न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (101 – 150 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. नीचे कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिये गए हैं। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 30.03.2016 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

A. कुछ टमाटर लाल हैं, कुछ पीले है और कुछ हरे हैं।

B. सभी हरे टमाटर खट्टे हैं और लाल में से कुछ मीठे हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ पीले टमाटर पके हुए नहीं है।

II. कोई भी लाल टमाटर नहीं है, जो खट्टा या मीठा हो।

दिये गये विकल्पों में से कौन सा निष्कर्ष तर्कसंगत ढंग से सही है:

(A) केवल निष्कर्ष I का सही है।

(B) केवल निष्कर्ष II सही है।

(C) दोनों निष्कर्ष I व II सही हैं।

(D) I और II दोनों सही नहीं है।

Correct Answer: (3) D
Solution:दिये गये कथन में टमाटर के पके और न पके होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अतः निष्कर्ष I गलत है। निष्कर्ष II भी गलत है क्योंकि कुछ लाल टमाटर मीठे भी हैं।

42. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 31.03.2016 (प्रथम पाली)]

कथन:

A. कुछ कार बस हैं जबकि कुछ अन्य ट्रेन हैं

B. कुछ ट्रेन जो कार हैं, वे ट्रक हैं

C. सभी ट्रक पानी पर चलते हैं

निष्कर्ष:

I. कम-से-कम एक बस पानी पर चलता है।

II. सभी ट्रक कार हैं।

ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथनों का कौन-सा निष्कर्ष अनुसरण करता है

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) D
Solution:कुछ कार बस हैं। कुद अन्य कारें ट्रेन हैं।

कुछ ट्रेन जो कारें हैं, वह ट्रक हैं।

इस प्रकार, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

43. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 31.03.2016 (प्रथम पाली)]

कथन:

A. कुछ मेंढक भौंकते हैं। सभी भौंकने वाले मेंढक निश्चित रूप से काटते हैं।

B. कुछ मेंढक साँप को पसंद नहीं करते।

निष्कर्ष:

I. भौंकने वाले ऐसे मेंढक हो सकते हैं जिन्हें साँप पसंद नहीं है।

II. सभी मेंढक जो काटते हैं जरूरी नहीं है कि वे भौंकते हैं।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। करते हैं ?

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (2) C
Solution:सभी भौंकने वाले मेंढक काटते हैं। इसका अभिप्राय यह नहीं कि सभी मेढ़क जो काटते हैं, वह भौंकते भी हैं। कुछ मेढ़क साँप को पसंद नहीं करते हैं।

इस प्रकार, कुछ भौंकने वाले मेढ़क सौंप को नहीं पसंद करते हैं। अतः, दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

44. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 31.03.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

A. कुछ चॉकलेट तीखे हैं, कुछ मीठे हैं तथा कुछ खट्टे हैं।

B. सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के है तथा कुछ सफेद चॉकलेट मीठे हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी गहरे रंग के चॉकलेट तीखे हैं।

II. कम-से-कम एक मीठा चॉकलेट ऐसा है जो सफेद है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता है ?

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) B
Solution:कुछ चॉकलेट तीखे हैं, कुछ अन्य चॉकलेट मीठे है तथा कुछ चॉकलेट खट्टे हैं।

सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के हैं। अतः, "सभी गहरे रंग के चॉकलेट तीखे हैं" सत्य नहीं है।
"सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के हैं" का व्युत्क्रम होगाः

कुछ सफेद चॉकलेट मीठे हैं।

अतः, निष्कर्ष II अनुसरण करता है

45. नीचे कुछ कथन उनके निष्कर्षों के साथ दिये गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

(A) कुछ लड़के लड़कियाँ है।

(B) सभी लड़कियाँ गायक है।

निष्कर्षः 

(1) कुछ गायक लड़कियाँ है।

(II) कुछ गायक लड़के हैं।

( A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (1) C
Solution:

निष्कर्ष I और II दोनों तर्कसंगत है।

46. नीचे कुछ कथन उनके निष्कर्षों के साथ दिये गए हैं। आपको इन कथनो को सत्य मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

(I) सभी कलम किताबें हैं।

(II) सभी किताबें मेज़ है।

निष्कर्षः 

(A) सभी मेज़ कलम है।

(B) कुछ मेज कलम है।

(C) सभी किताबें कलम है।

(D) कोई भी मेज़ किताब नहीं है।

Correct Answer: (4) B
Solution:

केवल निष्कर्ष (B) तर्कसंगत है।

47. नीचे कुछ कथन दिये गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथन:

I. सभी चूहे पहाड़ है।

III. सभी पहाड़ नदियाँ है।

निष्कर्षः 

(A) कुछ नदियाँ चूहे है

(B) कोई भी नदी पहाड़ नही है

(C) सभी पहाड़ चूहे हैं

(D) कोई भी नदी चूहा नही है

Correct Answer: (1) A
Solution:

केवल (A) निष्कर्ष, तर्कसंगत है।

48. नीचे दिए गए एक कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिये गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा कथन इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

(A) कुछ फल सब्जियाँ है।

(B) सभी सब्जियाँ पौधे हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ पौधे सब्जियाँ है।

II. कुछ फल पौधे हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है

Correct Answer: (2) C
Solution:

निष्कर्ष (I) और (II) तर्कसंगत है।

49. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 06.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन: 

कुछ चॉक बाइक हैं।

सभी बाइक संतरे हैं।

कुछ संतरे पीले हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी बाइक संतरे हैं।

II. कुछ पीले संतरे हैं।

III. कुछ बाइक पीले हैं।

IV. सभी संतरे बाइक हैं।

(A) केवल या तो I या IV तथा III अनुसरण करते हैं

(B) केवल या तो 1 या IV अनुसरण करता है

(C) केवल या तो I या IV और II अनुसरण करते हैं

(D) केवल II अनुसरण करता है

Correct Answer: (3) C
Solution:पहले एवं तीसरे कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ चॉक संतरे हैं।".

निष्कर्ष (2) तीसरे कथन का व्युत्क्रम है।

50. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से निष्कर्ष चुनिए: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 06.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन: 

सभी पंखे रेफ्रीजरेटर हैं।

कोई रेफ्रीजरेटर टीवी नहीं है।

सभी रेफ्रीजरेटर कम्प्यूटर हैं।

निष्कर्ष: 

I. कोई पंखा टीवी नहीं है।

II. कोई कम्प्यूटर टीवी नहीं है।

III. कुछ कम्प्यूटर टीवी नहीं हैं।

IV. सभी रेफ्रीजरेटर पंखे हैं।

(A) कोई अनुसरण नहीं करता

(B) केवल I तथा या तो II या III अनुसरण करते हैं

(C) केवल I तथा III अनुसरण करते हैं

(D) केवल II अनुसरण करता है

Correct Answer: (3) B
Solution:पहले तथा तीसरे कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई पंखा टीवी नहीं है।"

यह निष्कर्ष (1) है।

A + A ⇒ A-प्रकार का निष्कर्ष

"सभी पंखे कम्प्यूटर हैं।"

E + A ⇒ O₁-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ कम्प्यूटर टीवी नहीं हैं।"

निष्कर्ष (2) तथा निष्कर्ष (3) सम्पूरक युगम बनाते हैं।

अतः, या तो निष्कर्ष (2) या निष्कर्ष (3) अनुसरण करता है।