परिवहन

Total Questions: 30

21. कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग ब्रह्मपुत्र नदी से संबद्ध है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय जलमार्ग-2
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग-2 ब्रह्मपुत्र नदी से संबद्ध है। ब्रह्मपुत्र भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। राष्ट्रीय जलमार्ग-01 इलाहाबाद (प्रयागराज) से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) तक है।

22. राष्ट्रीय जलमार्ग-4 (NW-4) निम्नलिखित में से किन नदियों से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) गोदावरी और कृष्णा
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग-4 कृष्णा और गोदावरी नदियों से संबंधित है। भारत में कुल राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या 111 है।

23. भारत में 'वायुदूत' एयरलाइन की स्थापना कब हुई थी ? [CGL (T-I) 01 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1981
Solution:वायुदूत भारत में एक क्षेत्रीय एयरलाइन थी, जिसे वर्ष 1981 में दो राज्य के स्वामित्व वाली वाहक इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित किया गया था। इस एयरलाइन की कल्पना मूल रूप से भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सेवा के लिए की गई थी।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा हवाई अड्डा अमृतसर में स्थित है? [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डा
Solution:श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में स्थित है, जबकि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर में, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली में और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है।

25. आजादी के बाद मुंबई बंदरगाह पर व्यापार के भार अथवा बोझ को कम करने के लिए ....... बंदरगाह विकसित किया गया था। [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कांडला
Solution:देश के पश्चिमी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और मुंबई बंदरगाह पर दवाब को कम करने के लिए कच्छ की खाड़ी में स्थित कांडला बंदरगाह (दीनदयाल बंदरगाह) को एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था।

26. ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर भारत में किन दो शहरों को जोड़ता है? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) सिलचर और पोरबंदर
Solution:उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा भारत में चल रही सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर भारत में सिलचर और पोरबंदर शहरों को जोड़ता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग तमिलनाडु में स्थित है? [Phase-XI 28 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय जलमार्ग-99
Solution:राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 99 भारत के तमिलनाडु में स्थित है। जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 93, 97 तथा 98 क्रमशः मेघालय, पश्चिम बंगाल तथा पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं।

28. किस भारतीय राज्य में दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग-सुरंग है (जुलाई 2023 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार)? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) हिमाचल प्रदेश
Solution:हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। इस सुरंग का नाम अटल सुरंग है। यह मनाली-लेह राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे से होकर गुजरती है, जो मनाली को लाहौल- स्पीति घाटी से जोड़ती है।

29. कोंकण रेलवे लाइन, राज्यों के निम्नलिखित में से किस समूह से होकर गुजरती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक
Solution:कोंकण रेलवे लाइन भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई और मंगलुरु को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह लाइन महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्यों को जोड़ती है।

30. भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार परिवहन के किस माध्यम से होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) समुद्री परिवहन
Solution:भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार समुद्री परिवहन के माध्यम से होता है। हालांकि विदेशी व्यापार का छोटा-सा भाग सड़क मार्ग द्वारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश जैसे-पड़ोसी राज्यों से किया जाता है।