न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (51 – 100 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनें जो दिए गए कथनों के अनुसार तर्कसंगत हैं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

कथनः 

कुछ वाहनों के पहिये हैं।

सभी कारों के पहिए हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी वाहन कार हैं।

II. केवल कारों के ही पहिये हैं।

Correct Answer: (1) निष्कर्ष I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है
Solution:

निष्कर्ष I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है।

22. दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही है? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 28.03.2016 द्वितीय पाली]

I. सभी खिलाड़ी मजबूत हैं

II. सभी सशक्त लोग लंबे हैं

III. अजीत सशक्त हैं

(A) अजीत एक खिलाड़ी है

(B) अजीत लंबा है

(C) अजीत एक लंबा खिलाड़ी है

(D) कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है

Correct Answer: (4) B
Solution:

इस प्रकार विकल्प B सत्य है क्योंकि अजीत लंबा है।

23. नीचे कथन और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 29.03.2016 प्रथम पाली]

कथन: 

1. कुछ बच्चे होशियार हैं।

2. कुछ बच्चे खिलाड़ी हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ खिलाड़ी होशियार हैं।

II. कुछ होशियार बच्चे खिलाड़ी हैं।

तयं कीजिए कि दिया गया कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

(D) कोई अनुसरण नहीं करता है।

Correct Answer: (1) C
Solution:

निष्कर्ष:

I. - सत्य है

II. - सत्य है

अतः निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करता है।

24. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खोते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः

I. कुछ पेड़ इमारतें हैं।

II. सभी इमारतें तोते हैं।

निष्कर्षः 

(A) सभी तोते पेड़ है

(B) सभी तोते इमारतें है

(C) कुछ तोते इमारतें हैं

(D) कोई भी तोता पेड़ नहीं है

Correct Answer: (3) C
Solution:

अतः कथन कुछ तोते इमारतें हैं, अनुसरण करता है।

25. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

1. सभी लड़के बंदर है।

2. कुछ पौधे बंदर है।

निष्कर्षः 

I. कुछ बंदर लड़के हैं।

II. सभी पौधे लड़के हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I

(B) केवल निष्कर्ष II

(C) I और II दोनों

(D) I और II दोनों नहीं

Correct Answer: (1) A
Solution:

निष्कर्ष:

I सत्य है

II असत्य है

अतः केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

26. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः

I. सभी कार ट्रेन हैं।

II. कुछ ट्रेनें बसें हैं।

निष्कर्षः

(A) कोई भी बस ट्रेन नहीं है

(B) कोई भी बस कार नहीं है

(C) सभी ट्रेनें कार है

(D) कुछ ट्रेनें कार है

Correct Answer: (4) D
Solution:

इस प्रकार केवल विकल्प (4) सत्य है।

27. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः

A. सभी तारे चन्द्र हैं।

B. सभी चन्द्र ग्रह है।

निष्कर्षः

I. कुछ ग्रह तारे हैं।

II. सभी चन्द्र तारे हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते है

(D) I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं

Correct Answer: (1) A
Solution:

निष्कर्ष:

I. सत्य

II. असत्य

∴ केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

28. कुछ कथनों के साथ कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 04.04.2016 द्वितीय पाली]

कथनः 

A. कुछ डॉक्टर रोगी होते हैं।

B. कुछ रोगी ईमानदार होते हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ डॉक्टर ईमानदार होते हैं।

II. सभी रोगी डॉक्टर होते हैं।

दिए गए कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं

Correct Answer: (4) D
Solution:

इस प्रकार निष्कर्ष I और II अनुसरण नहीं करते हैं।

29. नीचे कुछ कथन और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको इन कथनो को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 04.04.2016 तृतीय पाली]

कथन:

A. सभी साइकिलें कारें है।

B. सभी कारें बसे हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई भी बस साइकिल नहीं है।

II. कुछ कारें साइकिल हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।

Correct Answer: (2) B
Solution:

निष्कर्ष:

I - असत्य

II - सत्य

∴ केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

30. नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर वह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षो में से कौन सा इन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 04.04.2016 तृतीय पाली]

कथन: 

I. कुछ बल्ले गेंद हैं।

II. सब छड़ियाँ गेंद हैं।

निष्कर्षः 

(A) सब छड़ियाँ बल्ले हैं।

(B) कुछ गेंदे छड़ियाँ हैं।

(C) कुछ बल्ले छड़ियाँ हैं।

(D) सब गेंद छड़ियाँ हैं।

Correct Answer: (2) B
Solution:

अतः कथन के संदर्भ में विकल्प (2) अनुसरण करता है।