पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक UPPCS (भाग – 2)

Total Questions: 50

41. संस्कृति के चार अध्याय' पुस्तक के लेखक कौन हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre.) 2021]

Correct Answer: (b) रामधारी सिंह 'दिनकर'
Solution:'संस्कृति के चार अध्याय' पुस्तक की रचना रामधारी सिंह 'दिनकर' ने की है।

42. इंडियन नेशनल मूवमेंट दि लॉन्ग टर्म डाइनेमिक्स के लेखक हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) बिपिन चंद्र
Solution:इंडियन नेशनल मूवमेंट : दि लॉन्ग टर्म डाइनेमिक्स' के लेखक बिपिन चंद्र हैं।

43. 'दि राइज एंड ग्रोथ ऑफ इकोनॉमिक नेशनलिज्म इन इंडिया' के लेखक थे - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) बिपिन चंद्र
Solution:'दि राइज एंड ग्रोथ ऑफ इकोनॉमिक नेशनलिज्म इन इंडिया: इकोनॉमिक पॉलिसीज ऑफ इंडियन नेशनल लीडरशिप, 1880-1905' प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र द्वारा लिखी गई पुस्तक है।

44. "आऊट ऑफ प्रिंट न्यूजपेपर्स, जर्नलिज्म एंड दि बिजनेस ऑफ न्यूज इन दि डिजिटल एज" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) प्रोफेसर जॉर्ज ब्रॉक
Solution:पुस्तक "आउट ऑफ प्रिंट न्यूजपेपर्स, जर्नलिज्म एंड दि बिजनेस ऑफ न्यूज इन दि डिजिटल एज" के लेखक प्रोफेसर जॉर्ज ब्राक हैं।

45. 'मदर इंडिया' पुस्तक लिखी गई थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) कैथरीन मेयो द्वारा
Solution:'मदर इंडिया' नामक पुस्तक कैथरीन मेयो द्वारा लिखी गई थी। लाला लाजपत राय ने 'अनहैप्पी इंडिया', बाल गंगाधर तिलक ने 'गीता रहस्य,' बिपिन चंद्र पाल ने 'मेरे जीवन और समय की यादें' (दो खंड) नामक प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं।

46. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

सूची-I (पुस्तकें)सूची-II (लेखक)
(A) दि फर्स्ट इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस1. रबींद्रनाथ टैगोर
(B) आनंदमठ2. श्री अरबिंदो
(C) लाइफ डिवाइन3. बंकिमचंद्र चटर्जी
(D) साधना4. विनायक दामोदर सावरकर

 

      A

        B

        C

        D

(a)

4

3

2

1

(b)

3

4

1

2

(c)

4

3

1

2

(d)

3

4

2

1

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:

दि इंडियन वार                   -     विनायक दामोदर सावरकर

ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857

आनंदमठ                         -     बंकिमचंद्र चटर्जी

दि लाइफ डिवाइन           -     श्री अरबिंदो

साधना                             -     रबींद्रनाथ टैगोर

नोट- दिए गए प्रश्न में दि फर्स्ट इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस नामक पुस्तक का सुमेलन विनायक दामोदर सावरकर के साथ दर्शाया गया है, जो कि त्रुटिपूर्ण है। विनायक दामोदर सावरकर की पुस्तक का नाम 'दि इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857' है।

47. झंडा गीत' किसने लिखा है? [46th B.P.S.C. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) श्यामलाल पार्षद
Solution:'झंडा गीत' (विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा) की रचना का श्रेय श्यामलाल गुप्ता पार्षद को प्राप्त है।

48. भारत के ध्वज गीत (झंडा गान) के रचयिता थे? [U.P Lower Sub. (Pre) (Spl.) 2004]

Correct Answer: (c) श्यामलाल गुप्ता पार्षद
Solution:'झंडा गीत' (विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा) की रचना का श्रेय श्यामलाल गुप्ता पार्षद को प्राप्त है।

49. राष्ट्रभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों', किस कवि के द्वारा लिखा गया? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) प्रदीप द्वारा
Solution:ऐ मेरे वतन के लोगों' एक हिंदी देशभक्ति गीत है, जिसके रचयिता कवि प्रदीप हैं। उज्जैन (म.प्र.) में जन्में कवि प्रदीप का मूल नाम रामचंद नारायणजी द्विवेदी था। इन्होंने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में यह गीत लिखा था।

50. कवि इकबाल जिन्होंने 'सारे जहां से अच्छा' लिखा, भारत के किस स्थान से संबंधित हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) पंजाब
Solution:मुहम्मद इकबाल का जन्म 9 नवंबर, 1877 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उर्दू के प्रख्यात शायर तथा पेशे से वकील इकबाल प्रारंभ में महान राष्ट्रवादी थे। 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' गीत इन्होंने ही लिखा था, किंतु बाद में वह मुस्लिम लीग से संबद्ध हो गए।