न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (301 – 350 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. क्या आप बता सकते हैं, निम्न कथन के संदर्भ में कौन से तर्क प्रबल है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या नदियों को जोड़ने का काम सरकार को प्राथमिकता से करना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, आने वाले समय में इससे दूरस्थ इलाकों में पानी की कमी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

II. नहीं, हमें पानी दूषित नहीं करना चाहिए और नदियाँ स्वाभाविक रूप से अपना रास्ता बना लेंगी।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I प्रबल है
Solution:केवल तर्क 1 प्रबल है। क्योंकि नदियों को जोड़ने से कई सूखाग्रस्त इलाकों में पानी की समस्या का समाधान हो सकता है। और इससे पानी की समस्या को बहुत हद तक दूर किया जा सकता है।

2. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

सभी आरेख आकृतियाँ हैं।

सभी आकृतियाँ त्रि-आयामी होती हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी त्रि-आयाम आरेख हैं।

2. सभी आकृतियाँ आरेख हैं।

Correct Answer: (1) कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
Solution:

निष्कर्ष I - असत्य

II - असत्य

अतः न तो निष्कर्ष I और न हीं निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

3. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए पूर्वानुमानों में से कौन-सा कथन में निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

छात्रों को 'वाद-विवाद प्रतियोगिता' में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

पूर्वनुमानः 

I. उनमें निश्चयात्मक प्रवृत्ति का विकास होगा।

II. उनका संचार कौशल बढ़ जाएगा।

Correct Answer: (1) I और II दोनों निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में पूर्वानुमान I और पूर्वानुमान II दोनों निहित हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों में संचार कौशल के साथ-साथ निश्चयात्मक प्रवृत्ति के विकास में वृद्धि होगी।

4. दिए गए कथनों को सही मानें। भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। और उनके आधार पर निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

दूर के ढोल सुहावने

निष्कर्ष: 

I. मनुष्य जीवन में कभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होते हैं।

II. मनुष्य अपनी खामियों को ही अधिक सजीदगी से देखते हैं और इस संभावना पर विचार नहीं करते कि उनके पास 'श्रेष्ठतर पक्ष' हो सकता है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। मनुष्य जीवन में कभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होता है, उसे हमेशा वैसे वस्तुओं की आकांक्षा होती है, जो उसके पास तत्काल उपलब्ध न हो।

5. अधोलिखित कथन के साथ बिंदु I व II की दो धारणाएँ दी गई हैं। कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन सी धारणा इस कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन की सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषण मूल्य हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मौलिक महत्व रखता है।

धारणाएँ:

I. खाद्य सुरक्षा कीटाणु और वायरस के कारण न केवल गैस्ट्रो-आंतों की बीमारियों से बचने में शामिल है, बल्कि रासायनिक प्रदूषण और अवांछित शारीरिक प्रदूषण के अन्तर्ग्रहण से होने वाली हानि से बचने में भी शामिल है।

II. खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं की निगरानी और प्रवर्तन व्यावसायिक रूप से योग्य अधिकारियों की एक श्रृंखला द्वारा की जानी चाहिए।

 

Correct Answer: (2) केवल धारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा I अन्तर्निहित है। खाद्य सुरक्षा अवांछित शारीरिक प्रदूषण के अन्तर्ग्रहण से होने वाली हानि से रक्षा करने में शामिल है।

6. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि निम्नलिखित अवधारणाओं में से कौन-से कथन में अंतर्निहित है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 22.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

प्रधानाध्यापिका ने घोषणा की है, कि “अब से, प्रत्येक बुधवार को, कक्षा XI का एक छात्र असेंबली में कविता पढ़ने के लिए आयेगा।"

अवाधारणाएँ: 

I. प्रधानाध्यापिका चाहती है कि बच्चों की अंग्रेजी में रूचि उत्पन्न हो।

II. प्रधानाध्यापिका चाहती है कि बच्चों का मंच पर आने का भय समाप्त हो।

Correct Answer: (1) केवल II अंतर्निहित है।
Solution:दिए गए कथन का केवल अवधारणा II अनुसरण करती है। अंग्रेजी भाषा के विषय में कथन में कोई उल्लेख नहीं है। अतः अवधारणा - I अनुसरण नहीं करती।

7. नीचे दिये गये प्रश्न का अनुसरण दो तर्कों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन-से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्न:

क्या समाज में उपभोक्तावाद पर कोई जाँच होनी चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, क्योंकि यह अधिक से अधिक वस्तुओं के अधिग्रहण को बढ़ावा देता है, यह अधिक अपशिष्ट उत्पन्न करके पारिस्थितिक संतुलन को प्रभावित करता है। लोगों को वस्तुओं का उपयोग करके फेंकने की आदत पड़ गयी है।

II. नहीं, यह एक देश की आर्थिक परिस्थितियों के लिए उत्तरदायी औद्योगिक विकास और कल्याण को बढ़ावा देता है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:दिए गए प्रश्न के संदर्भ में केवल तर्क I मजबूत है पारिस्थितिक संतुलन हेतु हमें उपभोक्तावाद पर जाँच करनी चाहिए।

8. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

"मेरे कुत्ते को भोजन पसंद है" अनीता अपनी मित्र से कहती है।

निष्कर्ष: 

I. अनीता के पास एक कुत्ता है।

II. उसका कुत्ता भोजन के अलावा कुछ भी पसंद नहीं करता है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। अनीता कुत्ते को पसंद करती है, अतः उसके पास कुत्ते होना संभव है।

9. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए अवधारणाओं में से कौन-सा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

"इस फोन को हमारे स्टोर से चोरी करने का प्रयास करें" - स्टोर्स के नोटिस बोर्ड पर एक डिस्प्ले यूनिट

अवधारणा: 

I. लोग एक मोबाइल फोन के मालिक बनना चाहते हैं

II. इस स्टोर में चोरी को ललकारने के लिए एक शक्तिशाली निगरानी प्रणाली को लगाया गया है।

Correct Answer: (2) केवल II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल अवधारणा II अन्तर्निहित है। मोबाइल स्टोर में एक उच्च निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार की चोरी को पकड़ना सम्भव है।

10. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 25.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

मधुमेह रोगी फल खा सकते हैं

निष्कर्ष: 

I. शर्करा अपने प्राकृतिक रूप में नुकसानदायक है।

II. फलों के सेवन से शरीर के सामान्य चयापचय के लिए पर्याप्त मात्रा में शर्करा उपलब्ध हो जाती है।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। मधुमेह रोगियों को शर्करा के उपयोग से मना किया जाता है, जिससे शरीर में शर्करा की | मात्रा न बढ़े किन्तु शरीर को आवश्यक शर्करा फलों के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।