पर्यायवाची (Part-2 )Total Questions: 5011. आकाश में चन्द्रमा चमक रहा है। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]आकाश में चन्द्रमा चमक रहा है।(a) व्योम(b) गगन(c) रसाल(d) नभCorrect Answer: (c) रसालSolution:'रसाल' आकाश का पर्यायवाची नहीं, बल्कि आम का पर्यायवाची है।12. इनमें से कौन-सा शब्द 'इन्द्र' का पर्यायवाची नहीं है? [U.P. SI-2021](a) जीमूतवाहन(b) वासव(c) शक्र(d) पुलोमजाCorrect Answer: (d) पुलोमजाSolution:'पुलोमजा' का अर्थ इन्द्र की पत्नी है, जबकि जीमूतवाहन, वासव तथा शक्र शब्द 'इन्द्र' के पर्यायवाची हैं।जीमूत का अर्थ बादल/मेघ/पहाड़/पर्वत तथा पोषण करने वाला होता है, किन्तु जीमूतवाहन 'इन्द्र' को भी कहते हैं।13. इन्द्र का पर्यायवाची नहीं है- [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) भूपेन्द्र(b) शक्र(c) सुरपति(d) पर्वतारिCorrect Answer: (a) भूपेन्द्रSolution:'भूपेन्द्र' इन्द्र का नहीं, बल्कि राजा का पर्यायवाची शब्द है। इन्द्र के पर्यायवाची हैं-सुरपति, शचिपति, देवराज, शक्र, पर्वतारि, महेन्द्र, मधवा, देवेन्द्र आदि।14. इनमें से कौन-सा पद 'इधर-उधर' का पर्याय नहीं है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014](a) एती-ओती(b) एलंग-ओलंग(c) इडहर-उडहर(d) जेती-तेती(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (d) जेती-तेतीSolution:'इधर-उधर' का पर्याय छत्तीसगढ़ी भाषा में जेती-तेती नहीं है, शेष उसके पर्याय हैं।15. कौन-सा शब्द 'इच्छा' का पर्यायवाची नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Mains), 1988, 1989](a) ईहा(b) स्पृहा(c) वासना(d) वृत्रहाCorrect Answer: (d) वृत्रहाSolution:'इच्छा' के पर्यायवाची अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, चाह, लिप्सा, लालसा, ईहा, स्पृहा, वांछा, मनोरथ, वासना, तमन्ना, अरमान, मुराद, हसरत इत्यादि हैं, जबकि 'वृत्रहा' इन्द्र का पर्यायवाची है।16. 'इच्छा' का पर्यायवाची शब्द नहीं है : [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024](a) ईहा(b) वांछा(c) ईप्सा(d) उल्लासCorrect Answer: (d) उल्लासSolution:इच्छा के पर्यायवाची शब्द हैं ईहा, वांछा, ईप्सा, अभिलाषा, कामना, चाह इत्यादि । 'उल्लास' आनन्द का पर्यायवाची शब्द है।17. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्कण्ठित का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)](a) इच्छुक(b) लालायित(c) उत्सुक(d) अभिलाषाCorrect Answer: (d) अभिलाषाSolution:'अभिलाषा' उत्कण्ठित का पर्याय नहीं है। इच्छुक, लालायित और उत्सुक उत्कण्ठित के पर्याय हैं।18. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) भक्ति(b) मूक्ति(c) सूक्ति(d) शक्तिCorrect Answer: (c) सूक्तिSolution:'उक्ति' महत्त्वपूर्ण कथन या वाक्य को कहते हैं, इसका पर्याय दिए गए विकल्पों के आधार पर 'सूक्ति' होगा। अभिलाप, अभिहिति, आख्याति इत्यादि इसके अन्य पर्याय हैं।19. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) सादर(b) सभ्य(c) असभ्य(d) सौम्यCorrect Answer: (c) असभ्यSolution:'उजड्डु' विशेषण शब्द है, जिसका अर्थ है- असभ्य/उद्दण्ड इस प्रकार यह 'असभ्य' का पर्याय है। 'सभ्य' शब्द असभ्य का विलोम है। कोमल स्वभाव वाले को 'सौम्य' कहा जाता है। सौम्य के पर्याय- शिष्ट, नम्र, शान्त, विनीत, मिलनसार, सुशील, सुजान, अभिविनीत हैं। 'सादर' क्रियाविशेषण शब्द है, जिसका अर्थ है, आदरपूर्वक, सम्मान सहित।20. 'उत्कण्ठा' का पर्यायवाची है- [उ.प्र. कांस्टेबिल परीक्षा, 2006](a) लालसा(b) उत्पन्न(c) उपेक्षा(d) उलाहनाCorrect Answer: (a) लालसाSolution:'उत्कण्ठा' का पर्यायवाची लालसा है। इसके अतिरिक्त आतुरता, चाव, उत्सुकता, प्रबलेच्छा इत्यादि भी पर्यायवाची हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »