न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (701 – 750 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन-से निष्कर्ष वक्तव्यों का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है (करते हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 14.08.2018 (प्रथम पाली)]

वक्तव्य: 

परिवाहकों द्वारा हड़ताल के कारण जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है।

निष्कर्ष: 

1. आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए सरकार को अपने वाहन खरीदने चाहिएँ।

2. हड़ताल को बंद करवाने के लिए सरकार को परिवाहकों के साथ मोल-तोल करना चाहिए।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता हैं
Solution:केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

22. यहाँ प्रस्तुत तर्क/कथन पर विचार करें और इस आधार पर बताएँ कि नीचे दिए गए पूर्वधारणाओं में से कौन इसमें अन्तर्निहित है? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 14.08.2018 (तृतीय पाली)]

तर्क/कथन: 

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए साल में दो बार डॉक्टरों के विशेष भर्ती अभियान चलाने की योजना बनाई है।

पूर्वधारणाएँ: 

1. कई रिक्तियाँ हैं।

2. सरकार चाहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले।

Correct Answer: (3) सिर्फ पूर्वधारणा 2 अन्तर्निहित है।
Solution:सिर्फ पूर्वधारणा 2 अन्तर्निहित है।

23. तर्क पर ध्यानपूर्वक विचार करें और निर्णय करें कि इसमें नीचे दी गई कौन-सा अनुमान निहित है/हैं? [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 14.08.2018 (तृतीय पाली)]

तर्क: 

भीषण शीतलहर के चलते सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी विद्यालयों को एक सप्ताह तक बन्द रखने का आदेश दिया है।

अनुमान: 

1. शीतलहर एक सप्ताह तक जारी रह सकती है।

2. चिंतित माता-पिता अपने बच्चों को एक सप्ताह के बाद भी स्कूल शायद नहीं भेजें।

Correct Answer: (3) केवल अनुमान 1 निहित है।
Solution:केवल अनुमान 1 निहित है।

24. निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कपूर्ण अनुसरण करता है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 17.08.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

जब तक प्रबंधन और कर्मचारी दोनों मिलकर काम नहीं करते, कम्पनी मुनाफा नहीं कमा सकती।

निष्कर्ष: 

1. कर्मचारियों को प्रबंधन के साथ सहयोग करने की सलाह दी जानी चाहिए।

2. प्रबंधन को कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी जानी चाहिए।

Correct Answer: (4) 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करता है।

25. तय करें कि कथन में दी गई जानकरी से प्राप्त कौन-सा अनुमान तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 17.08.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

एक माँ अस्पताल में रो रही है, क्योंकि उसका एकमात्र बेटा सड़क दुर्घटना में तब मर गया जब वह बाइक चला रहा था।

अनुमान: 

1. वह माँ सोचती है कि यह उसके बेटे की गलती थी।

2. वह माँ सोचती है कि ईश्वर उसके साथ नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल अनुमान 2 अनुसरण करता है।
Solution:केवल 2 अनुसरण करता है।

26. निम्नलिखित वाक्य पर ध्यान दें और निर्णय लें कि निम्नलिखित विवादों में से कौन-सा/से विवाद सशक्त है/हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 17.08.2018 (तृतीय पाली)]

वाक्य: 

क्या सी.बी.डी.टी. द्वारा भारत में आयकर को समाप्त कर देना चाहिए?

विवाद 1 : 

हाँ, यह भारत में वेतनभोगियों के लिए एक अनावश्यक बोझ होता है।

विवाद 2 : 

नहीं, यह भारत सरकार के लिए राजस्व का एक बेहतरीन स्रोत होता है।

Correct Answer: (4) केवल विवाद 2 ही सशक्त है।
Solution:केवल विवाद 2 ही सशक्त है।

27. निम्न तर्क पर विचार करें और निर्णय लें कि दिया गया कौन-सा अनुमान स्पष्ट है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 17.08.2018 (तृतीय पाली)]

तर्क: 

सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय लिया है कि सभी बलात्कारियों को आमरण फाँसी पर लटका दिया जाए।

मान्यता: 

1. महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी।

2. बलात्कार के मामलों को कम किया जा सकता है।

Correct Answer: (2) केवल मान्यता 2 स्पष्ट है।
Solution:केवल मान्यता 2 स्पष्ट है।

28. कथन में दी गई जानकारी से उस निष्कर्ष का चयन करें जो तर्कसंगत रूप से अनुसरण करते है/हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 20.08.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

बरसात के मौसम में कई रेल दुर्घटनाएँ पहाड़ी इलाकों में होती हैं, जो भूस्खलन के कारण होती हैं।

निष्कर्ष: 

1. बरसात के मौसम में रेलगाड़ियों को नहीं चलाना चाहिए।

2. भूस्खलन से बचने के लिए सरकार द्वारा अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
Solution:सिर्फ निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

29. निम्नलिखित प्रश्न पढ़ें और तय करें कि दिए गए तर्क में से कौन-सा/(से) तर्क प्रभावशाली है/(हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 20.08.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न: 

क्या जीवन में सबसे अच्छी चीजें मुफ्त मिलती हैं?

तर्क: 

1. जीवन हमें बहुत से अवसरों को मुफ्त में देता है और फिर भी हम इनमें से अधिकांश को व्यर्थ में जाने देते हैं।

2. मुस्कान, दोस्त, परिवार, अच्छी बातें, अच्छी नींद और अच्छी यादें सभी मुफ्त हैं।

Correct Answer: (2) 1 और 2 दोनों प्रभावशाली हैं।
Solution:तर्क 1 और 2 दोनों प्रभावशाली हैं।

30. दिए गए तर्क पर विचार करें और तय करें कि दी गई मान्यताओं में से कौन-सी निहित है/(हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 20.08.2018 (प्रथम पाली)]

तर्क: 

सभी शिक्षकों को सुबह 9.00 बजे तक कॉलेज पहुँचने का निर्देश दिया जाता है।

मान्यताएँ: 

1. कुछ शिक्षक समय पर नहीं आते हैं।

2. शिक्षक सूचना-पत्र में दिए सभी निर्देशों का पालन करेंगे।

Correct Answer: (3) केवल मान्यता 2 निहित है।
Solution:दिए गए तर्क में शिक्षकों के देर से आने के बारे में बात नहीं की गई है।

अतः सिर्फ मान्यता 2 निहित है।