न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (151 – 200 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 11.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन (A):

भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

कारण (R):

भारत का अपना एक संविधान है।

सही उत्तर चुनें:

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, और R, A की उचित व्याख्या है।

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन R, A की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(D) (A) और (R) दोनों सही हैं

Correct Answer: (1) A
Solution:∵ भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसका अर्थ यह है कि भारत का अपना एक संविधन है। अतः A और R दोनों सही है, तथा R, A का उचित व्याख्या करता है।

22. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (B) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I पंरीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 प्रथम पाली]

अभिकथन (A):

भारत में न्यायपालिका, कार्यपालिका से स्वतंत्र है।

कारण (R):

न्यायपालिका सरकार का समर्थन करती है और उसकी योजनाओं के कार्यान्वयन में मदद करती है।

सही विकल्प चुनें।

(A) A सही है लेकिन R गलत है।

(B) A गलत है लेकिन R सही है।

(C) A और R दोनों सही है और R, A की उचित व्याख्या है।

(D) A और R दोनों गलत है।

Correct Answer: (1) A
Solution:A सही है परंतु R गलत है। संविधन के अनुच्छेद 50 में विधायिका व न्यायपालिका को पृथक शक्तियाँ प्रदान की गई है। विधायिका कोई कानून बनाती है, कार्यपालिका उसे लागू करती है तथा न्यायपालिका देखता है कि कानून संविधान सम्मत है या नहीं

23. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (B) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I पंरीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 प्रथम पाली]

अभिकथन (A):

हम गर्म और आर्द्र जलवायु में सहज महसूस करते हैं।

कारण (R):

पसीना आर्द्र जलवायु में तेजी से सूखता है।

सही विकल्प चुनें।

(A) A सही है लेकिन R गलत है

(B) A गलत है लेकिन R सही है।

(C) A और दोनों सही हैं और R, A की उचित व्याख्या हैं।

(D) A और R दोनों गलत हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है। हम गर्म व आर्द्र जलवायु में सहज महसूस नहीं करते है। पसीना आर्द्र जलवायु में तेजी से नहीं सूखता है।

24. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I पंरीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 प्रथम पाली]

अभिकथन (A):

केंचुए कृषि के लिए उपयोगी नहीं हैं।

कारण (R):

केंचुए मिट्टी को महीन कणों में तोड़ देते हैं और उसे नरम बनाते हैं।

सही विकल्प चुनें।

(A) A सही है लेकिन R गलत है।

(B) A गलत है लेकिन R सही है।

(C) A और R दोनों सही है और R, A की उचित व्याख्या है।

(D) A और R दोनों गलत हैं।

Correct Answer: (2) B
Solution:केचुएँ कृषि के लिए काफी लाभदायक है ये मिट्टी को महीन कणों में तोड़कर उसे नरम बनाते है। 'वर्मीकल्चर' कृषि उर्वसा के लिए अत्यंत उपयोगी है। केचुएँ को 'किसान का मित्र' भी कहा जाता है। अतः अभिकथन (A) गलत है जबकि कारण (R) सही है।

25. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन (A):

समुद्री मछली समुद्र का पानी पीता है वही मीठे जल की मछली कभी पानी नहीं पीती है।

कारण (R):

समुद्री मछली अपने पर्यावरण के लिए अतिपरासारी है जबकी मीठे जल की मछली अपने पर्यावरण के लिए अल्पपरासारी हैं।

सही विकल्प चुनें।

(A) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की व्याख्या नहीं करता है।

(B) A और R दोनों सही हैं और R, A की व्याख्या करता है।

(C) A सही है लेकिन R गलत है।

(D) A गलत है लेकिन R सही है।

Correct Answer: (2) B
Solution:उपरोक्त कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

26. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 18.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन (A):

भारत का क्षेत्र, राज्यों के कुल क्षेत्र की तुलना में ज्यादा है।

कारण (R):

भारत राज्यों का एक संघ है।

सही विकल्प चुनें।

(A) A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की व्याख्या नहीं करता है।

(B) A और R दोनों सही हैं और R, A की व्याख्या करता है।

(C) A सही है लेकिन R गलत है।

(D) A गलत है लेकिन R सही हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:भारत के संपूर्ण क्षेत्र को राज्यों के अन्तर्गत विभाजित किया गया है। अतः भारत का क्षेत्र राज्यों के कुल क्षेत्र की तुलना में समान है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद (1)(a) के अनुसार भारत राज्यों का एक संघ है।

अतः अभिकथन (A) गलत है जबकि कारण (R) सही है।

27. कथनों का अनुसरण करते हुए उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

कथनः 

1. डिजिटल युग चुपचाप मानवता के कार्बन फुटप्रिंट में योगदान दे रहा है।

2. कंप्यूटर, स्मार्टफोन आदि का निर्माण और उनका उपयोग भी ग्रीन हाउस गैसों के उत्पादन में शामिल है।

निष्कर्ष:

I. आभासी (वर्चुअल) दुनिया 'चुपचाप मानवता के लिए हानिकारक होती जा रही है।

II. स्मार्टफोन का उपयोग ग्रीन हाउस गैसों का उत्पादन करता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (3) C
Solution:दिए गए कथन के संदर्भ में निष्कर्ष I और II अनुसरण करता है।

28. कथनों का अनुसरण करते हुए कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 प्रथम पाली]

कथन:

1. जनता की आपूर्ति हेतु दूध का परीक्षण करने के लिए बहुत सारे प्रयास किये जाते हैं।

2. गायों और भैंसों की अत्यधिक अस्वास्थ्यकर परिस्थिति में रहने से पैदा होने वाले संक्रमण पर ध्यान देने का कोई प्रयास नहीं किया जाता।

निष्कर्ष:

I. दूध देने वाले जानवरों का कल्याण समान रूप से महत्त्वपूर्ण है।

II. दूध की आपूर्ति करने वाले स्रोत अत्यधिक दूषित बने हुए है।

निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) ना तो I ना ही II अनुसरण करता हैं।

Correct Answer: (3) C
Solution:दिए गए कथनों के संदर्भ में निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

29. नीचे कुछ कथन और उनके कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मानकर चलना है चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और फिर निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

A. यदि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेलते हैं तो वह मैच जीत जाएगे।

B. हमने मैच जीत लिया है।

निष्कर्ष:

I. सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेले।

II. कुछ खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेले।

(A) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(C) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।

(D) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

Correct Answer: (4) B
Solution:उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

30. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

अभिकथन:

भारत एक सार्वभौम देश है।

कारण:

इसकी संसद दिल्ली में है।

उत्तर चुने:

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन और कारण दोनों गलत हैं।

(D) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

Correct Answer: (3) B
Solution:भारत एक सार्वभौम देश है इसकी संसद दिल्ली में है। इसका निर्माण कार्य शुरू 1927 में हुई थी। यह वृत्ताकार अभिन्यास (मध्यप्रदेश के चौसठ योगिनी मंदिर की आकृति से प्रेरित) है। इसके वास्तुकार एडविन लुटियन्स और हर्बर्ट बेकर थे।