परमाणु ऊर्जा (विज्ञान और प्रौद्योगिकी)

Total Questions: 36

31. भारत का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर स्थित है: [RRB NTPC CBT-I (27/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) कलपक्कम
Solution:प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) एक 500 मेगावाट का फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर है जिसका निर्माण वर्तमान में तमिलनाडु में मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन (MAPS) में किया जा रहा है। डिज़ाइन तैयार किया गया इंदिरा गांधी परमाणु -अनुसंधान केंद्र (IGCAR); संचालक भारतीय -नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) I

32. न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (Nuclear Fuel Complex) ....... में स्थित है। [RRB NTPC CBT-I (27/03/2021) Evening]

Correct Answer: (a) हैदराबाद
Solution:न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्सः 1971 में स्थापना की गई। यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की एक औद्योगिक इकाई है और भारत में एकमात्र संगठन है जो नाभिकीय ऊर्जा रिएक्टरों की ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करता है।

33. राजस्थान परमाणु विद्युत केंद्र का निर्माण ....... की सहायता से किया गया था। [RRB NTPC CBT-I (23/07/2021) Evening]

Correct Answer: (b) कनाडा
Solution:राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन (RAPS) रावतभाटा में स्थित है। यह भारत में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। वर्तमान में, भारत में 22 ऑपरेटिंग रिएक्टर हैं, जिनकी स्थापित क्षमता 6780 मेगावाट है।

34. भारतीय परमाणु परीक्षण स्थल, पोखरण राजस्थान के ....... जिले में स्थित है। [NTPC CBT-I 23/07/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) जैसलमेर
Solution:ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा (पोखरण-1) 18 मई 1974 को भारत के पहले सफल परमाणु बम परीक्षण का निर्दिष्ट कोड नाम था। परीक्षण राजा रमन्ना (निदेशक - भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) की देखरेख में आयोजित किया गया था। पोखरण-॥ 1998 में कोड ऑपरेशन शक्ति के साथ किए गए 2 परमाणु परीक्षणों का एक समूह था।

35. चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना कब हुई थी? [RRB JE 30/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1986
Solution:यूक्रेन के पिपरियात शहर में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र। "अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मरण दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व में अन्य परमाणु आपदाएँ -फुकुशिमा दाइची परमाणु आपदा (जापान में 2011), श्री माइल द्वीप दुर्घटना (यूएसए में 1979), विंडस्केल फायर परमाणु आपदा (यूनाइटेड किंगडम में 1957), किश्तिम परमाणु आपदा (रूस में 1957) और एसएल-1 दुर्घटना (यूएसए में 1961)1 6 और 9 अगस्त 1945 को, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापानी शहर पर दो परमाणु बम विस्फोट किए ।

36. निम्नलिखित में से कौन सा जैव भार (बायोमास) ऊर्जा का एक स्रोत नहीं है? [RRB ALP Tier-I (29/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) परमाणु ऊर्जा
Solution:बायोमास ऊर्जा -जैविक पदार्थों जैसे पौधे और पशु के अपशिष्ट आदि द्वारा उत्पादित ऊर्जा। बायोमास के रूपांतरण की प्रक्रिया - दहन (हवा की उपस्थिति में जलने की प्रक्रिया), गैसीकरण (ताप, दाब और आंशिक दहन को लागू करके दहनशील गैस मिश्रण बनाने की प्रक्रिया), तापीय अपघटन (Pyrolysis) (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में उच्च तापमान में गर्म करने की प्रक्रिया), अवायवीय पाचन (ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में बैक्टीरिया की मदद से बायोगैस में परिवर्तित)।