परिवहन व्यवस्था (बिहार)

Total Questions: 11

1. बिहार से होकर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है- [43ʳᵈ B.P.S.C. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) रा.रा.नं. 23
Solution:प्रश्नकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग 23 तत्कालीन संयुक्त बिहार के 'चास' से रांची, गुमला, पालकोट तथा तिथैतनगर (Thithaitnagar) को जोड़ता था। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 बिहार से होकर गुजरता है।

2. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई है- [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) 4595 किमी.
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2015-16 के अनुसार, बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या वर्ष 2001 के 3410 किमी. से बढ़कर वर्ष 2015 में 4595 किमी. हो गई थी। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्तमान में (सितंबर, 2023 की स्थिति के अनुसार) बिहार में राष्ट्रीय राजमागों की कुल लंबाई 5977 किमी. है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, दिसंबर, 2022 तक राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बिहार में 5,969.40 किमी. है।

3. बिहार में राष्ट्रीय मार्गों की कुल लंबाई है- [45ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2015-16 के अनुसार, बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या वर्ष 2001 के 3410 किमी. से बढ़कर वर्ष 2015 में 4595 किमी. हो गई थी। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्तमान में (सितंबर, 2023 की स्थिति के अनुसार) बिहार में राष्ट्रीय राजमागों की कुल लंबाई 5977 किमी. है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, दिसंबर, 2022 तक राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बिहार में 5,969.40 किमी. है।

4. बिहार में प्रति एक लाख जनसंख्या पर सड़क की लंबाई है- [63ʳᵈ B.P.S.C. (Pre), 2017]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 31 मार्च, 2019 तक राष्ट्रीय राजमार्गों में प्रति एक लाख जनसंख्या पर बिहार की सड़क की लंबाई न्यूनतम से पांचवां स्थान है।

5. निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गों में कौन छपरा एवं गोपालगंज को जोड़ता है? [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 85
Solution:प्रश्नकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रम सं. 85, छपरा- सीवान- गोपालगंज को जोड़ता है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 77, हाजीपुर सीतामढ़ी-सोनबरसा को, राष्ट्रीय राजमार्ग 84 आरा-बक्सर को, राष्ट्रीय राजमार्ग 80 मोकामा राजमहल फरक्का को आपस में जोड़ता था।

6. सूची-I (राष्ट्रीय राजमार्ग के लक्षण) को सूची- II (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [47ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2005]

                    सूची-I

   (राष्ट्रीय राजमार्गों के लक्षण)

                सूची-II

   (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या)

(A). बिहार से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग

(1). राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 12

(B). राष्ट्रीय राजमार्ग जो बिहार से नहीं गुजरता

(2). राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 87

C. बिहार में सर्वाधिक लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग

(3). राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2

(D). प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग जो बिहार के लिए नहीं है

(4). राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31

कूट :

A

B

C

D

a

3

1

4

2

b

4

2

3

1

c

1

3

2

4

d

2

4

1

3

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नकाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 रामपुर (उ.प्र.) और कर्णप्रयाग (उत्तराखंड) को जोड़ता था एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 जबलपुर (म.प्र.) से जयपुर (राजस्थान) को जोड़ता था, जो बिहार से नहीं गुजरता था। बिहार से राष्ट्रीय राजमार्ग 2 भी गुजरता था; परंतु इसकी लंबाई 202 किमी., जबकि वर्तमान में देश का सर्वाधिक लंबा राजमार्ग NH-27 E.W. है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4,113 किमी. है, जिसमें बिहार से गुजरने वाला सर्वाधिक लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 E.W. है, जिसकी लंबाई 487 किमी. है।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) पर स्थित नहीं है? [53ʳᵈ to 55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) पटना
Solution:प्रश्नकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) के अंतर्गत बिहार का मोहनिया, सासाराम, औरंगाबाद तथा डेहरी आन सोन आता था, जबकि पटना से NH-2 नहीं गुजरता था।

8. बिहार में निम्नलिखित के द्वारा विमान सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं- [53ʳᵈ to 55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:वर्तमान में अनेक विमानन कंपनियों द्वारा बिहार में सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, किंगफिशर एयरलाइंस, गो एयर, इंडिगो, स्पाइसजेट एयरलाइंस, जेट एयरवेज, सहारा एयर लाइंस, रॉयल नेपाल एयरलाइंस एवं जेटकनेक्ट एयरलाइंस आदि प्रमुख हैं।

9. पटना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, निम्नलिखित से सीधे जुड़ा हुआ है- [53ʳᵈ to 55ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2011]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना इन स्थलों से सीधे जुड़ा हुआ है- अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता, कोलम्बो, दुबई, अबू धाबी, जम्मू, काठमांडू, नागपुर, रांची, विशाखापत्तनम, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, गोवा, लखनऊ, पुणे, श्रीनगर, नई दिल्ली, वाराणसी आदि।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा भागलपुर से मिर्जा चेउकी की ओर रेलमार्ग में बिहार का अंतिम रेलवे स्टेशन है? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) अम्मापाली रेलवे स्टेशन
Solution:अम्मापाली रेलवे स्टेशन एक हाल्ट स्टेशन है, जो साहिबगंज लूप लाइन पर स्थित है। यह भागलपुर से मिर्जा चेउकी की ओर बिहार का अंतिम रेलवे स्टेशन है।