न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (651 – 700 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित कथन और उनका अनुसरण करने वाले निष्कर्षों को पढ़ें। निर्णय लें, कि दोनों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

यह युक्ति उपयोगी है क्योंकि सभी अच्छी युक्तियाँ महत्त्वपूर्ण और उपयोगी होती हैं।

निष्कर्षः 

I. यह युक्ति अच्छी है।

II. यह युक्ति उपयोगी नहीं है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। निष्कर्ष I में कहा गया है कि यह उक्ति अच्छी है जोकि निश्चिततः सत्य है क्योंकि कथनानुसार यह उक्ति उपयोगी है और सभी अच्छी उक्तियाँ उपयोगी होती है। दूसरे कथन में कहा गया है कि यह उक्ति उपयोगी नहीं है जोकि गलत है।

22. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष (निष्कर्षों) का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

प्रमाणन कोर्स पास करने के लिए सुरेश को कोचिंग लेनी होगी।

निष्कर्ष: 

I. सुरेश को कोचिंग पर पैसा खर्च करना पसंद है।

II. सुरेश, बिना कड़ी मेहनत किए उत्तीर्ण नहीं हो सकता।

Correct Answer: (4) न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों निष्कर्ष कथन के संदर्भ में अनुसरण नहीं करता है। प्रमाणन कोर्स हेतु सुरेश को कोचिंग लेनी होगी किन्तु इस कथन में न तो पैसा खर्च करने की चर्चा की गई है और न ही मेहनत की।

23. निम्नलिखित प्रश्न में, एक कथन को दो तकों I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तकों में से कौन-से तर्क सशक्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

जब हम कोई भुगतान करते हैं तो हमें हमेशा रसीद मांगनी चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, इस तरह देश भर में होने वाले सभी लेनदेन रिकॉर्ड किए जा सकते हैं और व्यापार के सम्बंध में उचित ऑडिट किया जा सकता है।

II. नहीं, कुछ मामलों में, कुछ लेनदेन का मूल्य बिल तैयार करने में आने वाले खर्च की राशि से कम होगा।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में हमें भुगतान करने पर बिल/रसीद मांगनी चाहिए इससे थोड़ा स्वयं की लाभ के लिए लेन देन का रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता है। किन्तु बिल लेने से व्यापार के संबंध में उचित ऑडिट किया जा सकता है। अतः केवल कथन (I) सशक्त है।

24. दिए गए कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों का अध्ययन करें और बताएँ कि कौन-सा निष्कर्ष कथन के सम्बंध में तर्कसंगत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

Z ने A से कहा, "कुत्ते अंधकार से डरते हैं।"

निष्कर्ष: 

I. Z कुत्तों के व्यवहार के बारे में जानता है।

II. Z के पास एक कुत्ता है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में यह ज्ञात होता है कि z को कुत्तों के विषय में जानकारी है। अतः केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

25. कथन के बाद दो तर्क दिया गया हैं। यह, बताएँ कि कौन-सा तर्क कथन के संबंध में सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कई छात्रों को परीक्षा कर डर है।

तर्क: 

I. ज्यादातर छात्रों में आत्म विश्वास की कमी है।

II. अधिकांश छात्र परिणाम के साथ अनिश्चितता से डरते हैं और आपकी क्षमता के लिए परीक्षण किए जाते हैं।

Correct Answer: (4) केवल I सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल तर्क 1 तर्कसंगत है। परीक्षा का डर छात्रों में आत्म विश्वास की कमी को दिखलाता है।

26. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें, कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

गीता से रंजीत कहता है, "मीना के पास एक कुत्ता है"।

निष्कर्षः 

I. रंजीत कुत्ते पालने का शौकीन है।

II. गीता को कुत्ते पसंद हैं।

Correct Answer: (1) न निष्कर्ष I न निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है, क्योंकि प्रश्न में मीना के पास कुत्ता की चर्चा न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II में की गई है।

27. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और चुनें कि कौन-सा तर्क सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या भारत सरकार उन उत्पादों के निर्यात का समर्थन करेगी, जो आंतरिक उपयोग के लिए स्वयं पर्याप्त नहीं हैं?

तर्कः 

I. हाँ, आयात के बिल बनाने के लिए हमें विदेशी मुद्रा की आवश्यकता है।

II. नहीं, विशिष्ट उत्पादों के निर्यात से उस उत्पाद की कमी आएगी।

Correct Answer: (1) केवल तर्क II सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल तर्क 2 सशक्त करता है। विशिष्ट उत्पाद के लिए निर्यात से उस उत्पाद की आंतरिक उपयोग के लिए कमी आ जाएगी।

28. कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणाएं अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

डॉक्टरों का कहना है कि विटामिन 'सी' की पर्याप्त मात्रा लेने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति सुनिश्चित होती है।

धारणाएं: 

I. एंटीऑक्सिडेंट सेल कायाकल्प में मदद करता है।

II. एंटीऑक्सिडेंट अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

Correct Answer: (2) I और II दोनों अंतर्निहित है।
Solution:विटामिन-C की पर्याप्त मात्रा लेने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है। यह कोशिका के कायाकल्प में मदद करता है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

29. इस प्रश्न में, तीन कथनों का अनुसरण उसके बाद दिये गये दो निष्कर्षों I और II द्वारा किया गया है। मान लीजिये दिये गये कथन सही हैं जबकि यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों और निर्णय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथन का पूरी तरह से अनुसरण करते हैं, जबकि यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

जैसे-जैसे समय बीतता है, सोच बदलती है, जो पुराने विचारों को प्रतिस्थापित करती है।

निष्कर्षः 

I. परिवर्तन प्रकृति का नियम है।

II. पुराने विचारों को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे पुराने हो चुके हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। समय बदलने के साथ सोच में भी परिवर्तन आता जाता है।

30. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

प्रत्येक प्रारंभ का अंत होता है।

निष्कर्षः 

I. गर्मियाँ गर्म होती हैं।

II. सर्दियाँ ठंडी होती हैं।

Correct Answer: (4) न तो I न ही II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है। प्रश्न में दिए गए कथन का संबंध कार्य से न कि मौसम से।