1. इस पुस्तक ने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मस्तिष्क की सम्मोहक विजय के विरोध में चेतावनी दी।
2. इस पुस्तक ने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों तथा लोक गीतों को प्रेरित किया।
3. देउस्कर द्वारा 'देश' शब्द का प्रयोग, बंगाल क्षेत्र के विशिष्ट संदर्भ में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:'देशेर कथा' जिसका हिंदी अर्थ 'देश की बात' है, बांग्ला भाषा में लिखित महान स्वतंत्रता सेनानी सखाराम गणेश देउस्कर की पुस्तक है। इस पुस्तक के माध्यम से गुलामी की जंजीरों में जकड़ी भारतीय जनता की अतिशय पीड़ा को दर्शाया गया है। इस पुस्तक ने अंग्रेजों की विभिन्न शोषणकारी नीतियों की खुल कर आलोचना की। इस पुस्तक के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन का समर्थन किया गया तथा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों; जैसे नुक्कड़ नाटकों का आयोजन तथा लोक गीतों को प्रेरित किया गया। ध्यातव्य है कि उक्त पुस्तक में 'देश' शब्द का प्रयोग संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप हेतु प्रयुक्त किया गया।