न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (201 – 250 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिये गए हैं। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 30.03.2016 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

A. सूर्य एक चमकता हुआ तारा है, जो पूर्व में उदय होता है।

B. चन्द्रमा रात में तेज चमकता है।

निष्कर्षः 

I. चन्द्रमा भी एक ज्यादा चमकने वाला तारा है।

II. सूर्य पश्चिम से उदय नहीं होता है।

दिये गये विकल्पों में से कौन सा निष्कर्ष तर्कसंगत ढंग से सही है:

(A) केवल निष्कर्ष I का सही है।

(B) केवल निष्कर्ष II सही है।

(C) दोनों निष्कर्ष I व II सही है।

(D) I और II दोनों सही नहीं है।

Correct Answer: (3) B
Solution:उपरोक्त कथन में चन्द्रमा एक तारा है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है, अतः यह गलत है, सूर्य पूर्व से उदय होता है अतः पश्चिम से नहीं अतः निष्कर्ष II सही है।

32. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 30.03.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

1. अधिकांश व्यक्तियों के पास नारंगी रंग का स्कूटर है जबकि कुछ के पास लाल रंग का है।

2. लोगों को चमकीले रंग के स्कूटर पसंद हैं।

निष्कर्ष:

I. लोग चमकीले रंग के कार खरीदने में समर्थ नहीं हैं।

II. अधिकांश व्यक्ति चमकीले रंग की अपेक्षा नारंगी रंग पसंद करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केव्ल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (3) B
Solution:कार का उल्लेख कथन में नहीं है। यह स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि अधिकांश व्यक्ति नारंगी रंग का स्कूटर पसंद करते हैं। अतः, अधिकांश व्यक्तियों को नारंगी रंग पसंद है। इस प्रकार केवल निष्कर्ष II निकलता है।

33. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 31.03.2016 (तृतीय पाली)]

कथनः 

1. जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण ग्रीनहाउस गैसों के सांद्रण में वृद्धि है।

2. ग्रीनहाउस गैसों का मुख्य घटक CO₂ है।

निष्कर्ष:

I. यदि गैसों का हटा दिया जाए तो जलवायु परिवर्तन नहीं होगा।

II. जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव केवल CO₂ के कारण है।

ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथनों से कौन-सा निष्कर्ष न्यायसंगत ढंग से निकलता है

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (1) D
Solution:जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारक ग्रीनहाउस गैस है। अतः, निष्कर्ष I अनुसरण नहीं करता है।

उसी प्रकार, जलवायु परिवर्तन के लिए केवल कार्बन डायऑक्साइड जिम्मेवार नहीं है।

अतः, निष्कर्ष II भी अनुसरण नहीं करता है।

34. नीचे दिए गए कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिये है। आपको इस कथन को सत्य मानना है, भले ही ये सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाता हो और फिरं यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इस कथन से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

उच्च जोखिम लेने पर उच्च प्रतिफल मिलता है।

निष्कर्षः 

(I) कोई जोखिम नहीं, कोई लाभ नहीं।

(II) प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में जोखिम लेना चाहिए।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (1) D
Solution:न तो निष्कर्ष I और न ही II कथन की उचित व्याख्या करता है।

35. नीचे दिये गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिये है। आपको इस कथन को सत्य मानना है, भले ही ये सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाता हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इस कथन से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

भारत में जून-सितम्बर बरसात का मौसम है।

निष्कर्षः 

(I) भारत में हमेशा इन चार महीनों के दौरान बारिश होती है।

(II) भारत में केवल बरसात के मौसम के दौरान बारिश होती है।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (3) D
Solution:न तो I ओर न ही II तर्कसंगत है।

36. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिये है। आपको इस कथन को सत्य मानना है, भले ही ये सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाता हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इस कथन से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

रंजीत को अपने सहयोगियों के सामने अपने पर्यवेक्षक द्वारा अपमानित किया गया था।

निष्कर्षः 

I. पर्यवेक्षक रंजीत को पसंद नहीं करता है।

II. रंजीत अपने सहयोगियों के बीच लोकप्रिय है।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (1) D
Solution:न तो I और न ही II तर्कसंगत है।

37. नीचे दिये गये एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षो में से कौन सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

हाल ही में किये गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, जो लोग हर दिन कम से कम आधे घंटे के लिए व्यायाम करते हैं वे जीवन शैली संबंधी बीमारियों से कम ग्रस्त होते हैं।

निष्कर्षः 

1. स्वस्थ जीवन जीने के लिए सामान्य व्यायाम आवश्यक है।

2. वे सभी लोग जिनकी दिनचर्या में कोई व्यायाम शामिल नहीं है जीवन शैली की बीमारियों से ग्रस्त है।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है

Correct Answer: (2) A
Solution:केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है, निष्कर्ष II सही व्याख्या नहीं करता हैं।

38. नीचे दिये गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिये गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

सफलता कड़ी मेहनत के बिना हासिल नहीं की जा सकती है।

निष्कर्षः 

I. हर कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति सफल रहा है।

II. हर सफल व्यक्ति मेहनती है।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है

Correct Answer: (1) B
Solution:निष्कर्ष (I) सही व्याख्या नहीं करता है, जबकि निष्कर्ष (II) तर्कसंगत हैं।

39. नीचे दिये गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि दिये गए निष्कर्षों में से कौन सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 02.04.2016 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

भारत में कुछ टियर 2 शहरों में, परिवहन प्रमुख समस्याओं में से एक है।

निष्कर्षः 

I. सभी 2 टियर शहर अच्छी तरह से जुड़े हुए नही है।

II. भारतीय महानगरों में परिवहन सुविधाओं की कमी ही एकमात्र समस्या है।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है

Correct Answer: (4) D
Solution:निष्कर्ष-I तथा निष्कर्ष II अनुसरण नहीं करते।

40. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 04.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथन: 

A. कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

B. कड़ी मेहनत करने वाले परिणाम के प्रति हमेशा आशान्वित रहते हैं।

निष्कर्ष: 

I. परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा और कोई शॉर्टकट नहीं है।

II. कड़ी मेहनत से निश्चित ही सफलता मिलती है।

दिए गए कथनों से कौन-सा निष्कर्ष निकलता है?

(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है।

(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।

(D) न तो I न ही II निकलता है।

Correct Answer: (2) A
Solution:कथन से स्पष्ट है कि कड़ी मेहनत से परिणाम प्राप्त किया जा सकता है तथा परिणाम प्राप्त करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। अतः, निष्कर्ष I निकलता है।

निष्कर्ष II में 'निश्चित' पद का प्रयोग इसे अमान्य कर देता है।