न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (601 – 650 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और उस निष्कर्ष का चयन करें जो कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

रंजन ने लता से कहा, "मेनका का एक सुंदर घर है।"

निष्कर्ष:

I. रंजन एक सिविल ठेकेदार है।

II. लता को घरों का शौक है।

Correct Answer: (4) न तो I न ही II अनुसरण करता है।
Solution:न तो I न ही II अनुसरण करता है।

2. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सी धारणा इस कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

विवरण: 

समाचारपत्र के एक कॉलम के शीर्षक में लिखा है "हम सभी अपने विचारों के शिकार हैं"।

धारणाएँ: 

I. हमारे कार्य हमारे विचार पर आधारित हैं।

II. समाचार पत्र सूचना का श्रेष्ठ स्रोत हैं।

Correct Answer: (4) केवल धारणा I अंतर्निहित है।
Solution:"हम सभी अपने विचारों के शिकार है।" इसके पीछे धारणा है कि हमारे कार्य हमारे विचारों पर आधारित है।

3. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और उस निष्कर्ष का चयन करें जो कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

एक फिल्म देखने के बाद, लीला ने कहा, "मैं अपने सभी दोस्तों को इस फिल्म को देखने का सुझाव दूँगी।"

निष्कर्ष: 

I. लीला ने फिल्म देखने का आनन्द लिया।

II. वह चाहती है कि उसके दोस्त भी फिल्म देखें।

Correct Answer: (2) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Solution:दोनो निष्कर्ष अनुसरण करते है।

4. दो तर्कों के साथ एक प्रश्न दिया गया है निर्णय लें कि प्रश्न के सम्बंध में कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (द्वितीय पाली)]

क्या स्मार्ट फोन लत लगाने वाली वस्तु हैं?

तर्क:

I. हाँ, एक बार जब आपको स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने की आदत पड़ जाती हैं, तो आप निजी समय को अनदेखा कर मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं।

II. नहीं, वे अतिरिक्त सुविधाओं की पेशकश करते हैं, जो आधुनिक जीवन शैली के लिए बहुत जरूरी है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों तर्क प्रबल हैं।
Solution:(I) और (II) दोनो तर्क प्रबल है।

5. एक कथन के बाद दो तर्क दिये गये हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क/मजबूत हैं। [[RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

क्या डॉक्टरों को मधुमेह रोगियों के लिए वैकल्पिक चिकित्सा व्यायाम के रूप में चलने का सुझाव देना चाहिए?

तर्कः

I. हां, यह सिद्ध हो चुका है कि नियमित तौर पर चलने से अच्छे हार्मोन पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न होते हैं जो रोगों को दूर रखते हैं।

II. नहीं, क्योंकि व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण सभी सुबह-सुबह बाहर सैर पर जाने में समर्थ नहीं हो सकते हैं।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

6. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

क्या चुनाव से पहले ओपिनियन पोल होने चाहिए?

तर्क:

I. हां, आम जनता को समग्र चुनाव परिदृश्य को समझने का अवसर मिलता है।

II. नहीं, ये पोल आमतौर पक्षपाती होते हैं।

Correct Answer: (2) केवल तर्क II मजबूत है
Solution:केवल तर्क II मजबूत है।

7. नीचे दिये गये कथन का अनुसरण दो तर्कों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः 

क्या शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए कोई समाधान है?

निष्कर्षः 

I. हां, आवासीय क्षेत्रों को वाणिज्यिक क्षेत्रों जैसे होटल, रेस्तरां और शादी के हॉल से अलग किया जाना चाहिए।

II. नहीं, यह शहरीकरण का हिस्सा और खंड है; हम इससे बच नहीं सकते हैं।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

8. नीचे दिए गए कथन का अध्ययन करें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन-सा अभिकथन कथन में निहित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

शिक्षिका ने छात्रों से कहा, "जल एक बहुमूल्य संसाधन है।"

अवधारणाः 

I. वो चाहती है कि बच्चे जल के महत्व को समझें

II. वो चाहती है कि वे इसे समझें कि जल की बर्बादी ना हो।

Correct Answer: (2) दोनों ही अवधारणाएं अंतर्निहित हैं।
Solution:दोनों ही अवधारणा (i) और (ii) अंतर्निहित है।

9. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

डबल डोर रेफ्रिजरेटर खरीदना बेहतर है

तर्क:

I. हाँ, यह फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर के लिए अलग-अलग स्थान प्रदान करता है

II. नहीं, यह बहुत ज्यादा महंगा और ज्यादा बिजली की खपत है

Correct Answer: (3) या तो I नहीं तो II मजबूत है
Solution:या तो I नहीं तो II मजबूत है।

10. नीचे दिए गए कथन का अध्ययन करें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन सा अभिकथन कथन में निहित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

आज कल स्कूल के विद्यार्थी अपने अध्यापकों से अधिक प्रभावित होते हैं।

अवधारणाः 

I. स्कूल में विद्यार्थी अपने अध्यापक को अपना आदर्श मानते हैं

II. स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा ज्यादा समय बिताया जाता है।

Correct Answer: (4) केवल I अंतर्निहित है
Solution:केवल I अंतर्निहित है।