न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (651 – 700 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. नीचे दिये गये कथन का उसके बाद दिये गये तर्क I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपकों तय करना है कि निम्नलिखित तर्कों में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या फल और सब्जियाँ दैनिक आहार का हिस्सा होनी चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, फल और सब्जियाँ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं।

II. नहीं, फल और सब्जियां इतनी महंगी हैं कि एक आम आदमी इन्हें खरीदने में समर्थ नहीं है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क II मजबूत है।
Solution:फल और सब्जियाँ में मौजूद पोषक तत्त्व हमारे शरीर को स्वस्थ को बनाए रखने में काफी सहायक होता है। अतः केवल तर्क I कथन को मजबूत करता है।

2. नीचे दिये गये कथन का उसके बाद दिये गये तर्क I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तकाँ में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्नः 

क्या राजनेताओं के चुनाव लड़ने के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 साल अनिवार्य होनी चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, 60 साल की उम्र के बाद लोगों में उत्साह नहीं रहता है।

II. नहीं, क्योंकि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हुआ है, 70 साल की उम्र तक लोग में उत्साह होता है।

Correct Answer: (2) न तो I और न II मजबूत है।
Solution:दोनों में कोई भी तर्क कथन को सत्यापित नहीं करता।

3. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन के संबंध में तर्कसंगत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है।

निष्कर्षः 

I. माता-पिता की गरीबी और स्कूल में अपने बच्चों को भेजने में असमर्थता बाल श्रम के पीछे कारण है।

II. सरकार ने बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद-24 बालश्रम निषेध का उल्लेख करता है। कथन-बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है। अर्थात् इस पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यही निष्कर्ष निष्कासित होता है।

4. दिए गए कथन को पढ़ें और प्रबल तर्क को चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या भारत सरकार को देश में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर भारी मात्रा में धन खर्च करना बंद कर देना चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, गरीब लोगों के विकास में इस धन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

II नहीं, प्रतिभा को उजागर करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच प्रदान करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क II प्रबल है
Solution:खेलों के आयोजन पर सरकार द्वारा धन खर्च किया जाना आवश्यक है। क्योंकि इससे नई प्रतिभाओं की खोज होती है और साथ ही खिलाड़ियों द्वारा अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रयास के लिए हर संभव कोशिश का प्रयास और मेहनत की जाती है। केवल तर्क (2) प्रबल है।

5. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए है। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

क्या चीन का रक्षा पर खर्च करना उचित है?

तर्कः 

I. हाँ, देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है

II. नहीं, क्योंकि क्षेत्र में शांति स्थापित हो गई है इसलिए पैसा विकास पर खर्च करना चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I प्रबल है
Solution:किसी भी देश द्वारा अपनी रक्षा पर खर्च करना आवश्यक है क्योंकि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक संप्रभु राष्ट्र अपनी सीमा की सुरक्षा करता है। अतः केवल तर्क (I) प्रबल है।

6. नीचे एक कथन और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या कॉलेज के छात्रों के लिए ड्रेस कोड होना चाहिए?

तर्कः 

I. हां, ड्रेस कोड एकरूपता लाएगा और भेदभाव को खत्म करेगा।

II. नहीं, ड्रेस कोड छात्रों की शैली-भावना को प्रदर्शित करने के अवसर को छीन लेता है।

Correct Answer: (4) सिर्फ तर्क I प्रबल है।
Solution:कॉलेज में ड्रेसकोड लागू होने पर छात्रों में अनुशासन, एकरूपता आएगी साथ ही यह प्रचलित भेदभावों को खत्म करने में मददगार साबित होगा। अतः प्रथम तर्क प्रबल है।

7. नीचे दिये गये कथन का अध्ययन करें और चयन करें कि कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः 

क्या शेरों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, शेरों के शिकार में बहुत धन लगता है।

2. नहीं, शेर के शिकार पर प्रतिबंध का कोई लाभ नहीं है।

Correct Answer: (1) न तो 1 मजबूत है न ही 2 मजबूत है।
Solution:दिए गए प्रश्न के संदर्भ में न तो तर्क I और न तर्क II तर्कसंगत है। शेरों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे खाद्य श्रृंखला प्रभावित हो सकती है।

8. नीचे दिये गये प्रश्न का उसके बाद दिये गये दो तर्कों 1 और 2 द्वारा अनुसरण किया गया है। प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें कि प्रश्न के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः 

क्या भारत में दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस एजूकेशन) समाप्त कर दी जानी चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, केवल शिक्षकों और छात्रों के बीच संपर्क से ही छात्र के व्यक्तित्व में सुधार होगा

2. नहीं, सभी छात्र नियमित शिक्षा (रेगुलर एजूकेशन) के लिए शुल्क अदा नहीं कर सकते हैं

Correct Answer: (3) तर्क 1 और 2 दोनों ही मजबूत है
Solution:दिए गए प्रश्न के संदर्भ में तर्क I और तर्क II दोनों अनुसरण करता है। जहाँ दूरस्थ शिक्षा वैसे छात्रों के लिए लाभकारी है शुल्क अदा नहीं कर सकते है किन्तु दूरस्थ शिक्षा से छात्र व शिक्षक के बीच संपर्क से इस संदर्भ में कमी देखी जा सकती है।

9. कथन को पढ़ें और तय करें की दी गयी सूचना के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कश्मीर पृथ्वी का स्वर्ग है।

निष्कर्षः 

I. कश्मीर सबसे सुंदर स्थान है।

II. कश्मीरी लोग सबसे अच्छे लोग हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है
Solution:कश्मीर अपने भौगोलिक संरचना के आधार पर पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है अतः केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

10. कथन और निम्नलिखित तकों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

10:00p.m के बाद आवासीय इलाकों भारी और लाउड म्यूजिक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह बहुत अधिक ध्वनि प्रदूषण पैदा करता है। बूढ़े लोग और साथ ही छोटे बच्चे इससे प्रभावित होते हैं।

II. नहीं, प्रतिबंध कोई हल नहीं है, दूसरों को उनके मनोरंजन का आनंद लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल तर्क I तर्क संगत है। अधिक तेज ध्वनि से ध्वनि प्रदूषण करता है, जिससे बच्चे व बूढ़े काफी प्रभावित होते हैं।