पर्यायवाची (Part-2 )Total Questions: 5031. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024](a) ओहदा(b) परदा(c) अलहदा(d) बेपरदाCorrect Answer: (b) परदाSolution:'ओहार' वह वस्त्र, कपड़ा या परदा होता है, जिससे पालकी, रथ आदि ढके जाते हैं। दिए गए विकल्पों में से 'परदा' ओहार का पर्याय शब्द है।32. 'कन्दर्प', 'पंचशर' और 'पुष्पधन्वा' यह निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं? [UPSSSC PET 29-10-2023 (I)](a) कामदेव(b) गौरीसुत(c) वंशीधर(d) यक्षराजCorrect Answer: (a) कामदेवSolution:कन्दर्प, पंचशर और पुष्पधन्वा, कामदेव के पर्यायवाची शब्द हैं। अनंग, रतिपति, मदन, मन्मथ, मार इत्यादि भी कामदेव के पर्यायवाची शब्द हैं।33. 'कामदेव' का पर्यायवाची है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023](a) भूतेश(b) पुरन्दर(c) पुष्पधन्वा(d) जनार्दनCorrect Answer: (c) पुष्पधन्वाSolution:पुष्पधन्वा अर्थात् पुष्प का बाण धारण करने वाला अर्थात् 'कामदेव'। इस प्रकार पुष्पधन्वा कामदेव का पर्यायवाची शब्द है।अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची - भूतेश (भूतों के ईश्वर) – शिव - पुरन्दर (जिसने शत्रु का नगर तोड़ा हो) – इन्द्र - जनार्दन (जो मनुष्य को जन्म-मरण से मुक्त कराए) – विष्णु34. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'कमल' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) नीरज(b) उत्पल(c) अरविन्द(d) वारिदCorrect Answer: (d) वारिदSolution:'वारिद' कमल का नहीं, बल्कि 'बादल' का पर्यायवाची है। 'कमल' के पर्यायवाची नीरज, उत्पल, अरविन्द आदि हैं।35. 'कल्पवृक्ष' का पर्याय नहीं है- [43th B.P.S.C. (Mains)](a) अमृततत्त्व(b) सुरतरु(c) पारिजात(d) कल्पतरुCorrect Answer: (a) अमृततत्त्वSolution:'कल्पवृक्ष' के पर्यायवाची शब्द देववृक्ष, सुरतरु, पारिजात, कल्पतरु इत्यादि हैं, जबकि अमृतत्त्व 'मोक्ष' का पर्यायवाची शब्द है।36. कौन-सा शब्द 'किनारा' का पर्यायवाची शब्द नहीं है? [M.P. P.C.S. (Mains), 1995, 1998](a) निकर(b) कूल(c) पुलिन(d) पर्यन्तCorrect Answer: (a) निकरSolution:'किनारा' के पर्यायवाची तीर, तट, कूल, बेलातट, पुलिन, छोर, सिरा, पर्यन्त इत्यादि हैं, जबकि 'निकर' समूह, पुंज, 'राशि' के पर्यायवाची हैं।37. कौन-सा शब्द 'किरण' का पर्यायवाची नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Mains), 2007 R.A.S./R.T.S. (Mains), 1989](a) विभावरी(b) अर्चि(c) मरीचि(d) करCorrect Answer: (a) विभावरीSolution:अर्चि, मरीचि तथा कर 'किरण' के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि विभावरी 'रात्रि' का पर्यायवाची शब्द है।38. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'किसान' का पर्यायवाची है? [47th B.P.S.C. (Mains)](a) हलघर(b) हलायुध(c) हली(d) बलबीरCorrect Answer: (a) हलघरSolution:'किसान' के पर्यायवाची कृषक, हलधर आदि हैं, जबकि हलायुध, हली तथा बलबीर तीनों शब्द 'बलराम' के पर्यायवाची हैं। हलधर, किसान तथा बलराम दोनों का पर्यायवाची शब्द है।39. 'कमल' शब्द का पर्यायवाची है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) तामरस(b) सोमरस(c) रसाल(d) अम्बुCorrect Answer: (a) तामरसSolution:'कमल' के पर्यायवाची सरोज, जलज, अब्ज, पंकज, शतदल, अम्बुज, सरसिज, नलिन, तामरस हैं, जबकि 'रसाल' आम का तथा 'अम्बु' जल का पर्यायवाची है।40. 'नलिन' और 'राजीव' शब्द निम्नलिखित में से किस शब्द के पर्यायवाची हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) उपवन(b) अम्बर(c) उत्कर्ष(d) कमलCorrect Answer: (d) कमलSolution:नलिन तथा राजीव शब्द 'कमल' के पर्यायवाची शब्द हैं। नलिन पुल्लिंग शब्द है, जबकि नलिनी स्त्रीलिंग शब्द है। 'नलिन' अ-नेकार्थी शब्द भी है, जिसके अर्थ हैं- सारस पक्षी, करौंदा, नीम, पानी/जल, कमल इत्यादि। 'राजीव' नीले कमल को कहते हैं। नीले रंग के कमल को 'इन्दीवर' भी कहते हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »