्वीप तीन देशों में विभाजित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) बोर्नियो
Solution:बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तर- पश्चिम में स्थित यह द्वीप राजनीतिक रूप से तीन देशों इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई में विभाजित है।