पदानुक्रम/व्यवस्थीकरण/समस्या समाधान Type-I (100 – 129 प्रश्न)

 

 

Total Questions: 29

21. X, Y, Z, U तथा V पाँच मित्र हैं। उनकी लम्बाई के आधार पर तुलना की गई है। कोई भी दो मित्रों की लम्बाई समान नहीं है। U, Y से छोटा है, लेकिन X से लम्बा है। Z सबसे लम्बा है। X, V से लम्बा है। तीसरा सबसे लम्बा व्यक्ति कौन है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) U
Solution:Y > U > X > V

Z सबसे लम्बा है।

Z > Y > U > X > V

यह स्पष्ट है कि उनमें U तीसरा सबसे लम्बा है।

22. पाँच मित्रों P, Q, R, S तथा T की उनकी लम्बाई के आधार पर तुलना की गई है (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो)। T की लम्बाई P और के बीच है। T, S से लम्बा है। R की लम्बाई P और T से अधिक है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

उनकी लम्बाईयों का इनमें से कौन-सा अनुक्रम संभव नहीं हो सकता है?

I. R > P > T > Q > S

II. R > S > Q >T>P

III. Q > R > T>S>P

Correct Answer: (3) I तथा III
Solution:P > T > Q

या, Q > T > P

T > S

R > P, T

R > P > T > Q > S

या, Q > R > T > S > P

या, R > Q > T > P > S

T लम्बा है S से। अतः, अनुक्रम II संभव नहीं है।

23. एक सूची में 50 लोगों को रैंक दिए गए हैं, जिसमें एक रैंक केवल एक व्यक्ति को मिला है। मोहन को 23वाँ रैंक मिला है। यदि सूची में संजय के नीचे केवल 18 व्यक्ति हैं, तो मोहन और संजय के बीच में कितने व्यक्ति हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 8
Solution:व्यक्तियों की कुल संख्या = 50

मोहन को 23वाँ रैंक मिला है।

दूसरे छोर से संजय को 19वाँ रैंक मिला है।

मोहन और संजय के बीच व्यक्तियों की संख्या = 50 (23 +19)

= 50-42 = 8

24. एक कक्षा में सात छात्र - P, Q, R, S, T, U और V- हैं। उनकी लम्बाइयों के आधार पर उनकी तुलना की गई है। T, S से छोटा है, लेकिन U से लम्बा है। U, P से लम्बा है। R और Q. V से छोटे हैं, लेकिन S से लम्बे हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

उनकी लम्बाइयों का इनमें से कौन-सा अनुक्रम संभव हो सकता है?

Correct Answer: (2) V > R > Q > S > T > U > P
Solution:S > T > U > P

V > R > Q > S

(i) V > R > Q > S > T > U > P

(ii) V > Q > R > S > T > U > P

25. किसी कक्षा में 48 विद्यार्थी हैं। लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या की आधी है। यदि एक लड़की- रश्मि की रैंक ऊपर से 15वीं है और पाँच लड़कियों की रैंक रश्मि से बेहतर है, तो रश्मि की रैंक कितने लड़कों से बेहतर है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 23
Solution:माना, लड़कियों की संख्या = x

लड़कों की संख्या = 2x

प्रश्नानुसार,

x + 2x = 48

⇒ 3x = 48

∴ x = 48/3 = 16

14 छात्रों की रैंक रश्मि से बेहतर है।

5 लड़कियों की रैंक रश्मि से बेहतर है।

14 - 5 = 9 लड़कों की रैंक रश्मि से बेहतर है।

इस प्रकार, 32 - 9 = 23 लड़कों की रैंक से बेहतर रश्मि की रैंक है।

26. यदि नीचे दी गई व्यवस्था से सभी विशेष वर्णों को हटा दिया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा X के दाईं ओर 10वें स्थान पर होगा? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

3 X ! B 3 9 = F 4 5 * 1 K 2 $ 8 R S %  Z

Correct Answer: (1) R
Solution:दिया है

3 X IB39 = F 4 5 * 1 K 2 $ 8 R S %  Z

विशेष वर्णों को हटाने पर,

3 X B 9 F 4 5 1 K 2 8 R S Z

∴ 'X' के दाई ओर 10वें स्थान पर अक्षर = R

27. एक पंक्ति में दीप्ति और मोहन का स्थान क्रमशः बाईं ओर से 14वां और दाईं ओर से 9वां हैं। यदि वे आपस में अपने स्थान बदल लेते हैं, तो मोहन दाईं ओर से 21वें स्थान पर होगा, अब बाईं ओर से दीप्ति. का स्थान और पंक्ति में कुल व्यक्तियों की संख्या ज्ञात कीजिए। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 26, 34
Solution:

∴ कुल व्यक्तियों की संख्या

= (14+21)-1 = 34

दीप्ति एंव मोहन के बीच बैठे व्यक्तियों की संख्या = 34 - (14 + 9) = 11

∴ बाँई ओर से दीप्ति का स्थान

= (14+11+ 1) = 26

28. 12 छात्रों की पंक्ति में, जब करण तीन स्थान दाहिनी ओर स्थानांतरित होता है, तो वह दाहिने छोर से पांचवें स्थान पर पहुंच जाता है। पहले वह बाएं छोर से किस थान पर था? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पाँचवाँ
Solution:

29. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, अंग्रेजी वर्णमाला में बाएं से 15वें अक्षर के दाई ओर आठवें अक्षर को दर्शाता है? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) W
Solution:A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

बाँये से 15वाँ अक्षर = 0

'0' के दाई ओर आठवाँ अक्षर = w