पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक UPPCS (भाग – 2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किसने 'बहुविवाह' नामक पुस्तक लिखी? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
Solution:ईश्वरचंद्र विद्यासागर (1820-1891) उन्नीसवीं शताब्दी के एक महान शिक्षाशास्त्री एवं समाज सुधारक थे। समाज में व्याप्त बहुविवाह, बाल विवाह और विधवा का पुनर्विवाह न होने जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। उन्हीं के प्रयासों से हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम, 1856 पारित किया गया। इन्होंने 'बहुविवाह' तथा 'बाल्य विवाहेर दोस' नामक पुस्तकें भी लिखीं।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2008]

सूची-I (लेखक)सूची-II (कृति)
A. बंकिम चंद्र1. शतरंज के खिलाड़ी
B. दीनबंधु मित्र2. देवी चौधुरानी
C. प्रेमचंद3. नीलदर्पण
4. चंद्रकांता

 

      A

        B

        C

(a)

2

4

1

(b)

3

4

2

(c)

2

3

1

(d)

3

1

4

 

Correct Answer: (c)
Solution:नीलदर्पण नील विद्रोह पर दीनबंधु मित्र द्वारा बांग्ला में रचित नाट्य कृति है। बंकिमचंद्र चटर्जी का उपन्यास देबी चौधुरानी 1884 ई. में प्रकाशित हुआ था। शतरंज के खिलाड़ी मुंशी प्रेमचंद द्वारा हिंदी में लिखित कहानी है। उर्दू में इस कहानी का शीर्षक शतरंज की बाजी है। चंद्रकांता देवकीनंदन खत्री की रचना है।

13. 'चंद्रकांता' उपन्यास के लेखक हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) देवकीनंदन खत्री
Solution:नीलदर्पण नील विद्रोह पर दीनबंधु मित्र द्वारा बांग्ला में रचित नाट्य कृति है। बंकिमचंद्र चटर्जी का उपन्यास देबी चौधुरानी 1884 ई. में प्रकाशित हुआ था। शतरंज के खिलाड़ी मुंशी प्रेमचंद द्वारा हिंदी में लिखित कहानी है। उर्दू में इस कहानी का शीर्षक शतरंज की बाजी है। चंद्रकांता देवकीनंदन खत्री की रचना है।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

सूची-I (लेखक)सूची-II (कृति)
A. अमृत लाल नागर1. देवदास
B. सुमित्रानंदन पंत2. गीत गोविंद
C. शरतचंद्र चटर्जी3. अमृत और विष
D. जयदेव4. चिदंबरा

 

      A

        B

        C

        D

(a)

3

4

1

2

(b)

4

3

1

2

(c)

4

3

2

1

(d)

3

4

2

1

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
लेखकपुस्तक
अमृत लाल नागरअमृत और विष
सुमित्रानंदन पंतचिदंबरा
शरतचंद्र चटर्जीदेवदास
जयदेवगीत गोविंद

इस प्रकार, अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा।

15. प्रसिद्ध पुस्तक, "दास कैपिटल" लिखी गई है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) कार्ल मार्क्स द्वारा
Solution:'दास कैपिटल' (Das Kapital) पुस्तक में मार्क्स ने पूंजीवाद के सिद्धांत की तीखी आलोचना करते हुए अपना विशिष्ट समाजवादी सिद्धांत प्रस्तुत किया है, जिसे 'मार्क्सवाद' के नाम से जाना जाता है। इस पुस्तक के प्रथम खंड का प्रकाशन मार्क्स के जीवनकाल में हुआ तथा द्वितीय एवं तृतीय खंड का संपादन तथा प्रकाशन उनके मित्र एवं सहयोगी फ्रेडरिक एंजेल्स द्वारा किया गया।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक डॉ. अम्बेडकर द्वारा नहीं लिखी गई है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) सर्वेट्स ऑफ इंडिया
Solution:थॉट्स ऑन पाकिस्तान (Thoughts on Pakistan), एनिहिलेशन ऑफ कॉस्ट (Annihilation of caste), द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी : इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन' (The Problem of the Rupee : Its Origin and Its Solution) पुस्तक के लेखक डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। जबकि सर्वेट्स ऑफ इंडिया (Servants of India) पुस्तक के लेखक आर. के. लक्ष्मण थे।

17. निम्नलिखित में से कौन एम.एन. राय की उत्प्रवासी साम्यवादी पत्रिका थी? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) बैंगार्ड
Solution:एम.एन. राय की उत्प्रवासी साम्यवादी पत्रिका वैंगार्ड (Vanguard) थी। ध्यातव्य है कि एम.एन. राय ताशकंद में स्थापित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य थे।

18. निम्नलिखित पुस्तकों में से किस पुस्तक का संबंध भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास से जोड़ा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (b) आनंदमठ
Solution:'आनंदमठ' पुस्तक का संबंध राष्ट्रीय आंदोलनों के विकास से जोड़ा जाता है। बंकिमचंद्र चटर्जी (1838-1894 ई.) ने 1865 ई. में अपना पहला उपन्यास 'दुर्गेशनंदिनी' लिखा। इन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत 'वंदे मातरम्' की रचना की थी, जिसे बाद में उन्होंने अपने सुचर्चित उपन्यास 'आनंदमठ' में शामिल किया। 'गीतांजलि' की रचना रवींद्रनाथ टैगोर (1861-1941) ने की थी। 'सत्यार्थ प्रकाश' दयानंद सरस्वती (1824-83 ई.) की कृति है तथा 'गीता रहस्य' बाल गंगाधर तिलक (1856-1920) की रचना है।

19. उपन्यास 'दुर्गेशनंदिनी' के लेखक हैं- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) बंकिमचंद्र चटर्जी
Solution:'आनंदमठ' पुस्तक का संबंध राष्ट्रीय आंदोलनों के विकास से जोड़ा जाता है। बंकिमचंद्र चटर्जी (1838-1894 ई.) ने 1865 ई. में अपना पहला उपन्यास 'दुर्गेशनंदिनी' लिखा। इन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत 'वंदे मातरम्' की रचना की थी, जिसे बाद में उन्होंने अपने सुचर्चित उपन्यास 'आनंदमठ' में शामिल किया। 'गीतांजलि' की रचना रवींद्रनाथ टैगोर (1861-1941) ने की थी। 'सत्यार्थ प्रकाश' दयानंद सरस्वती (1824-83 ई.) की कृति है तथा 'गीता रहस्य' बाल गंगाधर तिलक (1856-1920) की रचना है।

20. राजनीति रत्नाकर' का लेखक है- [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) चंदेश्वर
Solution:मिथिला के चंदेश्वर ने 'राजनीति रत्नाकर' नामक ग्रंथ लिखा है।