न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (201 – 250 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 04.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथन: 

कक्षा की अधिकांश लड़कियाँ बुद्धिमती हैं।

निष्कर्ष: 

I. कक्षा में कोई भी लड़का नहीं है।

II. कक्षा की कुछ लड़कियाँ उतनी बुद्धिमती नहीं हैं।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत ढंग से कथन से निकलता है।

(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है।

(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।

(C) I और II दोनों निकलते हैं।

(D) न तो I न ही II निकलता है।

Correct Answer: (1) B
Solution:कक्षा की अधिकांश लड़कियाँ बुद्धिमती हैं। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि कक्षा में कोई लड़का नहीं है।

'अधिकांश' का तात्पर्य 'सभी' नहीं है। अतः, निष्कर्ष II निकलता है।

42. कथन और उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 05.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

अपने कार्य-निष्पादन के आधार पर राजेश को अपने कार्यालय में खराब रैंकिंग मिली है।

निष्कर्ष:

I . राजेश ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

II. राजेश को दी गयी रैंकिंग संतोषजनक नहीं है।

निर्णय कीजिए कि दिया गया कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है/(हैं) :

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (2) C
Solution:स्पष्टतः दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। राजेश का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। अतः, उसे संतोषजनक रैंकिंग नहीं दी गयी।

43. कथन और उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं:। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 05.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

ज्ञान एवं विवेक साथ-साथ चलते हैं। जितना गहरा ज्ञान होगा उतना ही व्यक्ति अधिक विवेकशील होगा। ज्ञान, जानकारी है। जटिलता से निपटने के लिए विवेक की आवश्यकता है।

दिए गए कथनों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

(A) ज्ञान एवं विवेक समानार्थी हैं।

(B) ज्ञान एवं विवेक पूर्णतः अलग हैं।

(C) ज्ञान एवं विवेक एक-दूसरे के संपूरक हैं।

(D) विवेक ज्ञान का स्थान ले सकता है।

Correct Answer: (1) C
Solution:दिए गए कथनों से यह स्पष्ट है कि ज्ञान एवं विवेक परस्पर संपूरक हैं। ज्ञान का विवेक के साथ सीधा संबंध है।

44. कथन और उनके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 05.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

1. भगवान ने मनुष्य जाति को समय तो एक-समान वितरित किया परंतु धन नहीं।

2. लेकिन भगवान ने सहज जान देकर इसकी भरपाई कर दी।

निष्कर्ष:

I. भगवान ने मनुष्य जाति को धन का एक-समान वितरण ना करके न्याय नहीं किया।

II. बुद्धिमानी से पैसे का प्रबंधन करने के लिए सहज ज्ञान का उपयोग करना चाहिए। निर्णय कीजिए कि कौन सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है/(हैं) :

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) ना तो I न ही II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (4) B
Solution:स्पष्टतः, केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। मानव अपनी बुद्धि का उपयोग कर तथा मेहनत करके धन कमाता है।

45. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 06.04.2016 (तृतीय पाली)]

कथन:

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी ने भारत को इस्पात की कमी की अवस्था से आत्मनिर्भर बना दिया है।

निष्कर्ष:

I. पहले भारत को इस्पात आयात करना पड़ता था

II. इस मामले में, यह जल्दी ही विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाला बन जाएगा।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) या तो I या II अनुसरण करता है

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (1) A
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। यदि इस्पात की कमी है तो भारत इसकी पूर्ति आयात द्वारा करता होगा।

46. कथनों को पढ़िए एवं दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 11.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथन:

स्वास्थ्य देखभाल तंत्र का विस्तार अस्पतालों की संख्या में वृद्धि के रूप में हुआ है। परंतु यह सत्य है कि उनमें से अधिकांश अच्छे उपकरणों से सुसज्जित नहीं हैं तथा रोगियों की देखभाल करने में संतोषप्रद प्रगति में असमर्थ रहे हैं।

निष्कर्ष:

I. अभी से हमें पूर्ववर्ती अस्पतालों में अच्छे डॉक्टर तथा उपकरणों की व्यवस्था करनी चाहिए।

II. अब, यह आवश्यक नहीं है कि नए अस्पताल खोले जाएँ।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (3) A
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। एक, अस्पताल रोगियों की अच्छी तरह से देखभाल तभी कर सकता है जब उस अस्पताल में अच्छे एवं आधुनिक उपकरण हों तथा अच्छे डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। केवल अस्पतालों की संख्या में वृद्धि कर स्वास्थ्य देखभाल तंत्र में अपेक्षित सुधार नहीं लाया जा सकता है।

47. कथनों को पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 11.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथन:

विद्यार्थियों में वाद विवाद के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए दिसम्बर 2015 से स्कूल ने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रति सप्ताह दो वादविवाद कक्षा अनिवार्य कर दिया है तथा वादविवाद में चर्चा किए विषय वस्तु पर प्रति सप्ताह एक रिपोर्ट जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है।

निष्कर्ष:

I. वाद विवाद में रुचि जबरदस्ती उत्पन्न किया जा सकता है।

II. इसकी संभावना है कि कुछ विद्यार्थी वादविवाद में रुचि लें।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (2) B
Solution:कोई प्रयास यह मानकर किया जाता है कि इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव कुछ व्यक्तियों पर अवश्य पड़ता है। अतः, केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

48. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 11.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथन:

सुखविंदर ने वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम के स्थान पर अन्य विधियों को लाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे अभ्यर्थियों के वास्तविक गुण परिलक्षित हो सके।

निष्कर्षः 

I. अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करना महत्वपूर्ण नहीं है।

II. वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम अभ्यर्थियों के वास्तविक गुण को परिलक्षित नहीं कर पाता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) B
Solution:कथनों से स्पष्ट है कि वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करने में असमर्थ है। यदि यह अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करने में समर्थ होता तो इसके स्थान पर दूसरी विधियों को लाने की आवश्यकता पर जोर नहीं दिया जाता।

49. कथनों को पढ़े और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष का चयन करें: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 12.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

राजनीति में धन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निष्कर्षः 

I. गरीब व्यक्ति कभी भी राजनीतिज्ञ नहीं बन सकते।

II. सभी धनी व्यक्ति राजनीति में हिस्सा ले सकते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है

(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है

(C) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II निकलता है

(D) ना ही निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II निकलता है

Correct Answer: (1) D
Solution:कथन में गरीब और अमीर आदमी की कोई जानकारी नहीं है अतः कोई भी अनुसरण नहीं करता है।

50. कथनों को पढ़े और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष का चयन करें: [RRB NTPC CBT Stage-I परीक्षा, 12.04.2016 (प्रथम पाली)]

कथनः 

हाल ही की सर्वेक्षण रिपोर्ट में, यह कहा गया है कि जो प्रतिदिन हरी सब्जियाँ खाते हैं वे किसी भी दिल की बीमारियों से कम ग्रस्त होते हैं।

निष्कर्षः 

I. हरी सब्जियाँ खाना स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक है।

II. सभी लोग जो बैठे हुए काम करते हैं निश्चित रूप से दिल की बीमारियों से पीड़ित होते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I निकलता है

(B) केवल निष्कर्ष II निकलता है

(C) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II निकलता है

(D) ना ही निष्कर्ष I ना ही निष्कर्ष II निकलता है

Correct Answer: (1) A
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।