न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (451 – 500 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. नीचे दिए गए कथन से संबंधित I और II के रूप में दो तर्क दिये गए हैं। कथन और तर्कों पर विचार करते हुए तय कीजिए कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या प्रतिदिन एक सेब खाने से बीमारियाँ दूर रहती हैं?

तर्कः 

I. हाँ, रोज एक सेब खाने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है।

II. नहीं, स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए सभी प्रकार के फलों का सेवन अनिवार्य है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क II सशक्त है
Solution:केवल तर्क II सशक्त है।

12. एक कथन के बाद दो तर्क दिये गये हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या संगीत चिकित्सा अस्पतालों में शुरू की जानी चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह सिद्ध किया जा चुका है कि संगीत का शरीर और दिमाग पर स्वास्थ्यप्रद प्रभाव पड़ता है। यह रोगियों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगा।

II. नहीं, यह मदद नहीं करेगा।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल I तर्क मजबूत है।

13. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गयी अवधारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

काजल ने अपने पति से कहा, "चलो फिल्म देखने चलें।"

अवधारणा:

I. काजल को फिल्में देखना पसंद है।

II. वे सोच रहे है कि कहाँ जाना है।

Correct Answer: (4) केवल I अंतर्निहित है।
Solution:केवल I अंतर्निहित है।

14. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए अनुमानों में से कौन सा कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

"आजकल लोग जानते हैं कि घास पर चलना शरीर को ऊर्जा देता है"

पूर्वानुमानः 

I. तनाव और चिंता आधुनिक युग के प्रमुख खतरे हैं

II. घास पर चलना वास्तव में एक बहुत ही आसान व्यायाम है

Correct Answer: (1) केवल II निहित है।
Solution:केवल II निहित है।

15. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़े और उनके आधार पर तय करें कि कौन-सा निष्कर्ष कथन के संबंध में तर्कसंगत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

"रामू ने शामू को कहा, क्या तुम्हें 'नो पार्किंग का बोर्ड नहीं दिखता। गाड़ी यहाँ मत खड़ी करो।"

निष्कर्षः 

I. रामू को 'नो पार्किंग चिन्ह' का मतलब पता है।

II. शामू सड़क नियमों का पालन नहीं करता है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों तर्कसंगत है।
Solution:यदि रामू को नो पार्किंग चिह्न का मतलब पता होता तो रामू नो-पार्किंग में गाड़ी को खड़ी नहीं करता तथा सड़क नियमों का पालन करता।

अतः I और II दोनों तर्कसंगत है।

16. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए अनुमानों में से कौन-सा कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

रोते हुए बच्चे माता-पिता का ध्यान अधिक आकर्षित कर पाते हैं।

पूर्वानुमानः 

I. वे ठीक से संवाद करने में असमर्थ हैं।

II. माता-पिता अपने काम में उलझ गए हैं और बच्चों को खुद से खेलने के लिए छोड़ देते हैं।

Correct Answer: (3) I और II दोनों निहित हैं।
Solution:I और II दोनों निहित है।

17. निम्न कथन के संदर्भ में कौन-सा तर्क सशक्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

विदेशी काम कर रहे भारतीय व्यवसायियों को भारत वापस बुलाया जाना चाहिए।

निष्कर्षः 

I. हाँ, उन लोगों को कमाई को भूलकर पहले अपनी मातृभूमि की सेवा करनी चाहिए।

II. नहीं, भारत में पर्याप्त कुशल व्यवसायी हैं।

Correct Answer: (3) न तो I और न ही II सशक्त है
Solution:निष्कर्ष I तथा II दोनों कथन को संतुष्ट नहीं करता है। अतः न तो I और न ही II सशक्त है।

18. कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन-से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या परफ्यूम पर करों में और वृद्धि होनी चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, परफ्यूम धनी व्यक्तियों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक लग्जरी वस्तु है।

2. नहीं, परफ्यूम का उपयोग निर्धन व्यक्तियों द्वारा भी किया जाता है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क 1 मजबूत है।
Solution:परफ्यूम एक लग्जरी वस्तु है इस पर करों में वृद्धि होनी चाहिए। अतः केवल तर्क I मजबूत है।

19. दिया गया एक कथन दो तर्कों का अनुसरण करता है। निर्णय कीजिए कि कौन सा/कौन से तर्क कथन के संदर्भ में मजबूत है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

क्या किसी कंपनी में पदोन्नत्ति के लिए मानदंड ज्येष्टता होना चाहिए?

तर्क:

1. हाँ, बिना वरिष्ठ कर्मचारियों के किसी कंपनी में काम का संचालन सहजता से नहीं चल सकता।

2. नहीं, यह छल और भेदभाव को बढ़ावा देगी।

Correct Answer: (4) केवल तर्क 2 मजबूत है
Solution:तर्क 1 से,

यह जरूरी नहीं है कि बिना वरिष्ठ नागरिक के किसी कंपनी में काम सहजता से संचालन नहीं हो सकता है।

तर्क 2 से,

यह सत्य है कि इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा

अतः केवल तर्क 2 मजबूत है।

20. दिए गए कथनों को ध्यान में रखते हुए निर्णय कीजिए कौन-सा या कौन से तर्क कथन में अंतर्निहित है [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

एक बायोमेट्रिक प्रणाली कर्मचारियों को समय पालन का अमल कराने के लिए एक अच्छा उपकरण है, नीतिशास्त्र किसी कार्य स्थल के लिए बहुत जरूरी है।

अवधारणाः 

I. केवल बायोमेट्रिक कर्मचारियों को समयपालन नहीं करा सकती।

II. कार्य स्थल नीतिशास्त्र, अनुशासन और समय पालन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Correct Answer: (1) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है
Solution:अवधारणा II कथन को संतुष्ट करता है।