न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (151 – 200 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. कथन और उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 प्रथम पाली]

कथनः 

1. M > L > N

2. N = R

निष्कर्षः 

I. R > L

II. R < M

निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (2) B
Solution:दिए गए कथन:- M > L > N, N = R

कथनों को व्यवस्थित करने पर

M > L > N = R

निष्कर्ष I. R > L में R और L की तुलना नहीं की जा सकती है अतः निष्कर्ष I अनुसरण नहीं करता है।

इस प्रकार निष्कर्ष II (R < M) = (M> R) सत्य है।

इस प्रकार निष्कर्ष II का अनुसरण करता है।

2. कथन और उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 प्रथम पाली]

कथनः 

1. इंटरनेट हमारी जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।

2. फिर भी इंटरनेट एक वरदान है या अभिशाप, इस पर निरंतर बहस जारी है।

निष्कर्षः 

I. इंटरनेट के बिना जीवन को कल्पना करना मुश्किल है।

II. इंटरनेट पर लगातार बहस अनावश्यक है।

निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) हैं (हैं)।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (1) A
Solution:इंटरनेट हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, अतः इसके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। इस प्रकार उक्त कथन का केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

3. नीचे एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

आर्यभट के विपरीत, चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।

निष्कर्ष: 

I. आर्यभट एक उपग्रह नहीं है।

II. चंद्रमा तारा है और आर्यभट उपग्रह है।

पता लगाएँ कि दिए गए कथन से निम्नलिखित निष्कर्षों में से तार्किक रूप से कौन-सा निष्कर्ष अनुसरण करता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसार करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसार करता है।

(C) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करता है।

(D) न ही निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (4) D
Solution:दिए गए कथन के संदर्भ में न ही निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

4. नीचे कुछ कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

1. चिकित्सा का पेशा सबसे अनैतिक बन गया है।

2. लोग बीमार होने से डरने लगे हैं।

निष्कर्ष:

I. चिकित्सा ही एकमात्र अनैतिक पेशा है।

II. अनैतिक लोग बीमार पड़ते हैं।

पता लगाएँ कि दिए गए कथनों से निम्नलिखित निष्कर्षों में से तार्किक रूप से कौन-सा निष्कर्ष निकलता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते है।

(D) ना ही निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:उपरोक्त कथन के संदर्भ में न ही निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।

5. नीचे दिए गए कथनों को ध्यान से पढ़ें और प्रश्न का उत्तर दें। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

Ⅰ. पेट्रोल के घरेलू दाम कम हो गए हैं।

II. कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दाम कम हो गए हैं।

(A) I कारण है और II परिणाम है।

(B) II कारण है और I परिणाम है।

(C) I और II एक दूसरे से परिणाम है।

(D) I और II स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।

Correct Answer: (2) B
Solution:कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दाम कम हो गए हैं जिसके कारण पेट्रोल के घरेलू दाम में कमी आ गई है।

6. नीचे एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 06.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

ग्राहक सेवा को जबरदस्ती लागू नहीं किया जा सकता है। यह अंदर से उजागर होती है।

निष्कर्ष: 

I. ग्राहक सेवा स्वैच्छिक होनी चाहिए।

II. कर्मचारी ग्राहकों की सेवा नहीं करते हैं।

पता लगाएँ कि दिए गए कथनों से निम्नलिखित निष्कर्षों में से तार्किक रूप से कौन-सा निष्कर्ष अनुसरण करता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

(D) ना ही निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।

Correct Answer: (1) A
Solution:ग्राहक सेवा स्वैच्छिक होनी चाहिए। अतः दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

7. कथनों को पढ़ें और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चयन करें: [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 07.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

1. पुस्तक मेले में, एक लेखक की किताबें जनता के लिए प्रदर्शित किए गए हैं

2. पुस्तकों की कीमतें एक आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा हैं

निष्कर्षः 

I. आम आदमी प्रदर्शनी से सिर्फ पुस्तकें खरीदते हैं

II. महंगी पेंटिंग आमतौर पर आर्ट गैलरी में भी प्रदर्शित किए जाते हैं

(A) केवल I अनुसरण करता है

(B) केवल II अनुसरण करता है

(C) दोनों I और II अनुसरण करता है

(D) न तो I और न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) D
Solution:दिए गए कथन के संदर्भ में न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

8. बयान को पढ़ें और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चयन करें: [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 07.04.2016 तृतीय पाली]

बयानः 

I. और कोई नहीं सिर्फ गरीब रिक्शा पर खर्च कर सकते हैं

II. रिक्शा से यात्रा करने वाले कुछ लोग बीमार हो जाते हैं

III. जो लोग बीमार हो जाते हैं उनमें से कुछ को उपचार की आवश्यकता होती है

निष्कर्षः 

(A) सभी गरीब व्यक्ति रिक्शा से यात्रा करते हैं

(B) जो लोग रिक्शा से यात्रा करते हैं वे बीमार हो जाते हैं

(C) सारे गरीब व्यक्ति बीमार हो जाते हैं

(D) जो भी रिक्शा से यात्रा करते हैं। वे सारे गरीब हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:कथन (1) के संदर्भ में निष्कर्ष (4) अनुसरण करता है।

9. बयान को पढ़ें और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चयन करें: [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 07.04.2016 तृतीय पाली]

बयानः 

I. सत्यवान हरीश का पिता नहीं है

II. हरीश सूरज का बेटा है

III. सूरज के तीन बेटे हैं

सही निष्कर्ष चुनेंः 

(A) सत्यवान सूरज का बेटा है

(B) हरीश सत्यवान का भाई है

(C) सूरज हरीश का पिता है

(D) सत्यवान की कोई संतान नहीं है

Correct Answer: (3) C
Solution:कथन (2) से स्पष्ट है कि सूरज हरीश का पिता है।

10. एक कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष दिये गए हैं। निर्णय कीजिए कि कौन सा (से) निष्कर्ष दिये गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) हैं (हैं)। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 09.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

एक बगीचे में आम, सामौन, नीम, नांरगी, नारियल और ताड़ के बहुत से पेड़ लगे हैं। आम का पेड़ 7 मीटर लंबा है, नांरंगी का पेड़ इसकी ऊँचाई का आधा है और नारियल का पेड़ आम के पेड़ की ऊँचाई का तीन गुना है।

निष्कर्षः 

I. तीन पेड़ों की औसत ऊँचाई 10 मीटर से कम है।

II. बगीचे का सबसे ऊँचा पेड़ नारियल का पेड़ है।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें।

(A) केवल (I) अनुसरण करता है।

(B) केवल (II) अनुसरण करता है।

(C) (I) और (II) दोनों अनुसरण करता है।

(D) ना तो (I) ना ही (II) अनुसरण करता है।

Correct Answer: (4) D
Solution:ना तो निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है। क्योंकि आम की लम्बाई 7 मी. नारंगी की 3.5 मी. था और नारियल की 21 मी. है। तीनों की औसत ऊँचाई 10 मी. से अधिक है। नारियल सबसे ऊँचा है कि नहीं यह नहीं कह सकते।