न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (451 – 500 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित कथन से संबंधित कौन से तर्क मजबूत हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

विद्यालय को केवल 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों को ही प्रवेश देना चाहिए।

तर्कः 

I. हाँ, प्लेग्रुप की आवश्यकता नहीं है।

II. नहीं, बड़े शहरों में, जहाँ बच्चे के खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है बच्चे समान आयु वाले बच्चों के समूह से मिल पाते हैं।

Correct Answer: (3) न तो तर्क I और न ही तर्क II मजबूत है।
Solution:न तो तर्क I और न ही तर्क II मजबूत है।

2. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गयी अवधारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

प्रधानाध्यापिका ने घोषणा की है कि, "अब से प्रत्येक बुधवार को असेंबली के बाद कहानी सुनाने का सत्र लागू किया जायेगा"।

अवधारणाः 

I. शिक्षक चाहते हैं कि बच्चे कहानियाँ पढ़ें।

II. शिक्षक चाहता है कि बच्चे अपनी कहानियाँ स्वयं लिखें।

Correct Answer: (3) केवल I अंतर्निहित है।
Solution:कथन के अनुसार, अवधारणा I से शिक्षक चाहते हैं कि बच्चे कहानियाँ पढ़ें लेकिन अपनी कहानी स्वयं लिखने की बात नहीं की गई है।

अतः कथन I अंतर्निहित है।

3. नीचे दिए गये कथन का उसके बाद दी गयी अवधारणाओं I और II दी गई है। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करते हुए यह तय करना है कि कथन में कौन-सी धारणाएं अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

वह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है। वह प्रतिदिन 4 km चलता है और केवल स्वास्थ्यप्रद भोजन ग्रहण करता है।

अवधारणाएं: 

I. वह जंक फूड नहीं खाता है।

II. सप्ताहांत पर, वह 4 km से अधिक चलता है।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:अवधारणा I से,

वह जंक फूड नहीं खाता है यह सत्य है कि वह केवल स्वस्थ्यपद्र भोजन करता है।

अवधारणा II से,

सप्ताहांत पर, वह 4 किलोमीटर से अधिक चलता है यह असत्य है। वह प्रतिदिन 4 किलोमीटर चलता है।

अतः केवल धारणा I अंतर्निहित है।

4. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन-से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या सड़क के किनारे के पेड़ों को अपनाने और सुरक्षित रखने के लिए जनता को संगठित किया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हां, इससे हरियाली तो तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी क्योंकि इससे प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों के पास के पेड़ की जिम्मेदारी लेगा।

II. नहीं, स्थानीय सरकारी निकायों को इसे बनाए रखना चाहिए क्योंकि जनता इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगी।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:तर्क I कथन को संतुष्ट करता है अतः केवल तर्क I मजबूत है।

5. कथन को पढ़ें और उन निष्कर्षों का चयन करें, जो तार्किक रूप से दिये गये कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

माता-पिता अच्छी शिक्षा के लिए उच्च शुल्क का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

निष्कर्षः 

I. माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं।

II. अच्छी शिक्षा केवल उच्च शुल्क पर प्रदान की जा सकती है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:निष्कर्ष II से,

कथन में यह नहीं कहा गया है कि अच्छी शिक्षा केवल उच्च शुल्क पर प्रदान की जाती है।

निष्कर्ष I से,

कथन में यह कहा गया है कि अच्छी शिक्षा के लिए उच्च शुल्क भुगतान करने के लिए तैयार है जो निष्कर्ष I कथन को संतुष्ट करता है

6. दो तर्कों के साथ एक प्रश्न दिया गया है। निर्णय लें कि प्रश्न के संबंध में कौन-सा तर्क मजबूत है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

क्या सौर ऊर्जा एक वैकल्पिक तरीका है जिसे हम ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं?

तर्कः 

I. हाँ, यह अन्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में मदद करेगा।

II. नहीं, ये आम जनता के लिए सस्ती नहीं है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क (I) मजबूत है।
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

7. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

मृणाल के एक मित्र ने कहा, मृणाल और मेरे द्वारा चिड़ियाघर घूमने में बिताया गया समय शानदार था।

निष्कर्ष:

I. मृणाल चिड़ियाघर गया था।

II. मित्र एक जीव विज्ञानी है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता हैं।
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

8. निम्नलिखित प्रश्न पर विचार करें और निर्णय लें कि उसके संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से तर्क मजबूत हैं [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

क्या स्थानीय अस्पतालों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इससे महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।

II. नहीं, यह अस्पताल की जिम्मेदारी नहीं है। अधिकारियों का कार्यभार बढ़ जाएगा।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

9. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं, निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क मजबूत हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

क्या बच्चों को मोबाइल फोन का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इसकी लत लग जाती है और इसके विकिरण बहुत हानिकारक होते हैं।

II. नहीं, हमें बच्चों को संचार के लिए मोबाइल का उपयोग जिम्मेदारी से करने हेतु शिक्षा देनी चाहिए।

Correct Answer: (3) केवल तर्क II मजबूत है
Solution:केवल तर्क II मजबूत है।

10. नीचे दिए गए प्रश्न का अनुसरण दो तर्कों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न:

क्या हमें सामुदायिक धुलाई केंद्रों को बढ़ावा देना चाहिए?

तर्क:

I. हां, इससे बहुत सारे संसाधनों की बचत होगी।

II. नहीं, भारत में यह संकल्पना अभी भी नयी है, क्योंकि लोग अपने कपड़े घर पर धोते हैं।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:उपरोक्त कथन में दिया गया तर्क I केवल मजबूत है।