परिवहन

Total Questions: 30

11. अरुणाचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग, जिसे सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित और मई, 2022 में पूरा किया गया, इसका उत्खनन कार्य ....... परियोजना के अंतर्गत आता है। [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) वर्तक
Solution:अरुणाचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग, जिसे सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित और मई, 2022 में पूरा किया गया, इसका उत्खनन कार्य वर्तक परियोजना के अंतर्गत आता है। 12 सितंबर, 2023 को इस सुरंग का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा वर्चुअली रूप से किया गया।

12. अक्टूबर 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री द्वारा शुरू किए गए नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट बॉण्ड प्रत्येक वर्ष ....... प्रतिशत का प्रभावी प्राप्ति (Effective yield) प्रदान करेंगे। [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 8.05
Solution:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री द्वारा शुरू किए गए नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट बॉण्ड प्रत्येक वर्ष 8.05 प्रतिशत का प्रभावी प्राप्ति प्रदान करेंगे।

13. ....... भारत में स्थल से घिरा सबसे गहरा और अच्छी तरह से संरक्षित बंदरगाह है। [MTS (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) विशाखापत्तनम बंदरगाह
Solution:विशाखापत्तनम बंदरगाह आंध्र प्रदेश में स्थित भारत का सबसे गहरा पत्तन है। यह अच्छी तरह से संरक्षित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।

14. हल्दिया से प्रयागराज तक निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग जाता है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) राष्ट्रीय जलमार्ग 1
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग 1 हल्दिया से प्रयागराज तक जाता है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 भारत के केरल में स्थित लगभग 205 किमी. लंबा अंतर्देशीय नौवहन मार्ग है। धुबरी से सादिया तक को राष्ट्रीय जलमार्ग 2 घोषित किया गया है।

15. गोरखपुर भारत के ....... रेलवे का मुख्यालय है। [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) उत्तर-पूर्वी
Solution:गोरखपुर भारत के उत्तर-पूर्वी (पूर्वोत्तर) रेलवे का मुख्यालय है। पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय मुंबई सीएसटी और उत्तर रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली है।

16. 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कितनी यात्री ट्रेनें हैं? [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 13169
Solution:Indian Railways Year Book, 2020-21 के अनुसार, वर्ष 2019-20 में भारत में प्रतिदिन चलने वाली 13169 यात्री ट्रेन और 8,479 मालगाड़ी ट्रेन हैं।

17. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की एक विशेषता नहीं है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमावर्ती सड़कों के निर्माण के लिए उपयोग किए जाते हैं।
Solution:ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमावर्ती सड़कों के निर्माण के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बी.आर.ओ.) जिम्मेदार है, न कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ।

18. निम्नलिखित में से किस अभिकरण (Agency) ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की ज़िम्मेदारी ली है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
Solution:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या NHAI भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है। इसकी स्थापन, 1995 में NHAI अधिनियम, 1988 के तहत की गई थी। यह (NHAI) प्राधिकरण स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की जिम्मेदारी ली है।

19. निम्नलिखित में से भारत के प्राकृतिक बंदरगाह का चयन कीजिए। [Phase-XI 27 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (e) दीनदयाल बंदरगाह और मुंबई बंदरगाह
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में दीनदयाल तथा मुंबई बंदरगाह भारत के प्राकृतिक बंदरगाह की श्रेणी के अंतर्गत आता है, जबकि चेन्नई एक कृत्रिम बंदरगाह है।

20. भारत के सबसे दक्षिणी प्रमुख बंदरगाह की पहचान कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाल्ली)]

Correct Answer: (b) तूतीकोरिन
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में, भारत का सबसे दक्षिणी प्रमुख बंदरगाह तूतीकोरिन है। भारत की मुख्य भूमि की दृष्टि से सबसे दक्षिणी समुद्री बंदरगाह तूतीकोरिन (वी.ओ. चिदम्बरनार) तमिलनाडु में स्थित है।