Solution:उपर्युक्त मानचित्र में चिह्नित चारों द्वीप हिंद महासागर के हैं, जिनके संकेत क्रमशः इस प्रकार हैं- सेशेल्स (Seychells)-3 से अंकित है। यह मेडागास्कर के उत्तर में हिंद महासागर में लगभग 4°-11° दक्षिण अक्षांशों एवं 45°-56° पूर्वी देशांतरों के मध्य स्थित है।चागोस (Chagos)-1 से अंकित है। लगभग हिंद महासागर के मध्य में स्थित यह द्वीपसमूह लगभग 4.5° 7.5° दक्षिण अक्षांश एवं 71° 73° पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
मॉरीशस (Mauritius) 4 से अंकित है। यह मेडागास्कर के पूर्वी भाग पर दक्षिणी हिंद महासागर में लगभग 20° दक्षिण अक्षांश एवं 570 पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
सोकोत्रा (Socotra)-2 से अंकित है। यह यमन के अधिकार क्षेत्र में है तथा लगभग 12°30' उत्तरी अक्षांश एवं 54° पूर्वी देशांतर पर स्थित है।