न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (451 – 500 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. नीचे एक कथन और उसके बाद दो अवधाणाएँ दी गयी हैं। उन पर विचार करते हुए निर्णय लें कि कौन सी अवधारणा कथन में अंतर्निहित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

करन एक बहुमुखी प्रतिभा के लेखक हैं। उनके हास्य और काल्पनिक उपन्यास युवाओं में बहुत प्रसिद्ध हैं।

अवधारणाएँ: 

I. करन विभिन्न लेखन शैली के अनुकूलन में सक्षम है।

II. सभी लेखक बहुमुखी प्रतिभावान होते हैं

Correct Answer: (4) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है
Solution:कथन में यह दिया गया है कि करन की हास्य और काल्पनिक उपन्यास युवाओं में बहुत प्रसिद्ध है, अतः करन विभिन्न लेखन शैली के अनुकूलन में सक्षम है।

∴ केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।

42. नीचे दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उक्त स्थान का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

सुबह व्यायाम करना बहुत अच्छा होता है।

निष्कर्षः 

I. सुबह व्यायाम करने से शरीर में महत्वपूर्ण हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं जो कि शरीर के द्रव्यमान निर्माण में सहायक होते हैं।

II. उपलब्ध खाली समय का व्यायाम के लिए चयन करना बुद्धिमानी होती है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:सुबह व्यायाम करने से शरीर में महत्वपूर्ण हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए सुबह व्यायाम करना बहुत अच्छा होता है। अतः निष्कर्ष I, कथन को संतुष्ट करता है।

∴ केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

43. नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गई धारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गई धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएं अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

एक नौकरी के विज्ञापन में दर्शाया गया है, "उम्मीदवार के पास उत्कृष्ट संप्रेषण कौशल और टू-व्हीलर होना अनिवार्य है"

धारणाएं:

I. इस नौकरी में बहुत अधिक यात्रा करनी पड़ेगी।

II. इस नौकरी के लिए अंग्रेजी और स्थानीय भाषाएँ अनिवार्य हैं।

Correct Answer: (1) केवल धारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा I अनुसरण करता है, जबकि धारणा II अनुसरण नहीं करता है।, क्योंकि उत्कृष्ट सम्प्रेषण कौशल के लिए भाषाएं निश्चित नहीं की गई।

44. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा", जिन लोगों का साक्षात्कार किया जाएगा वे पूर्व भारतीय विकेट कीपर हैं और वे कोच के पद के लिए उपयुक्त हैं।"

निष्कर्ष:

I. बोर्ड के प्रमुख मानते हैं कि पूर्व विकेट कीपर कोच के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।

II. पूर्व विकेट कीपरों के पास पिच पर अधिक अनुभव है।

Correct Answer: (4) दोनों निष्कर्ष I और निष्कर्ष II पालन करते हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन का अनुसरण निष्कर्ष I एवं निष्कर्ष II दोनों करता है, क्योंकि विकेट कीपर को क्रिकेट के साथ-साथ पिच के विषय में अधिक जानकारी होती है।

45. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन और I एवं II दो तर्क हैं। आपको निर्णय लेना होगा कि कौन-सा तर्क कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

प्रिंसिपल ने छात्रों से कहा, "जिस तरह से हम खाते हैं, स्नान करते हैं, आदि वैसे ही स्वच्छता बनाए रखना, नियमित कार्य का हिस्सा होना चाहिए।"

तर्क:

I. व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता विभिन्न क्षेत्र हैं, जहाँ स्वच्छता को अपनाया जाना है।

II. स्वच्छता भक्ति से भी बढ़कर है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन में स्वच्छता को बनाए रखना व इसे नियमित कार्य का हिस्सा बनाए जाने पर बल दिया गया है। अतः केवल तर्क I निहित है।

46. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें, कि कौन सा/से तर्क कथन के सम्बंध में मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

उच्च शिक्षा के लिए क्या ट्यूशन शुल्क में बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, इससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति गंभीरता बढ़ेगी, जिससे गुणवत्ता में भी बढ़ोत्तरी होगी।

II. नहीं, बहुत से विद्यार्थी, वहन करने में असमर्थ होंगे, जिसके परिणामस्वरूप, बेहतर रूप से सुशिक्षित लोगों की संख्या घट जाएगी।

Correct Answer: (4) I और II दोनों मजबूत हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में तर्क I एवं तर्क II दोनों मजबूत कर रहा है। जहाँ एक ओर ट्यूशन शुल्क में बढ़ोतरी से शिक्षा के प्रति गंभीरता बढ़ेगी वहीं गरीब विद्यार्थियों से यह दूर होता जाएगा।

47. नीचे एक कथन के आगे I एवं II दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको विवरण एवं उसका अनुसरण करने वाली धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि विवरण में कौन-सी धारणा अंतर्निहित है/हैं [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

एक होटल के विज्ञापन में लिखा है "अमिताभ बच्चन भी अब मैंडरिन ओरिएंटल होटल के प्रशंसक है"।

धारणाएँ: 

I. मैंडरिन ओरिएंटल होटल एक महँगा होटल है।

II. अमिताभ बच्चन मैंडरिन ओरिएंटल होटल के मालिक हैं।

Correct Answer: (2) न तो I न ही II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन का अनुसरण न तो धारणा I कर रही है और न ही धारणा II।

48. नीचे एक कथन और उसके बाद I और II अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना है और यह तय करना है कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

अमित छात्रों को जटिल गणितीय समस्याओं को एक आसान तरीके से समझा सकते हैं।

अवधारणाः 

I. अमित को गणित पसंद है।

II. अमित भौतिकी भी पढ़ा सकता है।

Correct Answer: (4) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।

49. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें तथा उक्त कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

हमारा कार्यालय, छठी मंजिल पर स्थित है। यदि बिल्डिंग में दो से अधिक मंजिल हों तो उसमें एक लिफ्ट होनी चाहिए।

निष्कर्षः 

I. पहली मंजिल से अंतिम मंजिल तक, प्रत्येक ताल पर लिफ्ट से पहुँचा जा सकता है।

II. पांचवीं मंजिल में लिफ्ट नहीं है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I ही अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन का केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। लिफ्ट के लग जाने से पहली मंजिल हो अथवा अंतिम मंजिल लिफ्ट से पहुँचा जा सकता है।

50. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कुछ कम्पन होने पर ध्वनि उत्पन्न होती है। स्पंदन कर रही वस्तु के द्वारा इसके आसपास की वस्तुओं अथवा माध्यम में भी कम्पन होता है।

निष्कर्षः

I. माध्यम से, उनका मतलब केवल वायु है

II. ध्वनि कम्पन द्वारा उत्पन्न की जाती है

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के अनुसार कुछ कंपन होने पर ध्वनि उत्पन्न होती है। अतः यह कहना कि ध्वनि कंपन द्वारा उत्पन्न की जाती है, तर्कसंगत है। अतः केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।