न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (151 – 200 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे कुछ कथन और उनके कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मान कर चलना है चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं और फिर निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

घरेलू माँग कच्चे तेल के स्वदेशी उत्पादन की तुलना में तेजी से बढ़ रही है।

निष्कर्ष: 

I. कच्चे तेल का आयात किया जाना चाहिए।

II. घरेलू माँग को कम किया जाना चाहिए।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।

(D) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Correct Answer: (4) C
Solution:दिए गए कथन का कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

32. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 द्वितीय पाली]

अभिकथन:

परमाणु विखंडन की घटना अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न करती है।

कारण:

वह प्रक्रिया जिसमें एक नाभिक दो भागों में टूट जाता है, परमाणु विखंडन कहलाता है।

उत्तर चुनें: 

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन और कारण दोनों गलत है।

(D) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

Correct Answer: (1) B
Solution:वह नाभिकीय अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप एक भारी नाभिक विखण्डित होकर दो हल्के नाभिकों में परिवर्तित हो जाता है तथा ऊर्जा की एक विशाल राशि विमुक्त होती है। नाभिकीय विखण्डन कहलाती है।

नाभिकीय विखंडन प्रक्रिया में नाभिक के द्रव्यमान में कुछ छवि होती है। द्रव्यमान की यह क्षति आइन्सटोन के समीकरण E= mc² LE = ऊर्जा, m द्रव्यमान में क्षति, c= प्रकाश का वेग के अनुसार ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।

अतः कथन तथा कारण दोनों सही है परन्तु व्याख्या नहीं करता है।

33. नीचे कुछ कथन और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मानकर चलना है चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 तृतीय पाली]

कथन:

A. यदि प्याज के उत्पादन में कमी होगी तो प्याज की कीमत बढ़ेगी।

B. प्याज की कीमत बढ़ गई है।

निष्कर्ष:

I. प्याज के उत्पादन में कमी आई है।

II. प्याज का निर्यात किया गया था।

निर्णय कीजिए कि दिया गया कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(C) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।

(D) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Correct Answer: (3) B
Solution:दिए गए कथनों के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। क्योंकि कथन (A) के अनुसार निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

34. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन:

पिछले कुछ दशकों में, भीषण ग्लोबल वार्मिंग हुई है।

कारण:

औद्योगिक विकास में आई तेजी ने वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में प्रमुख योगदान दिया है।

उत्तर चुनें:

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

(D) अभिकथन गलत है लेकिन कारण सही है।

Correct Answer: (3) A
Solution:औद्योगिक विकास में आई तेजी ने वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के कारण भीषण ग्लोबल वार्मिंग हुई है। अतः कथन-कारण सही है तथा व्याख्या सही है।

35. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन: 

बल्ब के अंदर का तंतु तांबे से बना होता है।

कारण: 

आमतौर पर बल्ब में हवा होती है।

उत्तर चुनें: 

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

(D) अभिकथन और कारण दोनों गलत है।

Correct Answer: (2) D
Solution:विद्युत बल्ब का आविष्कार थॉमस एल्बा एडीसन ने किया था। इसमें टंगस्टन धातु का तन्तु (फिलामेंट) लगा होता है। टंगस्टन के ऑक्सीकरण को रोकने के लिए बल्ब के अन्दर निर्वात कर दिया जाता है।

36. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 22.04.2016 तृतीय पाली]

अभिकथन:

महात्मा गाँधी को 'राष्ट्रपिता' माना जाता है।

कारण:

'इंडिया' नाम महात्मा गाँधी द्वारा दिया गया है।

उत्तर चुनें: 

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

(D) अभिकथन और कारण दोनों गलत है।

Correct Answer: (3) C
Solution:महात्मा गाँधी को 'राष्ट्रपिता' सुभाषचंद्र बोस ने कहा था। वही 'महात्मा' शब्द गाँधीजी को रविन्द्रनाथ टैगोर ने दिया था।

37. कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 प्रथम पाली]

कथन:

वायु प्रदूषण की निगरानी MONITORING के लिए दस कबूतर आसमान में छोड़े गए हैं जिनकी पीठ पर वायु प्रदूषण डिटेक्टर लगाए गए थे।

निष्कर्ष:

I. कबूतर वायु प्रदूषण का पता लगाने वाली वायु निगरानी (एयर पेट्रोल) के सदस्य थे।

II. कबूतर वायु प्रदूषण का पता किसी अन्य पक्षी की तुलना में ज्यादा अच्छी तरह से लगा सकते हैं।

निर्णय कीजिये कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता करते है/हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) ना तो I न ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (1) A
Solution:दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

38. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 प्रथम पाली]

अभिकथन:

भ्रष्टाचार अपने आप पनपता है।

कारण:

क्योंकि देने वाला अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए कीमत अदा करने को तैयार रहता है।

 उत्तर चुने: 

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन सत्य है लेकिन कारण गलत है।

(D) अभिकथन गलत है लेकिन कारण सत्य है।

Correct Answer: (4) A
Solution:अभिकथन और कारण दोनों सही है और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या करता है।

39. नीचे एक कथन और उसके कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथन को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और फिर निर्णय कीजिए कि कौन सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) हैं/(हैं)। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

सुबह की सैर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

निष्कर्ष:

I. सभी स्वस्थ लोग सुबह की सैर के लिए जाते हैं।

II. शाम की सैर हानिकारक है। निर्णय कीजिए कि कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) हैं (हैं)।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (4) D
Solution:कथन के संदर्भ में कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

40. नीचे एक अभिकथन और एक कारण दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 26.04.2016 द्वितीय पाली]

अभिकथन:

किसी को भी डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नहीं लेनी चाहिए।

कारण:

डॉक्टर की सलाक के बिना दवा लेना हानिकारक है क्योंकि केवल डॉक्टर किसी दवा के वास्तविक घटकों को और दवा लेने के संभावित दुष्प्रभावों को जानता है।

उत्तर चुनें।

(A) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या है।

(B) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।

(C) अभिकथन और कारण दोनों गलत हैं।

(D) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

Correct Answer: (1) A
Solution:दिया गया अभिकथन और कारण दोनों सही है और कारण, अभिकथन की उचित व्याख्या करता है।