न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (51 – 100 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. नीचे दिए गए प्रश्न का अनुसरण दो तकों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 25.09.2018 द्वितीय पाली]

प्रश्न:

क्या हमें सामुदायिक धुलाई केंद्रों को बढ़ावा देना चाहिए?

तर्क:

I. हां, इससे बहुत सारे संसाधनों की बचत होगी

II. नहीं, भारत में यह संकल्पना अभी भी नयी है, क्योंकि लोग अपने कपड़े घर पर धोते हैं।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:उपरोक्त कथन के आलोक में दिया गया तर्क I केवल मजबूत है।

12. नीचे दिए गए कथन से संबंधित I और II के रूप में दो तर्क दिये गए हैं। कथन और तकों पर विचार करते हुए तय कीजिए कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं? [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 25.09.2018 द्वितीय पाली]

कथनः 

क्या प्रतिदिन एक सेब खाने से बीमारियाँ दूर रहती हैं?

तर्कः 

I. हाँ, रोज एक सेब खाने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है।

II. नहीं, स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए सभी प्रकार के फलों का सेवन अनिवार्य है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क II सशक्त है
Solution:केवल तर्क II सशक्त है।

13. एक कथन के बाद दो तर्क दिये गये हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 25.09.2018 द्वितीय पाली]

कथनः 

क्या संगीत चिकित्सा अस्पतालों में शुरू की जानी चाहिए?

तर्कः 

I . हाँ, यह सिद्ध किया जा चुका है कि संगीत का शरीर और दिमाग पर स्वास्थ्यप्रद प्रभाव पड़ता है। यह रोगियों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगा।

II. नहीं, यह मदद नहीं करेगा।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल I तर्क मजबूत है।

14. निम्नलिखित कथन और तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क प्रबल हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 25.10.2018 द्वितीय पाली]

कथनः 

अनिद्रा के उपचार के लिए, व्यक्तिगत तौर पर अनुकूल स्वस्थ जीवनशैली अपनायी जानी चाहिए, जिससे वे अधिक आराम प्राप्त कर सकें।

तर्कः 

I. हाँ, तनाव अनिद्रा का एकमात्र कारण है।

II. नहीं, कई अन्य कारणों से अनिद्रा हो सकती है।

Correct Answer: (1) केवल तर्क II प्रबल है।
Solution:केवल तर्क II प्रबल है।

15. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन सा तर्क मजबूत है। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 30.10.2018 तृतीय पाली]

कथन:

क्या वातावरण से निरंतर प्रदूषकों के लिए जल निकायों की जांच की जानी चाहिए?

तर्क:

I. हां, यह सुनिश्चित करेगा कि आस-पास के क्षेत्रों के लिए बेहतर जल संसाधन और भूमिगत पनगद्दा बनाया जाएगा।

II. नहीं, जांच करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बारिश होने के बाद, सभी गंदगी घुल जाएगी।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

16. दिए गए कथन को सही मानते हुए बताएँ कि निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 02.11.2018 तृतीय पाली]

कथनः 

काफी समय से, यह देखा जा रहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चे टेलीविजन के उत्सुक एवं अधिक नियमित दर्शक बनते जा रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या में गिरावट आई है।

निष्कर्षः 

I. समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या बढ़ाने का तरीका खोजा जाना चाहिए।

II. समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या पर टेलीविजन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम को अन्य देशों में भेजा जाना चाहिए।

Correct Answer: (4) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

17. दिए गए कथन (नों) और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और कथन (नों) का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्षों का चयन करें। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 02.11.2018 तृतीय पाली]

कथनः 

मणि ने अपनी माँ से कहा, "सूप स्वादिष्ठ है।"

निष्कर्षः 

I. मणि की माँ ने सूप बनाया था।

II. मणि को सूप पसंद आया।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

18. नीचे एक कथन और उसके बाद दो अवधारणायें I और II दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करके यह बताना है कि कौन सी धारणाएँ कथन में अंतर्निहित हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 02.11.2018 तृतीय पाली]

कथनः 

मुझे बाइकों की मरम्मत करना पसंद है। मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता हूँ।

अवधारणाः 

I. मैं मैकेनिकल इंजीनियर हूँ।

II. मैं बाइकों की मरम्मत किया करता था।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा II अंतनिर्हित है।
Solution:केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।

19. एक कथन के अनुसरण में दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन-सा/से तर्क मजबूत हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 04.12.2018 द्वितीय पाली]

कथनः 

क्या भारत सरकार को सीमा सुरक्षा पर अधिक मात्रा में पैसा खर्च करना बंद कर देना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह सार्वजनिक धन की बर्बादी है।

II. नहीं, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है

Correct Answer: (2) केवल II मजबूत है।
Solution:केवल II मजबूत है।

20. नीचे कथन के आगे I एवं II दो तर्क दिए गए हैं। आपको कथन एवं उसके आगे दिए गए तर्कों पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि उनमें कौन-सा तर्क मजबूत है/हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 04.12.2018 द्वितीय पाली]

कथनः 

क्या स्कूल के काम (जॉब) करना अनिवार्य होना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इससे जीवन कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

II. नहीं, सभी छात्र कार्य में आने वाले मामलों को निपटाने में पूरी तरह परिपक्व नहीं होते हैं।

Correct Answer: (4) दोनों I एवं II मजबूत हैं।
Solution:दोनों I एवं II मजबूत हैं।