परिवहनTotal Questions: 1711. निम्नलिखित में से कौन एक व्यस्ततम सामुद्रिक व्यापार मार्ग है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014](a) केप ऑफ गुड होप(b) पनामा नहर(c) स्वेज नहर(d) उत्तरी अटलांटिकCorrect Answer: (d) उत्तरी अटलांटिकSolution:उत्तरी अटलांटिक महासागरीय मार्ग, जो उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के दो वृहत विकसित औद्योगिक प्रदेशों को जोड़ता है, विश्व का सबसे व्यस्ततम महासागरीय अथवा सामुद्रिक मार्ग है। अतः कथन एवं कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।12. यूरोप में राइन नदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. R.O/A.R.O. (Pre) 2023 U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]1. राइन नदी उत्तरी जर्मनी की औद्योगिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।2. रॉटरडैम का बंदरगाह राइन नदी के मुहाने पर स्थित है।नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए।(a) 1 और 2 दोनों(b) केवल 2(c) केवल 1(d) न तो 1 ना ही 2Correct Answer: (b) केवल 2Solution:राइन नदी स्विस, आल्प्स से निकलकर भ्रंश घाटी से प्रवाहित होते हुए उत्तर सागर में गिरती है। जर्मनी का प्रसिद्ध शहर बॉन इसके तट पर स्थित है। यह जर्मनी से प्रवाहित होती है। राइन नदी पश्चिमी एवं दक्षिणी जर्मनी की औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। रॉटरडैम का बंदरगाह, नीदरलैंड्स में राइन न्यूस-सेल्ट नदियों के डेल्टा में स्थित है। वास्तविकता में रॉटरडैम न्यू मास (Nieuwe Mass) नदी के किनारे बसा है, जो राइन नदी की एक वितरिका है।13. दिल्ली से टोक्यो तक की उड़ान में निम्नलिखित अवतरण हवाई पत्तन आते हैं- [I.A.S. (Pre) 1997]1. हांगकांग2. हनोई3. ताइपेई4. बैंकॉक जाते समयइन हवाई पत्तनों पर अवतरण का सही अनुक्रम है-(a) 1, 2, 3, 4(b) 4, 2, 1, 3(c) 3, 4, 1, 2(d) 4, 1, 2, 3Correct Answer: (b) 4, 2, 1, 3Solution:दिल्ली से टोक्यो के लिए उड़ान भरने वाले विमान के अंतरराष्ट्रीय मार्ग में क्रमशः बैंकॉक (थाईलैंड), हनोई (वियतनाम), हांगकांग (चीन) तथा ताइपेई सिटी (ताइवान) के अवतरण (लैंडिंग) हवाई पत्तन आते हैं।14. पर्थ से लंदन तक का लघुतम वायुमार्ग है- [I.A.S. (Pre) 1994](a) पर्थ, मुंबई, रोम, लंदन(b) पर्थ, अंकारा, पेरिस, लंदन(c) पर्थ, अदन, पेरिस, लंदन(d) पर्थ, मोम्बासा, रोम, लंदनCorrect Answer: (a) पर्थ, मुंबई, रोम, लंदनSolution:दिए गए विकल्पों में विकल्प (a) में दिया गया मार्ग सर्वाधिक लघुतम है।15. गए मानचित्र में 1, 2, 3, 4 और 5 से चिह्नांकित विमानपत्तनों (Airports) के अवस्थान दिखाए गए हैं। विमानपत्तनों का कौन-सा एक सही अनुक्रम है, जिसमें इंडियन एयरलाइंस का दिसंबर, 1999 में अपहृत (Hijacked) विमान IC-814 काठमांडू में अपनी प्रारंभिक उड़ान भरने के बाद उतरा? [I.A.S. (Pre) 2000](a) 3, 1, 2, 4(b) 2, 4, 1, 3(c) 5, 4, 2, 3(d) 5, 1, 3, 2Correct Answer: (c) 5, 4, 2, 3Solution:इंडियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 814 को (संक्षिप्त रूप IC-814) 24 दिसंबर, 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहृत कर लिया गया था। इसे काठमांडू से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। विमान में ईंधन की कमी को पूरा करने के लिए अपहृर्ताओं द्वारा विमान को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारा गया। ईंधन भरने के बाद विमान लाहौर (पाकिस्तान) ले जाया गया। यहां से विमान को दुबई (सं.अ. अमीरात) ले जाया गया। यहां से उड़ान भरने के बाद विमान अफगानिस्तान के कंधार में उतरा।16. कैनेडियन पैसिफिक रेलवे किन दो स्टेशनों के बीच चलती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013](a) एडमोण्टन एवं हैलिफैक्स(b) मांट्रियल एवं वैंकूवर(c) ओटावा एवं प्रिंस रुपर्ट(d) हैलिफैक्स एवं वैंकूवरCorrect Answer: (b) मांट्रियल एवं वैंकूवरSolution:कैनेडियन पैसिफिक रेलवे मांट्रियल एवं वैंकूवर को जोड़ता है। मुख्य रूप से निर्माण के समय यह रेलवे उपर्युक्त स्टेशनों के मध्य निर्मित हुई थी। वर्तमान में इसका विस्तार अन्य नगरों तक हुआ है, जो मांट्रियल से जुड़े हुए हैं।17. तीव्रगामी रेलों के लिए निर्मित भूमिगत 'यूरो सुरंग' द्वारा जुड़ने वाले देश हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997](a) हॉलैंड एवं इंग्लैंड(b) इंग्लैंड एवं फ्रांस(c) बेल्जियम एवं हॉलैंड(d) फ्रांस एवं लक्जमबर्गCorrect Answer: (b) इंग्लैंड एवं फ्रांसSolution:यूरो सुरंग (Euro Tunnel) इंग्लैंड (यू.के.) एवं फ्रांस को जोड़ती है। इसे चैनल सुरंग (Channel Tunnel) के नाम से भी जाना जाता है।Submit Quiz« Previous12