न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (651 – 700 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना है और यह तय करना है कि कथन में कौन-सी धारणा/धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

"अपने रुपयों को तिगुना करें", किसी होर्डिंग पर यह एक टैगलाइन थी।

धारणाएँ: 

I. आश्वासन भरोसेमंद नहीं है।

II. लोग तेज़ी से पैसे कमाना चाहते हैं

Correct Answer: (1) केवल धारणा II अंतर्निहित है
Solution:'अपने रुपयों की तिगुना करें', किसी होर्डिंग टैग लाइन है अर्थात् इसके पीछे धारणा यह है कि लोग तेजी से पैसा कमाना चाहते हैं। आश्वासन भरोसेमंद है या नहीं, यह कहना तार्किक नहीं है।

12. दिए गए कथन और निष्कर्षों को पढ़ें और कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष//निष्कर्षों का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (द्वितीय पाली)] ]

कथनः 

नौकरशाहों को कुलपति के रूप में नियुक्त करके सरकार ने शीर्ष विश्वविद्यालयों को चौपट कर दिया है।

निष्कर्षः

I. सरकार को कुलपति की नियुक्ति करते समय शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पर विचार करना चाहिए।

II. कुलपति को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा विशेषज्ञ होना चाहिए और विश्व-विद्यालय की उपलब्धियाँ से अवगत होना चाहिए।

Correct Answer: (2) निष्कर्ष I और II, दोनों अनुसरण करते हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I व निष्कर्ष II दोनों तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कुलपति की नियुक्ति करते समय शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। साथ ही कुलपति को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा विशेषज्ञ होना चाहिए और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत होना चाहिए।

13. निम्नलिखित कथन और तकों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (द्वितीय पाली)। ]

कथनः 

क्या शहर में पालतू पशुओं के लिए और अधिक डे-केयर सेंटर होने चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, आजकल बहुत से कामकाजी लोग घर पर पालतू पशु रखते हैं, ये पशु दिन भर के लिए अकेले रह जाते हैं। यदि उचित दरों पर पालतुओं को सेवाएं प्रदान की जाती हैं, तो यह अत्यंत अच्छा विकल्प है।

II. नहीं, पालतू पशुओं को ऐसे केंद्रों की आवश्यकता नहीं है। बेहतर पशु चिकित्सा क्लीनिक ही पर्याप्त हैं।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I प्रबल है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I तर्कसंगत है। दिन के समय जब पशुओं के मालिक काम पर चले जाते हैं, वे अकेले रह जाते हैं। अतः ऐसे डे-केयर उनका उचित देखभाल करने में सहायक की भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।

14. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है, जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

सभी को परिकथाएँ पढ़ना पसंद है।

धारणाएँ :

I. परिकथाएँ केवल पठन-सामग्री हैं

II. कोई भी अन्य सामग्री को पसन्द नहीं कस्ता है।

Correct Answer: (2) न तो I और न ही II अंतर्निहित है।
Solution:धारणा I से,

ये जरूरी नहीं कि परिकथाएँ पढ़ना पसंद होने से परिकथाएँ केवल पठन सामग्री ही होगा।

धारणा II से,

कथन में पसंद नहीं होने ही बात नहीं की गई है।

अतः न तो I और न ही II अंतर्निहित है।

15. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और सही निष्कर्ष का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न: 

प्रवलिका कक्षा 10 में पढ़ती है। क्या प्रवलिका अपनी सहपाठी प्रणिता से आयु में बड़ी है?

निष्कर्ष: 

I. हाँ, चूंकि प्रणिता प्रवलिका की सहपाठी है, इसलिए प्रणिता उससे छोटी है।

II. नहीं, चूंकि प्रणिता प्रवलिका की सहपाठी है, इसलिए प्रणिता उससे बड़ी है।

Correct Answer: (4) न तो निष्कर्ष I और न निष्कर्ष II सही है।
Solution:निष्कर्ष I तथा II दोनों से प्रश्न का उत्तर देना संभव नहीं है। अतः न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II सही है।

16. मान लीजिये दिये गये कथन सही हैं, जबकि यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न से प्रतीत हों और निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथन का पूरी तरह से अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

एक नोटिस दर्शाता है, "कूड़ा मत फैलाओ; कृपया कूड़ेदान का प्रयोग करें।"

निष्कर्ष: 

1. लोग अक्सर निर्देशों का पालन नहीं करते हैं।

2. लोग नोटिस पढ़ते हैं और निर्देशों का पालन करते हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

17. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें, कि कथन के सम्बंध में कौन तर्क मजबूत है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

जब भी राष्ट्रीय गान गाया जाता है, लोगों को सीधे खड़े रहना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, ये देश के लिए सम्मान और गौरव को दिखाता है, क्योंकि हम इसके नागरिक हैं।

II. नहीं, हमें देशभक्ति का अनावश्यक रूप से दावा करने की आवश्यकता नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

18. दिए गए कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों का अध्ययन करें और बताएँ कि कौन-सा निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

उद्घोषक चिल्लाया, "वाह, क्या बढ़िया बल्लेबाजी है!"

निष्कर्ष: 

I. पिच बढ़िया है।

II. उद्योषक प्रदर्शन को देख अभिभूत है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। उद्घोषक बैट्समैन के बल्लेबाजी को देखकर अभिभूत हो गया है।

19. कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

कभी-कभी, दवा का अधिक मात्रा में उपयोग गष्ट बैक्टीरिया और पाचनतंत्र को प्रभावित करता है।

निष्कर्ष: 

I. दवा का अधिक उपयोग पाचन प्रक्रिया में असंतुलन का कारण बना सकता है।

II. गट बैक्टीरिया पाचन के लिए सहायक होते हैं।

Correct Answer: (2) I और II दोनों ही निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों कथन में अंतर्निहित है। दवा का अधिक प्रयोग हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है।

20. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

"मैं कवि को उसके जन्मदिन पर योग-विज्ञान पर एक पुस्तक भेंट करना चाहती हूँ"-अनिता शर्मिला को बताती है।

धारणाएँ: 

I. कवि द्वारा अनिता को उसके जन्मदिन पर आमंत्रित किया जाएगा।

II. पुस्तक जन्मदिन के लिए एक स्वीकार्य उपहार है।

III. जिस व्यक्ति को पुस्तक भेंट की जानी है, वह अच्छा स्वास्थ्य नहीं रख रहा है।

Correct Answer: (4) केवल II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल धारणा II निहित है, क्योंकि किसी के जन्मदिन पर पुस्तक देना एक स्वीकार्य उपहार के रूप में देखा जा सकता है।