परिवहन

Total Questions: 30

1. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित नहीं है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) हल्दिया
Solution:हल्दिया बंदरगाह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। जो कि पूर्वी तट पर स्थित है। कांडला बंदरगाह (दीनदयाल बंदरगाह) भारत के गुजरात में, मंगलुरू, कर्नाटक राज्य में तथा मर्मागाओ बंदरगाह गोवा में स्थित है। ये तीनों बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित हैं।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का एकमात्र रैक रेलवे है, जिसे 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) नीलगिरि माउंटेन रेलवे
Solution:नीलगिरि माउंटेन रेलवे भारत की एकमात्र परिचालनगत रैक रेलवे है, जिसे 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

3. ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग ....... के बीच से होकर गुजरता है। [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) दिल्ली और अमृतसर
Solution:शेरशाह सूरी मार्ग एक ऐतिहासिक सड़क है, जिसे 16वीं शताब्दी में शेरशाह सूरी के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह सड़क सोनारगांव (बांग्लादेश) को काबुल (अफगानिस्तान) से जोड़ती है। यह दिल्ली तथा अमृतसर से होकर गुजरती है।

4. भारत के कौन-से दो शहर ग्रैंड ट्रंक रोड द्वारा जुड़े हुए हैं? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली), CGL (T-I) 02 दिसंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अमृतसर-कोलकाता
Solution:ग्रैंड ट्रंक रोड (पुरानी मुगल रोड) सोनारगांव (बांग्लादेश) से काबुल (अफगानिस्तान) तक जाती है। यह भारत में अमृतसर को कोलकाता से जोड़ती है।

5. राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के अंतर्गत कितने अंतर्देशीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 111
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 111 अंतर्देशीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।

6. आसनसोल, हावड़ा, मालदा और सियालदह मंडल भारत के किस रेलवे जोन के अंतर्गत आते हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पूर्व रेलवे
Solution:आसनसोल, हावड़ा, मालदा और सियालदह मंडल भारत के पूर्व रेलवे जोन के अंतर्गत आते हैं। पूर्व रेलवे जोन का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।

7. (नवंबर, 2021 तक) संपूर्ण भारत के विभिन्न शहरों में यातायात को कम करने के लिए 'भारतमाला परियोजना' के चरण- I के तहत रिंग रोड के लिए कितने शहरों की पहचान की गई? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 28
Solution:भारत माला परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित राजमार्ग क्षेत्र के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है। इस परियोजना के चरण-1 के तहत रिंग रोड के लिए 28 शहरों की पहचान की गई।

8. भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह कौन-सा है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
Solution:जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। यह नवी मुंबई में स्थित है। यह बंदरगाह कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए प्रमुख कार्गो हब के रूप में कार्य करता है।

9. निम्नलिखित में से किस परियोजना का उद्देश्य, तटवर्ती भागों से लगे हुए राज्यों की सड़कों का विकास सीमावर्ती भागों तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) भारतमाला
Solution:भारतमाला परियोजना का उद्देश्य, तटवर्ती भागों से लगे हुए राज्यों की सड़कों का विकास सीमावर्ती भागों तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना है।

10. ....... भारत के चार बड़े मेट्रो शहरों दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-कोलकाता को जोड़ता है। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली), MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली), CGL (T-I) 13 सितंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) स्वर्णिम चतुर्भुज
Solution:स्वर्णिम चतुर्भुज भारत के चार बड़े मेट्रो शहरों दिल्ली-मुंबई- चेन्नई-कोलकाता को जोड़ता है।