न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (451 – 500 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. कथन को पढ़िए और पहचानिए कि दी गई जानकारी में से कौन-सा निष्कर्ष सही है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिजाईनरों में से एक है।

निष्कर्षः 

I. दुनिया में और भी अच्छे डिज़ाइनर है।

II. वह दूसरे डिज़ाइनरों में तीसरे नंबर पर आता है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

22. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क/मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 03.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

जनता को चिड़ियाघरों में जानवरों को भोजन नहीं खिलाना चाहिए।

तर्कः 

I. हाँ, दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निषिद्ध है।

II. नहीं, जानवरों को खिलाने में मजा आता है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:कथनानुसार, जनता को चिड़ियाघर में जानवरों को खाना खिलाने पर कोई जानवर आक्रमण भी कर सकता है।

अतः केवल तर्क I मजबूत है।

23. दिए गए कथनों पर विचार करें और तय करें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सा कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

वे संघटन जो कुछ व्यावसायिक नीतियों का अनुसरण करते हैं, उनके अस्तित्व में रहने के अधिक मौके होते हैं, उनकी तुलना में, जिनका लक्ष्य मात्र लाभ प्राप्त करना होता है।

धारणाएँ:

I. किसी संगठन में नीतियों की वह लिखित संहिता महत्त्वपूर्ण है, जिससे कर्मचारी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है।

II. संगठनों को कर्मचारियों की नीति-संहिता के प्रशिक्षण के सम्बंध में ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

Correct Answer: (3) दोनों I और II निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन में व्यावसायिक नीतियाँ तत्कालिक लाभ प्राप्त करने वाले कम्पनियों के सन्दर्भ में अधिक समय तक बनी रहती हैं। इसके अन्तर्गत कर्मचारियों को भी यह ज्ञात होता है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। अतः संगठन को कर्मचारियों की नीति संहिता सम्बन्धी प्रशिक्षण पर ध्यान केन्द्रित करना आवश्यक है। अतः धारणा I व धारणा II दोनों कथन में निहित है।

24. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है, इसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कौन-सा तर्क एक 'मजबूत' तर्क है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

क्या सुबह के वक्त कॉफी की खुराक स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहती है?

तर्क:

I. हाँ कॉफी में उच्च एंटीऑक्सीडेंट और कई खनिज होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं।

II. नहीं, बहुत अधिक कॉफी पीना पैनिक अटैक का कारण बन सकता है और नींद की गुणवत्ता भी कम हो जाती है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन को तर्क I ज्यादा मजबूत करता है। कॉफी सुबह में पीने से शरीर में विभिन्न प्रकार की आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है।

25. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिया गया कौन-सा तर्क कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

कुत्तों से सावधान- एक सूचनापट्ट दर्शाता है।

तर्क:

I. कुत्ते घर की रक्षा करते हैं।

II. कुत्ता सबसे बफादार जानवर है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन कुत्तों से सावधान-एक सूचनापट्ट यह दर्शाता है कि इस घर' की रक्षा कुत्ता कर रहा है। अतः केवल तर्क I कथन में निहित है।

26. यहाँ एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि इनमें से कौन कथन के साथ तर्क संगत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

वाटर प्यूरीफायर के कारण जल की अधिक बर्बादी होती है।

तर्क:

I. हाँ, घरों में फिल्टरों से निकले अप्रयुक्त जल को प्रयुक्त करने के उपाय किए जाने चाहिए, ताकि उसे जमीन में पुनः भेजा जा सके।

II. नहीं, यह सीवेज में जाकर स्वतः ही जमीन में चला जाता है।

Correct Answer: (4) सिर्फ I तर्कसंगत है।
Solution:प्रश्न में दिया गया कथन है कि वाहर फ्यूरीफायर के कारण जल की अधिक बर्बादी होती है। उपरोक्त दिए गए कथन के परिप्रेक्ष्य में सिफ I तर्कसंगत है

27. यहाँ एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि इनमें से कौन कथन के संबंध में मजबूत है/हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

मच्छरों के उत्पन्न होने से बचने का उपाय क्या हैं?

तर्कः 

i. हमें गंदे और रुके पानी को हटा देना चाहिए। हमें मच्छर प्रतिरोधी तथा अन्य गैजेट्स का उपयोग मच्छरों के काटने से बचने के लिए करना चाहिए।

ii. मच्छरों को खत्म करने का कोई उपाय नहीं है। वे एक खास मौसम में उत्पन्न होते हैं। हमें सिर्फ रोकथाम की व्यवस्था करनी चाहिए।

Correct Answer: (3) सिर्फ i मजबूत है।
Solution:सिर्फ I मजबूत है।

28. निम्न एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो तर्क दिए गए हैं, निर्णय लें कि कौन-सा तर्क कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

राम के चचेरे भाई श्याम ने चाय पीते हुए कहा "नागपुर में अतिविषम जलवायु है।"

निष्कर्ष:

i. नागपुर में सर्दियों में सर्दी और ग्रीष्म में गर्मी होती है।

ii. राम और श्याम चचेरे/ममेरे/भाई-बहन हैं।

Correct Answer: (2) केवल तर्क i निहित है
Solution:∴ कथन में मौसम की बात की गई है लेकिन रिश्ते की बात नहीं की गई है अतः केवल तर्क I निहित है।

29. निम्न कथन पर विचार करें और विचार करें कि दिया गया कौन सा/से तर्क कथन में निहित है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा 04.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

पैसा सभी अपराधों का मूल कारण है।

तर्कः 

i. हर अपराध का एक कारण होता है।

ii. यहाँ हर स्थिति में अपराध हैं।

Correct Answer: (3) केवल तर्क i निहित है
Solution:∴ कथन से स्पष्ट है कि हर अपराध का कोई न कोई कारण होता है। अतः केवल तर्क I निहित है।

30. नीचे दिए गए विवरण के आगे दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि कौन सा (से) तर्क इस विवरण से मजबूत या अधिक संबंध रखता है (रखते हैं)। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 04.10.2018 (तृतीय पाली)]

विवरणः 

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उन्हें नियमित रूप से परामर्श दिया जाना चाहिए।

तर्कः 

I. हां, मानसिक स्वास्थ्य शरीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इससे बच्चों का समग्र विकास होता है।

II. नहीं, परामर्श एक समयसाध्य कार्य है और इससे बच्चों के समय का अपव्यय होता है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क i मजबूत है।
Solution:चूँकि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी महत्त्वपूर्ण है। इससे शरीर का संपूर्ण विकास होता है। अतः बच्चों को मानसिक बनाए रखने के लिए नियमित परामर्श देना चाहिए।

∴ केवल I तर्क मजबूत है।