न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (701 – 750 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. दिए गए वक्तव्य पर विचार करें और तय करें कि दी गई मान्यताओं में से कौन-सी निहित है (हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 29.08.2018 (प्रथम पाली)]

वक्तव्य : 

शिक्षक छात्र को बताता है, "यदि आप अपना होमवर्क पूरा नहीं करोगे, तो आपको कक्षा में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी"।

मान्यताएँ : 

I. अनुशासन शिक्षण को प्रभावी बनाने का एक तरीका है।

II. शिक्षक खुश होंगे कि कक्षा में ऐसा कोई छात्र नहीं है, जो अपने कार्य को समय पर नहीं करता है।

Correct Answer: (1) केवल मान्यता I निहित है।
Solution:केवल मान्यता 1 निहित है।

42. तर्क पर ध्यानपूर्वक विचार करें और निर्णय करें कि इसमें नीचे दिया कौन-सा अनुमान निहित है/हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 29.08.2018 (प्रथम पाली)]

तर्क : 

शहर में गड्ढ़ों के कारण बहुत से लोग समय पर हवाई अड्डे तक नहीं पहुँच पाते हैं।

अनुमान : 

1. समय पर हवाई अड्डे तक पहुँचना आवश्यक नहीं हैं।

2. हवाई अड्डे के लिए कोई अन्य मार्ग नहीं हैं।

Correct Answer: (2) केवल अनुमान 2 निहित है।
Solution:केवल 2 अनुमान निहित है।

43. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन-से (सा) निष्कर्ष वक्तव्यों में दी जानकारी का तर्कसंगत रूप से अनुसरण (करता है) करते हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 29.08.2018 (प्रथम पाली)]

वक्तव्य : 

हालांकि वर्तमान समय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं, फिर भी भारत में बाल मृत्यु दर अधिक है।

निष्कर्ष :

1. चिकित्सा वैज्ञानिकों को जिंदगियाँ बचाने के लिए अपना काम छोड़ने और डॉक्टरों के रूप में कार्य करने के लिए कहा जाना चाहिए।

2. बाल मृत्यु दर कम करने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

44. दिये गए कथन को सही मानिए और निर्णय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (प्रथम पाली)]

कथन : 

इस वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान में वृद्धि हुई है।

निष्कर्ष : 

1. सरकार को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध करना चाहिए।

2, सरकार को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से होने वाले बुरे प्रभावों के प्रति जागरुकता पैदा करनी चाहिए।

Correct Answer: (4) 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।

45. निम्नलिखित वाक्य को सही मानते हुए निर्णय करें कि नीचे प्रस्तुत अनुमानों में से कौन-सा अनुमान वाक्य में निहित है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (प्रथम पाली)]

वाक्य : 

6 वर्ष की आयु से लिखने की शुरुआत करनी चाहिए।

अनुमान : 

1. 6 वर्ष की आयु तक काम करने की कुशलता अच्छी तरह से विकसित हो जाती है।

2. बच्चे 6 वर्ष की आयु से पहले लिख नहीं सकते हैं।

Correct Answer: (4) केवल अनुमान 1 ही निहित है।
Solution:केवल अनुमान 1 ही निहित है

46. निम्नलिखित वाक्य पर ध्यान दें तथा निर्णय लें कि निम्नलिखित अनुमान/नों में से कौन-सा/से निहित हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (प्रथम पाली)]

वाक्य : 

वकील के सामने आपसे ईमानदार होने की अपेक्षा की जाती है - बचाव पक्ष के समान अनुसरण किया जाने वाला एक अनुदेश।

अनुमान : 

1. जब तक सावधान न किया जाए, मुवक्किल स्वयं को बचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने की कोशिश करते हैं।

2. कभी-कभी, बचाव पक्ष के विवाद की रणनीति के रूप में महत्वपूर्ण तथ्यों की आवश्यकता पड़ती है।

Correct Answer: (1) अनुमान 1 एवं 2 दोनों ही निहित है।
Solution:अनुमान 1 एवं 2 दोनों ही निहित है।

47. दिए गए कथन को सत्य मानें और निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणाएँ निहित हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (तृतीय पाली)]

कथन : 

दिल्ली में पिछले 2 हफ्तों से प्याज और टमाटर की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई थी।

मान्यताओं : 

1. प्याज और टमाटर की कीमत इस 2 सप्ताह में कहीं और बदल गई थी।

2. 2 सप्ताह पहले प्याज और टमाटर की कीमतें उनके मौजूदा कीमतों से अलग थीं।

Correct Answer: (3) केवल धारणा 2 निहित है।
Solution:केवल मान्यता 2 सन्निहित है।

48. दिए गए कथन को सही मानते हुए विचार करें और तय करें कि कथन में कौन-सी दी गई धारणाएँ अंतर्निहित है (हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 31.08.2018 (प्रथम पाली)]

कथन : 

एक परीक्षा के दौरान, अन्वेषक ने कहा, "यदि किसी ने नकल करने की कोशिश की तो मैं उसकी परीक्षा रद्द कर दूंगा"।

धारणाएँ : 

1. कुछ छात्र, परीक्षा के दौरान नकल करते हैं।

2. छात्र परीक्षा के दौरान नकल नहीं करेंगे।

Correct Answer: (1) केवल धारणा 2 अंतर्निहित है।
Solution:केवल धारणा 2 अंतनिहित हैं

49. दिए गए वक्तव्य को सच मान कर चलें और तय करें कि दी गई मान्यताओं में से कौन-सी वक्तव्य में निहित है। (हैं)। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 31.08.2018 (तृतीय पाली)]

वक्तव्य : 

जब आपकी पोशाक बहुत बढ़िया होती है तो बहुत से लोग आपसे पूछते हैं कि इस पोशाक को किस दर्जी ने सिला है।

मान्यताएँ : 

1. यदि पोशाक खराब हो तो लोग दर्जी के बारे में पूछते नही हैं।

2. लोग यह जानना चाहते हैं कि ऐसी ही पोशाक को कैसे सिलना है।

Correct Answer: (4) केवल मान्यता 1 निहित है।
Solution:केवल मान्यता 1 निहित है।

50. प्रस्तुत वाक्य पर ध्यान दें और निर्णय करें कि दिए गए अनुमानों में से कौन-सा/से निहित हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 31.08.2018 (तृतीय पाली)]

वाक्य : 

तुमकुर से मंगलूर तक एक टिकट की उपलब्धता की जाँच करें।

अनुमान : 

1. जाँचकर्ता को परिवहन के माध्यम की जानकारी प्राप्त है।

2. जाँचकर्ता, यात्रा कर रहे व्यक्ति से भलीभांति परिचित है।

Correct Answer: (1) केवल अनुमान 1, निहित है।
Solution:केवल अनुमान 1 निहित है।